Friday, July 3, 2026
Home lifestyle छात्रों की समिति ने किया स्वच्छकारबीरो को सम्मानित।

छात्रों की समिति ने किया स्वच्छकारबीरो को सम्मानित।

देहरादून स्थित यूपीईएस यूनिवर्सिटी के छात्रों की एक संस्था ने पिछले सप्ताह नगर निगम देहरादून के उन सफाई कर्मियों को समझने की कोशिश की है जो रोजमर्रा सफाई कार्य से जुड़े रहते है। ऐसे सफाई कर्मियों को समझा गया कि उनकी दिनचर्या, उनकी मेहनत और उन्हें समाज किस नजरिए देखता है जैसे बिंदुओं पर एक आध्यात्मक अभियान चलाया है। परिणाम स्वरूप ऐसे कुछ सफाईवीरो का चयन हुआ और उन्हें सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो कि यूपीईएस यूनिवर्सिटी के छात्रों ने क्लासरूम से निकलकर ज़मीन से जुड़ने की यह नई मिसाल पेश की है। यही वजह है कि विश्वविद्यालय के इन छात्रों ने Integral Livelihoods and Social Entrepreneurship Foundation (ILSEF) के मार्फत Srijan Social Internship Program के तहत पहली बार देहरादून में ऐसा एक प्रेरणादायक ‘सम्मान समारोह’ आयोजित किया। इस दौरान उन नगर निगम सफाई कर्मियों को सम्मान दिया गया जो रोज़ सुबह-सुबह शहर को स्वच्छ रखकर हर नागरिक की ज़िंदगी आसान बना देते हैं।

कार्यक्रम के दौरान IATR देहरादून के सभागार में छात्रों ने सफाई कर्मियों के इस उल्लेखनीय कार्य को सलाम किया। दरअसल इस रचनात्मक कार्य को कुशाग्र, आदित्य, अदिति, आरुषि, प्रसिद्धि, नमन और सत्यव्रत जैसे छात्रों ने अंजाम दिया और उन स्वच्छकारों के महीन कार्य को भी समझा। अतएव ऐसे सफाई कर्मियों क्रमशः आशू, आशीष, संयम, अजय, रेनू, सुमन और आरती को “स्वच्छता मित्र सम्मान” से एक भव्य कार्यक्रम के दौरान नवाजा गया है।

स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह को ILSEF, IATR,  New Creation International जैसी सामाजिक संस्थाओ ने संयुक्त रूप से आयोजित किया है।

बतौर मुख्य अतिथि व Care UK सामाजिक संस्था के अध्यक्ष मनमोहन बिष्ट ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने की जितनी जिम्मेदारी शहरी इकाई की है उतनी हमारी भी होनी चाहिए। ताकि ‘स्वच्छ भारत’ का सपना साकार हो सके। यह सम्मान भी हम सभी की कृतज्ञता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे IATR के CEO अमित उपाध्याय ने कहा कि इन छात्र-नेतृत्व ने नागरिक पहलों की सराहना की है। कहा कि उच्च शिक्षा तभी सार्थक होगी जब वे समाज के हर वर्ग के कर्म को अहसास करें और उन्हें सम्मान दें। इस अवसर पर IATR की फैकल्टी मेंबर्स रिया, वैशाली थापा भी उपस्थित रही है।

कुलमिलाकर ‘सृजन सोशल इंटर्नशिप प्रोजेक्ट’ के इस ‘सम्मान समारोह’ ने यह साबित कर दिया कि युवाओ की यह पहल आने वाले दिनों में प्रेरक का कार्य कहा जाएगा।

RELATED ARTICLES

बढ़ाने होंगे रचनात्मकता के असवर: प्रबोध उनियाल।

‘बच्चे, स्कूल एवं रचनात्मकता’ विषय पर दून पुस्तकालय में विचार गोष्ठी. - बढ़ाने होंगे रचनात्मकता के असवर: प्रबोध उनियाल। दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र ने अंकुर...

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

छात्रों की समिति ने किया स्वच्छकारबीरो को सम्मानित।

देहरादून स्थित यूपीईएस यूनिवर्सिटी के छात्रों की एक संस्था ने पिछले सप्ताह नगर निगम देहरादून के उन सफाई कर्मियों को समझने की कोशिश की...

बढ़ाने होंगे रचनात्मकता के असवर: प्रबोध उनियाल।

‘बच्चे, स्कूल एवं रचनात्मकता’ विषय पर दून पुस्तकालय में विचार गोष्ठी. - बढ़ाने होंगे रचनात्मकता के असवर: प्रबोध उनियाल। दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र ने अंकुर...

उद्यमीय विरासत को आगे बढ़ाते : मनीष-हेमा

उद्यमीय विरासत को आगे बढ़ाते : मनीष-हेमा By - Arun kuksal 'मेरे पिता कहा करते थे कि ‘जब मेरा पुत्र मेरे साथ है तो मुझे कोई...

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...