नियो फाउंडेशन और बस्ती की पाठशाला द्वार स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बेहद भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
इस दौरान पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने बच्चों के साथ पर्यावरण और शिक्षा को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बिगड़ने और कोई बाहर से नहीं आता है, हम ही हैं जो रोज पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते है। इसलिए हमे अब पर्यावरण सुरक्षा के प्रति सचेत होना है। कमसे कम हम इतना तो कर ही सकते हैं कि प्लास्टिक का उपयोग बिल्कुल बंद कर दें। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा ऐसा हथियार है जो आगे का रास्ता तय करता है। इसलिए खूब पढ़ो, मेहनत करो और दुनियां के साथ कदम पर कदम मिलाओ।
खास बात यह है कि “बस्ती की पाठशाला” एक ऐसा शिक्षा का केंद्र है जहां कूड़ा बिनने वालों के बच्चे, दैनिक मजदूरी करने वालों के बच्चे, खानाबदोश आदि के बच्चे शिक्षा अर्जन कर रहे है। दो बच्चों से आरम्भ हुई “बस्ती की पाठशाल” ने आज 250 बच्चों से भी अधिक को शिक्षित कर दिया है। यह बात पाठशाल को आरम्भ करने वाले गजेंद्र रमोला ने इस कार्यक्रम के दौरान साझा की है।
इस कार्यक्रम में इन बच्चों ने जहां पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर मैती आंदोलन की थीम पर एक नाटक प्रस्तुत किया है वही इन बच्चों ने उत्तराखंड की संस्कृति पर आधारित नृत्य भी प्रस्तुत किया है। एक बच्चे ने अपनी बात के दौरान यह भी कहा कि वह अभी एमएसी कर रहा है। इसके बाद वह भविष्य में सिविल सर्विसेज में जाने की तैयारी करेगा। यह छात्र बस्ती की पाठशाला से ही पढ़कर आया है।
कार्यक्रम का संयोजन “बस्ती की पाठशाला” के सीनियर छात्र मनीषा और अभिषेक ने संयुक्त रूप से किया है। इस दौरान पहाड़ी पैडलर साइक्लिस्ट ग्रुप के साथी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए है।







