Sunday, September 13, 2026
Home स्वास्थ्य क्या आप भी पैरों-टखनों में अक्सर सूजन बने रहने की समस्या से...

क्या आप भी पैरों-टखनों में अक्सर सूजन बने रहने की समस्या से हैं परेशान?तो ना करे अनदेखा, हो सकती है गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं

पैरों-टखनों में सूजन बहुत आम समस्या है, ये किसी को भी हो सकती है। आमतौर पर बहुत ज्यादा पैदल चलने, शारीरिक मेहनत, थकान के कारण आपको ये समस्या हो सकती है जिसे अक्सर चिंता का विषय नहीं माना जाता है। हालांकि अगर आपको अक्सर पैरों में ये दिक्कत बनी रहती है, भले ही आप ज्यादा चल या मेहनत न कर रहे हों तो निश्चित ही ये ऐसा संकेत हो सकता है जिसपर सभी लोगों को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

पैरों में अक्सर बने रहने वाली सूजन की समस्या कभी-कभी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का भी संकेत हो सकती है। इसे अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कई बार संक्रामक रोगों, किडनी की बीमारी, शरीर में तरल पदार्थों की अधिकता, गर्भावस्था की जटिलताओं के कारण भी आपके पैर सूज सकते हैं। यही कारण है कि इसका समय पर सही निदान और उपचार किया जाना आवश्यक हो जाता है।

क्या आप भी पैरों-टखनों में अक्सर सूजन बने रहने की समस्या से परेशान हैं?

टखनों और पैरों में सूजन की समस्या

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, गर्भावस्था के दौरान टखनों और पैरों में कुछ सूजन आना सामान्य है, वहीं यदि आपके पैरों में चोट या मोच हो जाए तो इसके कारण भी पैरों में सूजन आ सकती है। इस तरह की समस्याएं सामान्य उपचार के माध्यम से ठीक भी हो जाती हैं। हालांकि अगर आपके पैरों में बिना इन कारणों के ही अक्सर सूजन बनी रहती है तो डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

आइए उन कारणों के बारे में जानते हैं जो पैरों में सूजन को बढ़ाने वाली हो सकती हैं।

लाइफस्टाइल की समस्याएं

पैरों में अक्सर बने रहने वाली सूजन की समस्या के लिए लाइफस्टाइल में गड़बड़ी को भी एक कारण माना जा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, जिन लोगों की लाइफस्टाइल सेंडेंटरी होती है (गतिहीन जीवनशैली), अधिक वजन की दिक्कत है, गलत फिटिंग वाले जूते पहनते हैं तो इन कारणों से पैरों में सूजन की समस्या हो सकती है।

इसके अलावा जो लोग नमक का सेवन अधिक करते हैं, उनमें भी पैरों के सूजन की दिक्कत अधिक देखी जाती है।

कहीं आपको संक्रमण तो नहीं?

पैरों और टखनों में सूजन बने रहना कुछ प्रकार के संक्रमण का संकेत भी हो सकता है। विशेषतौर पर डायबिटिक न्यूरोपैथी या पैरों की तंत्रिकाओं में होने वाली समस्याओं के कारण पैरों में सूजन हो सकती है। यदि आपको मधुमेह है, तो पैरों में छाले और घावों पर गंभीरता से ध्याम देते रहना जरूरी हो जाता है, गंभीर स्थितियों में सड़न हो सकती है जिससे पैर काटने की भी नौबत आ सकती है।

यदि आप डायबिटीज के शिकार हैं और आपको अक्सर पैरों में सूजन या छाला बना रहता है तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

लिवर और किडनी की बीमारी

पैरों में अक्सर सूजन बने रहना लिवर या किडनी की बीमारी का भी संकेत हो सकता है, विशेषतौपर किडनी की बीमारी के कारण पैरों में ये दिक्कत अधिक देखी जाती है। असल में जब आपकी किडनी ठीक से काम नहीं कर रही होती है, तो शरीर में तरल पदार्थ जमा होने शुरू हो जाते हैं जिसके कारण पैरों में सूजन बढ़ सकती है।

इसी तरह लिवर रोगों के कारण एल्बुमिन नामक प्रोटीन का उत्पादन प्रभावित हो सकता है, ये रक्त वाहिकाओं से रक्त को आसपास के ऊतकों में लीक होने से रोकता है। अपर्याप्त एल्बुमिन के कारण द्रव का रिसाव हो सकता है, जो पैरों में सूजन बढ़ा सकती है।

(साभार)

RELATED ARTICLES

स्वयं सेवी प्रयास ही समाज का आईना होता है – बंशीधर तिवारी

देहरादून के मोथरोवाला में ‘विचार एक नई सोच’ सामाजिक संगठन और 17 अन्य सहयोगी संस्थाओं द्वारा आयोजित "स्वास्थ्य संवाद व स्वैच्छिक रक्तदान शिविर" में...

सुबह उठते ही करें ये आसान योगासन, बिना बिस्तर छोड़े पाएँ जबरदस्त फायदे

लोग फिट तो रहना चाहते हैं लेकिन अधिक मेहनत नहीं करना चाहते। योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्राकृतिक उपचार है।...

क्या नींद की कमी से बढ़ सकता है वजन, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ

वजन घटाना आज के समय में ज्यादातर लोगों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। बढ़ते वजन-मोटापे की समस्या के साथ कई प्रकार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...