Friday, November 13, 2026
Home देहरादून केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिला शिष्टमंडल: हरबटपुर से बड़कोट...

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिला शिष्टमंडल: हरबटपुर से बड़कोट तक का मोटर मार्ग बनेगा फोरलेन

उत्तराखंड में बन रही ऑलवेदर रोड़ को लेकर यमुनाघाटी से एक शिष्टमंडल पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के नेतृत्व में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिला है।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिला शिष्टमंडल: हरबटपुर से बड़कोट तक का मोटर मार्ग बनेगा फोरलेन
Harbatpur to barkot NHI

उन्होंने मांग प्रस्तुत कर बताया कि हरबटपुर से लेकर बड़कोट तक 111 किमी सड़क को आलवेदर रोड के बजट में बनाया जाए, यह मांग लंबे समय से चली आ रही है। यह भी बताया की यह मार्ग यमनोत्री जाने के लिए सुलभ, छोटा और सही मार्ग है जो आज की नितांत आवश्यकता है।

बता दें कि शिष्टमंडल की इस पुरानी को केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने प्रमुखता से लिया है और त्वरित प्रभाव से इस मार्ग के लिए आलवेदर के जैसे ही बजट स्वीकृत कर दिया।

शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि हर्बटपूर से बड़कोट तक चारधामं की महत्वकांक्षी परियोजना आलवेदर रोड से जोड़ना व मां यमुना को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करना उनका स्वयं का भी सपना था। कहा कि क्षेत्रीय जनता की मांग को लेकर वे संजीदा है। इसलिए वे बार बार सरकार का ध्यान विकास कार्यों की तरफ आकर्षित करते है। फलस्वरूप इसके आज वे एक शिष्टमंडल को लेकर हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री Dr. Ramesh Pokhriyal  “Nishank” के नेतृत्व में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिला है।

श्री चौहान ने बताया कि उन्होंने इस दौरान केंद्रीय मंत्री को राष्ट्रीय राजमार्ग NH – 123 हरबर्टपुर से बड़कोट बैंड तक 111 किलोमीटर लंबाई वाली सड़क को ऑल वेदर रोड़ से जोड़ने का अनुरोध करते हुए उन्हें एक ज्ञापन सौंपा है। जबकि इससे पूर्व सान्सद टिहरी लोकसभा महारानी राज्य लक्ष्मी शाह ने भी इस मान्ग को केंद्रीय मन्त्री श्री गडकरी को सौंप चुकी है।यही नहीं स्थानीय स्तर पर सामाजिक कार्यकर्ता कपिलदेव रावत  भी यह मांग कई बार केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी और प्रधानमंत्री कार्यालय को प्रेषित कर चुका है।

शिष्टमंडल के सदस्य और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनवीर चौहान ने बताया की केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने उनके दोनो मांगो पर बहुत ही सकारात्मक टिप्पणी करते हुए हरबटपुर से बड़कोट तक के मार्ग को आलवेदर रोड़ से जोड़ने के लिए विभागीय सचिव को तत्काल कार्यवाही को लिखा है।

ज्ञात हो कि यात्रा सीजन में इस मार्ग से यात्रा चलने से विकासनगर, नैनबाग, डामटा, नौगॉव, बड़कोट आदि क्षेत्रों में स्थानीय लोगों का रोजगार वृद्धि होगी। शिष्टमंडल में अल्मोड़ा के सांसद केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनवीर चौहान, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तरकाशी श्याम डोभाल आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

गढ़वाली फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र हुआ लॉन्च

दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के सभागार में राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत गढ़वाली भाषा की फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र लॉन्च किया गया। कार्यक्रम के...

प्रवासी सम्मेलन की तैयारी जोरो पर, होंगे अलग अलग सत्र – मुख्यमंत्री श्री धामी

13 नवम्बर को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्वयं की...

राज्योत्सव 27 : नरेन्द्र सिंह नेगी और हेमंत पाण्डेय को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार, पर्यावरणविद सुरेश भाई को उत्तराखंड गौरव सम्मान

- वर्ष 2024 एवं 2025 के लिए चयनित फिल्मों एवं कलाकारों को मिलेगा उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार। - नरेन्द्र सिंह नेगी और हेमंत पाण्डेय को लाइफ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

गढ़वाली फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र हुआ लॉन्च

दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के सभागार में राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत गढ़वाली भाषा की फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र लॉन्च किया गया। कार्यक्रम के...

चुनौती : COP30 से COP31 तक: पृथ्वी, पर्यावरण और किसानों का भविष्य

जलवायु संकट और भविष्य की चुनौती। COP30 से COP31 तक: पृथ्वी, पर्यावरण और किसानों का भविष्य By - Ramesh Prasad इक्कीसवीं सदी में मानव सभ्यता जिस...

विज्ञान को आम पहुंच में लाने के सफल प्रयास कर रहे है प्रो० पंत

उत्तराखंड में R&D इकोसिस्टम के आर्किटेक्ट - प्रोफेसर दुर्गेश पंत। By - Prem Pancholi आज तक विज्ञान बड़ी बड़ी लैब का हिस्सा होता था। मगर प्रो०...

प्रवासी सम्मेलन की तैयारी जोरो पर, होंगे अलग अलग सत्र – मुख्यमंत्री श्री धामी

13 नवम्बर को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्वयं की...

राज्योत्सव 27 : नरेन्द्र सिंह नेगी और हेमंत पाण्डेय को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार, पर्यावरणविद सुरेश भाई को उत्तराखंड गौरव सम्मान

- वर्ष 2024 एवं 2025 के लिए चयनित फिल्मों एवं कलाकारों को मिलेगा उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार। - नरेन्द्र सिंह नेगी और हेमंत पाण्डेय को लाइफ...

पत्रकारों को धामी सरकार का दीपावली गिफ्ट, बढ़ेगी मान्यता और पेंशन

पत्रकारों को धामी सरकार का दीपावली गिफ्ट, बढ़ेगी मान्यता और पेंशन।। By - Santosh Bhatt मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों के हित में दो महत्वपूर्ण...

उत्तराखंड में लोकनीति, सुशासन, विधायी व्यवस्था और कानून-व्यवस्था के भविष्य पर हुआ विमर्श।

By - Prem Pancholi भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए), उत्तराखंड चैप्टर की ओर से दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के सहयोग से आज दून पुस्तकालय...

रमन रावत पोली को “उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान”

शिक्षिका और प्रसिद्ध उद्घोषक रमन रावत पोली को मिला उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान" डिस्कवर उत्तराखंड 24 न्यूज़ द्वारा कोटद्वार के टी सी जी पब्लिक स्कूल...

आपदा पर समीक्षा : त्वरित संपन्न हो आपदा के शेष कार्य

By - Prem Pancholi आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों एवं पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र जनजीवन सामान्य बनाने के निर्देश राज्य आपदा...

सुशील बौंठियाल : ‘दुनिया की ठांए-ठांए’ में निभाया संघर्षशील पिता का किरदार

उत्तराखंड के सुशील बौंठियाल की नई पारी, ‘दुनिया की ठांए-ठांए’ में निभाया संघर्षशील पिता का किरदार   उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के एक छोटे से...