हर्षिल में होगा एप्पल फेस्टिवल
आगामी 19 व 20 अक्तूबर को सीमांत जनपद उत्तरकाशी के बहुत ही प्रसिद्ध स्थल हर्षिल में सेब महोत्सव (एपल फेस्टीवल) का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने इस हेतु तैयारी जोरों पर कर दी है।

बता दें कि 19 और 20 अक्टूबर को दो दिवसीय सेब महोत्सव के आयोजन की तिथियों में संशोधन किए जाने की जानकारी देते हुए मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. डीके तिवारी ने बताया है कि अपरिहार्य कारणों से महोत्सव की शुरुआत अब 20 अक्टूबर की बजाय एक दिन पहले 19 अक्टूबर को होगी।
इधर जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने 19 व 20 अक्टूबर को आयोजित किए जा रहे हर्षिल एप्पल फेस्टीवल को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सीमान्त क्षेत्र के वाइब्रेण्ट विलेज में हो रहे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए परस्पर समन्वय व समयबद्धता के साथ सभी इन्तज़ाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ।







