Sunday, September 13, 2026
Home उत्तराखंड 27 साल बाद देश की राजधानी से गैर भाजपा सरकारों की हुई...

27 साल बाद देश की राजधानी से गैर भाजपा सरकारों की हुई विदाई – सीएम धामी

दिल्ली फतह पर धामी बोले मोदी की गारंटी है चुनाव के नतीजे

दिल्ली की जीत पर भाजपा कार्यालय में जश्न

देहरादून। दिल्ली चुनावों में मिली बंपर जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के साथ पार्टी मुख्यालय मे जमकर जश्न मनाया। इस अवसर पर सीएम पुष्कर धामी ने इन नतीजों को पीएम मोदी की गारंटी की जीत बताया है। साथ ही कहा कि वहां डबल इंजन की सरकार में डबल गति से विकास होगा। भाजपा सरकार, अपने संकल्प पत्र में किए सभी वादों को पूरा करेगी।

पार्टी प्रदेश मुख्यालय में हुए इस विजय समारोह में उत्साह से ओतप्रोत कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। प्रदेश अध्यक्ष और सीएम द्वारा एक दूसरे का मुंह मीठा करने के साथ, सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें जलेबी खिलाकर जीत की बधाई भी दी।

वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम ने कहा कि 27 साल बाद देश की राजधानी से गैर भाजपा सरकारों की विदाई हुई है। यह जीत प्रधानमंत्री मोदी की उस गारंटी की जीत है, जो विकास की गारंटी के पूरा होने की गारंटी देती है। भारतीय जनता पार्टी का ट्रैक रिकॉर्ड है कि पार्टी संकल्प पत्र में जो भी बातें कही जाती है, वह अवश्य पूरी होती हैं। दिल्ली में जो झूठ, फरेब और भ्रष्टाचार का शासन था जिसके कारण अनेक घोटाले हुए हैं जनता ने उसके खिलाफ मत दिया। क्लिनिक घोटाला, स्मार्ट क्लास घोटाला , यमुना सफाई का घोटाला , शराब का घोटालो का भी सफाया हो गया। वहां की आपदा सरकार ने लोगों के विश्वास को छलने का काम किया है। दिल्ली को सबसे प्रदूषित राजधानी बनाने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वहीं देश में जहां जहां डबल इंजन की सरकार हैं वहां विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। उतराखंड इसका उदाहरण है जहाँ पीएम मोदी के मार्गदर्शन मे राज्य विकास की नई इबाराते लिख रहा है। यही वजह है कि लगातार एक के बाद एक भाजपा की डबल इंजन की सरकारों को राज्यों में चुना जा रहा है। हरियाणा हो, महाराष्ट्र और 27 सालों बाद दिल्ली में भाजपा सरकार को वापिस लौटी है और इन राज्यों मे विकास निश्चित है। इस दौरान दिल्ली में जो भी सरकार रही उसने जनता को छलने का काम किया और देश की सबसे प्रदूषित राजधानी बनाने का पाप किया।

दिल्ली की जनता ने इस बार दिल्ली में भी डबल इंजन की सरकार बनाई है और अब डबल इंजन की सरकार, डबल गति से काम करेगी। यहां जो भी भारत सरकार की रुकी हुई कल्याणकारी योजनाएं हैं जिसमे जल जीवन मिशन योजना , आयुष्मान भारत योजना या ऐसी तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं को जो दिल्ली के लोगों के तेजी से विकास और कल्याण के लिए आवश्यक थी, उन्हें लेकर आएगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि चुनाव के हमारे संकल्प पत्र को है पार्टी की आने वाली सरकार शतप्रतिशत पूरा करेगी।

धामी ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरणदायी नेतृत्व की जीत है। कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है जिन्होंने प्रत्येक बूथ पर जाकर पार्टी की नीतियों और आने वाली सरकार की योजनाओं के बारे में ठीक से जानकारी दी थी। उन्होंने इस शानदार जीत के लिए प्रधानमंत्री जी, दिल्ली की जनता और कार्यकर्ताओं को बधाई दी ।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिल्ली में मिली जीत को ऐतिहासिक बताते हुए, प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय नेतृत्व समेत समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई दी। मैंने कहा यह जीत राजधानी क्षेत्र को भी देश में बह रही विकासधारा से जोड़ने वाली है। अब वहां भी डबल की इंजन की सरकार में जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर आम व्यक्ति को मिलेगा। जिस तरह की एक तरफ जीत भाजपा को मिली है उसमें समाज के सभी वर्गों का योगदान रहा है। जहां तक बात है दिल्ली में रहने वाले प्रवासी उत्तराखण्डियों की तो, उनके शतप्रतिशत आशीर्वाद ने भाजपा की जीत को शानदार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

जश्न के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, विधायक विनोद चमोली, सविता कपूर, खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, प्रदेश कार्यालय सचिव कस्तूभानंद जोशी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान समेत सरकार में दायित्वधारी, पार्टी पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Dr. Manisha Nigam of Garhwal University Selected for the National Teacher Award 2026

Dr. Manisha Nigam of Garhwal University Selected for the National Teacher Award 2026 By - Prem Pancholi/Ashutosh Bahuguna Srinagar (Garhwal), August 22. Hemwati Nandan Bahuguna Garhwal...

आगामी कुम्भ मेले के मध्यनजर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियो की जरूरी बैठक

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में कुंभ मेला-2027 के दौरान आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर सम्बन्धित विभागों एवं...

श्रमिकों के हितों को लेकर संवेदनशील सरकार: मंत्री मदन कौशिक

श्रमिकों के हितों को लेकर संवेदनशील सरकार: मंत्री मदन कौशिक आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने श्रमिक प्रतिनिधिमंडल से की बातचीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...