Sunday, June 28, 2026
Home स्वास्थ्य कहीं आप भी तो नहीं कर रहे अपने खानपान में यह गलतियां,...

कहीं आप भी तो नहीं कर रहे अपने खानपान में यह गलतियां, बढ़ सकता है किडनी डैमेज का खतरा

किडनी हमारे शरीर का भले ही एक छोटा सा अंग है, पर इसके कार्य बहुत महत्वपूर्ण हैं। इन अंग में होने वाली किसी भी समस्या का असर संपूर्ण स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाला हो सकता है। हालांकि जिस तरह से हम सबकी लाइफस्टाइल और खान-पान में गड़बड़ी बढ़ती जा रही है, इससे किडनी पर भी नकारात्मक असर हो रहा है। यही कारण है कि कम उम्र में ही किडनी की बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।

कडनी हमारे शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्य करती हैं। ये खून से टॉक्सिन्स, अपशिष्ट पदार्थ (जैसे यूरिया और क्रिएटिनिन) तथा अतिरिक्त पानी को बाहर करके शरीर को स्वस्थ बनाए रखती है। इतना ही नहीं शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में भी इसकी अहम भूमिका होती है। किडनी में किसी गड़बड़ी का असर आपके हार्ट हेल्थ पर भी पड़ सकता है, क्योंकि इसमें होने वाली समस्याएं हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ा देती हैं।

खुद से ही तो नहीं बढ़ा रहे किडनी की दिक्कत?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, किडनी एरिथ्रोपोइटिन नामक हार्मोन का उत्पादन करती है जो बोन मैरो को लाल रक्त कोशिकाएं बनाने के लिए प्रेरित करता है। शरीर में पीएच बैलेंस को बनाए रखने और पानी का संतुलन बनाए रखने के लिए भी किडनी का सही तरीके से काम करते रहना जरूरी है। पर क्या आप खुद से ही तो इस महत्वपूर्ण अंग के लिए दिक्कतें नहीं बढ़ा रहे हैं?

ये सवाल इसलिए महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि आपकी छोटी-छोटी गलतियां किडनी को डैमेज करने वाली हो सकती हैं।

नमक का ज्यादा सेवन तो नहीं करते आप

भोजन में अत्यधिक सोडियम (नमक) रक्तचाप बढ़ाता है इससे किडनी को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है जिससे उसकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है। नेशनल किडनी फाउंडेशन के अनुसार, अधिक नमक के सेवन से क्रोनिक किडनी डिजीज का खतरा भी बढ़ जाता है।

नमक खाना सिर्फ हृदय स्वास्थ्य के लिए दिक्कत नहीं बढ़ाता है, ये आदत किडनी के लिए भी ठीक नहीं है।

कम पानी तो नहीं पी रहे हैं आप ?

कम पानी पीने से भी किडनी के लिए दिक्कतें बढ़ने लगती है। पानी कम पीने से शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं और सही तरीके से शरीर से बाहर नहीं निकल पाते हैं। इससे किडनी स्टोन और अन्य समस्याएं हो सकती हैं। अमेरिकन सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी ने एक रिपोर्ट में बताया कि पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से किडनी फंक्शन बेहतर होता है। पर अगर आप कम पानी पीते हैं तो इसके कई नुकसान हो सकते हैं।

इन गड़बड़ आदतों से भी बढ़ सकती है दिक्कत
अधिक चीनी और जंक फूड ब्लड शुगर को बढ़ाते हैं, जिससे डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां हो सकती हैं। इससे भी किडनी को नुकसान पहुंचती है।
धूम्रपान या शराब पीना भी आपके लिए खतरनाक है। ये किडनी की रक्त वाहिकाओं को संकीर्ण कर देते हैं, जिससे किडनी को रक्त की आपूर्ति कम हो जाती है।
बार-बार दर्द वाली दवाएं खाना भी नुकसानदायक है। खुद से ही इन दवाओं का अधिक उपयोग किडनी की रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है।
अधिक मात्रा में प्रोटीन डाइट भी किडनी पर अधिक दबाव बढ़ा सकता है।

(साभार)

RELATED ARTICLES

स्वयं सेवी प्रयास ही समाज का आईना होता है – बंशीधर तिवारी

देहरादून के मोथरोवाला में ‘विचार एक नई सोच’ सामाजिक संगठन और 17 अन्य सहयोगी संस्थाओं द्वारा आयोजित "स्वास्थ्य संवाद व स्वैच्छिक रक्तदान शिविर" में...

सुबह उठते ही करें ये आसान योगासन, बिना बिस्तर छोड़े पाएँ जबरदस्त फायदे

लोग फिट तो रहना चाहते हैं लेकिन अधिक मेहनत नहीं करना चाहते। योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्राकृतिक उपचार है।...

क्या नींद की कमी से बढ़ सकता है वजन, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ

वजन घटाना आज के समय में ज्यादातर लोगों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। बढ़ते वजन-मोटापे की समस्या के साथ कई प्रकार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...