Thursday, May 14, 2026
Home देहरादून बच्चों के लिए लिखना बच्चों का खेल नहीं - साहित्यकार श्री हटवाल

बच्चों के लिए लिखना बच्चों का खेल नहीं – साहित्यकार श्री हटवाल

बच्चों के लिए लिखना बच्चों का खेल नहीं – साहित्यकार श्री हटवाल

Childran book
Childran book

बच्चो के लिए पुस्तक लिखना कोई मखौल नही है बल्कि सबसे कठीन और आवश्यक कार्य है। यह उद्गार वरिष्ठ साहित्यकार डा० नंदकिशोर हटवाल ने एस.सी.ई.आर.टी. उत्तराखण्ड द्वारा ‘हमारी विरासत एवं विभूतियां’ पुस्तकों के विकास में संदर्भदाता/विशेषज्ञ के रूप में योगदान देते हुए कही है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जब कभी भी ये चुनौती आयी वे महसूस करता रहे कि किसी लम्बे, विस्तारित, उलझे, जटिल और बड़े लोगों के लिए माने जाने वाले विषयों को बालरूचि और बालमनोविज्ञान के अनुरूप आकर्षक, रोचक और सरल से सात-आठ सौ शब्दों में बच्चों के लिए एक पठन सामग्री या पाठ के रूप में विकसित करना और ऐसे 20-25 पाठों को तैयार कर एक चित्रों से सुसज्जित, रंगीन और आकर्षक किताब के रूप में बच्चों को परोसना बच्चों का खेल नहीं है।

Childran book
Childran book

दरअसल ऐसा साहित्य रचना जिसे बच्चा खुद पढ़े, ऐसी रचना करना जो रचना खुद को बच्चों से पढ़वा ली जाय। ऐसा लिखना जिसे बच्चा शिक्षकों-अभिभावकों या परीक्षा की डर या दबाव से नहीं अपनी रूचि, मन और इच्छा से पढ़े। कुछ ऐसा लिखना जो बच्चों के दिल में उतरे, दिमाग में उतारने के लिए आगे की बड़ी जिंदगी और बहुत कुछ उसके पास रहता है।

श्री हटवल ने कहा कि ऐसी किताब तैयार करना जिसे बच्चा मोबाइल किनारे रख हाथ में उठा ले और पन्ने पलटना शुरू कर दे।

Childran book
Childran book

यद्यपि आज के दौर में बाल साहित्य को मोबाइल पर उपलब्ध कराने, ई-बुक या डिजिटल फार्म में उपलब्ध कराने के बारे में भी सोचना चाहिए। ऐसा साहित्य रचना जिसे कि हम बाल साहित्य कह सकें, यह न सिर्फ चुनौती भरा बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी का काम भी है। यह उन्होंने एस.सी.ई.आर.टी. में सेवा के दौरान इस तरह की जिम्मेदारियों और चुनौतियों का समाना किया है।

बहरहाल वर्तमान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के आलोक में समय के बदलावों को दर्ज करते हुए, वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों को बाल साहित्य में सम्मिलित कर पाना बच्चों का खेल तो नहीं है। लेकिन हम बच्चे हैं भी कहां! बड़े हो गए हैं। इस पर श्री हटवाल ने कहा कि इच्छा शक्ति और संसाधन हों तो हमारे पास प्रतिभाशाली शिक्षकों और विशेषज्ञों की कमी नहीं है।आसानी से इस चुनौती से पार पा सकते हैं।

अतएव बहरहाल इस कसौटी पर खरा उतरने की कोशिश में एस.सी.ई.आर.टी. उत्तराखण्ड द्वारा ‘हमारी विरासत एवं विभूतियां’ पुस्तक विकास कार्यशाला लगभग पूरी हुई है।

RELATED ARTICLES

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम। स्पार्क टेक्नोलॉजीज , स्पेक्स एवं...

शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन

शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन।   By - Prem Pancholi ।।13 मई, 2026 ,देहरादन।। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में भारत के लोक सेवा प्रसारक...

कथाकार राम प्रकाश अग्रवाल ‘कण’ की एक और कृति पाठकों के बीच

कथाकार राम प्रकाश अग्रवाल ‘कण’ के कथा संग्रह ‘मां जिसकी गोद में सभ्यताएं पलीं’ का लोकार्पण दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र देहरादून के सभागार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

यात्रा संस्मरण : जब यायावर डॉ० अरुण कुकसाल मिले जखोली की डॉ० आशा से।

जीवन के आघातों से जूझकर हासिल की कामयाबी-डा. आशा। Dr. Arun kuksal श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, मयाली से होकर जखोली पहुँचा हूँ। ‘जखोली (समुद्रतल से ऊँचाई लगभग...

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम। स्पार्क टेक्नोलॉजीज , स्पेक्स एवं...

शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन

शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन।   By - Prem Pancholi ।।13 मई, 2026 ,देहरादन।। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में भारत के लोक सेवा प्रसारक...

कथाकार राम प्रकाश अग्रवाल ‘कण’ की एक और कृति पाठकों के बीच

कथाकार राम प्रकाश अग्रवाल ‘कण’ के कथा संग्रह ‘मां जिसकी गोद में सभ्यताएं पलीं’ का लोकार्पण दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र देहरादून के सभागार...

ट्राइकोग्रामा एक उत्तम प्राकृतिक खेती की तकनीकी। पढ़े पूरी रिपोर्ट

ट्राइकोग्रामा एक सूक्ष्म परजीवी ततैया है जो हानिकारक कीड़ों के अंडों पर हमला करता है। यह लगभग 200 प्रकार के नुकसानदायक कीटों के अंडों...

स्मृति शेष : बलदेव सिंह आर्य -उत्तराखंड में शिल्पकार पहचान

बलदेव सिंह आर्य -उत्तराखंड में शिल्पकार पहचान   By - Vinod Arya   सामाजिक न्याय, शिल्पकार चेतना और समानता के महान अग्रदूत बलदेव सिंह आर्य जी (12 मई...

वरिष्ठ साहित्यकार राम प्रकाश अग्रवाल कण की पुस्तक का लोकार्पण।

पुस्तक लोकार्पण "मॉं जिसके गोद में सभ्यताएं पलीं" लेखक - राम प्रकाश अग्रवाल कण, प्रकाशन - समय साक्ष्य (देहरादून)   By - Neeraj Naithani ।।   लैंसडाउन चौक स्थित...

तुलसी माला को लेकर क्यों विरोध कर रहे हैं बद्रीनाथवासी? पढ़े पूरी रिपोर्ट

By - Sanjana bhagwat   बद्रीनाथ धाम में तुलसी माला को लेकर बामणी गांव के लोगों द्वारा किया जा रहा विरोध केवल एक व्यापारिक विषय नहीं,...

12 मई विशेषांक : शिल्पकारों के उत्थान के लिए लड़ते रहे बलदेव सिंह आर्य।

‘जातीय जड़ता जाने का जश्न मनायें’। उत्तराखण्ड के शिल्पकार वर्ग में सामाजिक-शैक्षिक चेतना के अग्रदूत बलदेव सिंह आर्य (12 मई, 1912 से 22 दिसम्बर, 1992)...

अक्टूबर में होगा फिल्म पुरुस्कार समारोह : उफ्तारा

अक्टूबर में होगा फिल्म पुरुस्कार समारोह। फिल्म परिषद का कार्यालय शीघ्र। सी.ई.ओ. बंशीधर तिवारी का उफतारा ने जताया आभार। दूरदर्शन और संस्कृति विभाग को...