Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड कहानी : मेवालाल की घर वापसी

कहानी : मेवालाल की घर वापसी

@Manorama Nautiyal

 

मेवालाल की अभी-अभी घर वापसी हुई है। घर बौड़ने का कबळाट तो मेवालाल के पेट में भौत दिनों से हो रहा था लेकिन जिस तरह तुनक कर मेवालाल ने पर के साल घर छोड़ा था उसे याद करते हुए जिकुड़ी में धुकधुकी भी थी कि फूलमालाओं के बजाय जांठी-सोटी से स्वागत न हो। इसलिए उसने धीरज रखना ठीक समझा।

शोले फिलम के गाने ‘होली के दिन दिल खिल जाते हैं रंगों में रंग मिल जाते हैं’ से प्रेरणा लेकर मेवालाल ने घर वापसी के लिए होली का समय चुना। रौळ-धौळ में धक्के-मुक्के लगेंगे भी तो किसी को पता नहीं चलेगा। प्रचार भी हो जाएगा कि मेवालाल की घर वापसी पर घरवालों, भाई-बंधु, इष्ट-मित्रों ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया भव्य स्वागत।

मेवालाल छुटपन से ही घर का लाडला रहा। माँ-बाप, काका-बडा सबने मिलकर मेवालाल की पढ़ाई-लिखाई पर जोर लगाया। बहुत औसत छात्र होने के बावजूद सबकी ठेलम-ठेल से मेवालाल पुलिस में सिपाही बन गया।

चाहते तो सब यह थे कि मेवालाल आगे पढ़ किसी अच्छे पद पर नियुक्त होता, लेकिन मेवालाल की मेधा को देखते सिपाही में ही संतुष्ट व प्रसन्न हो गए।

Mewa lal
Mewa lal

वर्दी पहन जब मेवालाल घर से निकलता तो पूरे परिवार की छाती फूल जाती।

धीरे-धीरे मेवालाल को लगने लगा कि परिवार के साथ रहने से उसे घाटा हो रहा है। कुछ दारू-मुर्गा के शौकीन चंट दोस्त मेवालाल को घर से अलग रहने को हुरसाते।

स्वेण भी चुंडा मारती रहती: “यहाँ कुटमदारी के घपरोळ में तुम्हारा इस्टेंडर डौन हो रहा है। न कोई तुम्हारी इज्जत करता। वो जो तुमने दिल्ली घूमने को ट्रेन का टिगट खरीदा था उसपे भी तुम्हारे बाबाजी ने पड़ोस वाले प्रेमसिंह को बिठा दिया। तुम यहीं लेफ्ट-रैट करते रहो।”

टिगट वाली बात मेवालाल के सरीर में कण्डाली की सबड़ताळ की तरह लगी। वह अपमान और क्रोध की अग्नि में तड़पने लगा।

Mewa lal
Mewa lal

रुष्ट मेवालाल ने विद्रोह कर दिया और दल, सॉरी, घर छोड़कर अलग रहने लगा।

कुछ दिन चकड़ेत दगड्यों ने मेवालाल के साथ खूब दावत उड़ाई। लेकिन आखिर एक नए-नए सिपाही की तनख़्वाह से कितने दिन बोतलें खुलतीं। पहले तो कुटमदारी के साथ रहते मेवालाल को घरखर्च के लिए तनख़्वाह छेड़ने की ज़रूरत ही नहीं पड़ती थी। बाबा-काका सब भंडार भर देते थे। अब लूण-तेल के साथ ही स्वेण के सेम्पू-किरीम के डब्बे भी पूरने पड़ते।

छोकरों ने जल्द ही पलटी मारी और मेवालाल के ममेरे भाई, जो सबिंस्पेक्टर था, से दोस्ती जोड़ ली।

दिन भर चौराहे पर गाड़ियों को रोकने-दौड़ाने के बाद शाम को मेवालाल घर पहुंचता तो थक के चूर हो जाता। स्वेण के कुकड़ाट अलग: घुमाने नहीं ले जाता, पिक्चर नहीं दिखाता…।

नाते-रिश्तेदारों ने पहले ही मुँह मोड़ लिया था।

अंत में मेवालाल ने एक बड़ा फैसला लिया: घर वापसी का।

कल होली मिलन कार्यक्रम में मेवालाल एक कोने में कुरसी पर बैठा देखा गया। मेवालाल के चकड़ेत दोस्त सबिंस्पेक्टर की दारू पीकर टुन्न थे। गालों पर गुलाल लगा होने के बावजूद मेवालाल के मुँह पर जैसे नील फिरा हुआ था।

उधर डीजे वाले बाबू गाना बजा रहे थे-

यही तेरी मरज़ी है तो
अच्छा चल तू ख़ुश हो ले
पास आ के छूना ना मुझे
चाहे मुझे दूर से भिगो ले…

RELATED ARTICLES

2017 तक स्टार्टअप की संख्या थी शून्य। वर्ष 2025 में बढ़कर हुई 1750

- 2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा - 2021-22 के मुकाबले जीएसडीपी में आया डेढ़ गुना से ज्यादा...

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान   By - Harishankar saini   कभी गड्ढों, कीचड़ और टूटे किनारों से जूझती सलान गाँव...

होली विशेषांक : खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर।

- खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर। - दून पुस्तकालय में संगीताजंलि की शानदार होली प्रस्तुति दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के एम्फीथियेटर में आज संगीतांजली शास्त्रीय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

धराली आपदा : वैज्ञानिकों ने किया खुलासा, एक बड़े ग्लेशियर के टुकड़े के टूटने से हुई तबाही।

न बादल फटा, न ग्लेशियल झील… वैज्ञानिक अध्ययन में खुलासा: श्रीकांता ग्लेशियर से बर्फ का बड़ा हिस्सा गिरने से हुआ था धराली हादसा। ....................... 5 अगस्त...

2017 तक स्टार्टअप की संख्या थी शून्य। वर्ष 2025 में बढ़कर हुई 1750

- 2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा - 2021-22 के मुकाबले जीएसडीपी में आया डेढ़ गुना से ज्यादा...

एक साधारण व्यक्ति में असाधारण व्यक्तित्व की जीवन्त जीवन जीने की शब्द-यात्रा है – BARLOWGANJ AND BEYOND

- साधारण व्यक्ति का असाधारण व्यक्तित्व : प्रो. बी. के. जोशी। - प्रो. बी. के. जोशी जी के जीवनीय आत्म-संस्मरणों पर केन्द्रित पुस्तक 'BARLOWGANJ...

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान   By - Harishankar saini   कभी गड्ढों, कीचड़ और टूटे किनारों से जूझती सलान गाँव...

होली विशेषांक : खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर।

- खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर। - दून पुस्तकालय में संगीताजंलि की शानदार होली प्रस्तुति दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के एम्फीथियेटर में आज संगीतांजली शास्त्रीय...

बर्लोगंज एंड बियोंड पुस्तक का लोकार्पण

पुस्तक : बर्लोगंज एंड बियोंड   By - Dr. Yogesh dhasmana   देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो बी के जोशी के संस्मरणों पर आधारित पुस्तक बर्लोगंज एंड बियोंड...

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में।

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में। By - Neeraj Uttarakhandi पुरोला विकासखंड के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में राष्ट्रीय...

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी।

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी। .......... दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में ‘स्पेक्स’ संस्था के सहयोग...

जनगणना की पूरी तैयारी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी जनगणना

जनगणना-2027 की डिजिटल तैयारियां शुरू, देहरादून में 25-27 फरवरी तक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू चार्ज अधिकारियों से लेकर सेन्सस क्लर्क तक, सभी ले रहे डिजिटल...

एक स्वस्थ परंपरा है स्कूल ऑफ थॉट्स – प्रो० पंवार

स्कूल ऑफ थॉट्स, श्रीनगर (गढ़वाल), भारतीय-हिमालयी ज्ञान परंपरा,  मुख्य वक्ता- प्रो. मोहन पंवार। भारतीय : हिमालय ज्ञान परंपरा पर अपनी बात शुरू करते हुए मुख्य...