Sunday, June 28, 2026
Home देहरादून बिहारी लाल स्मृति सर्वोदय सम्मान पांच विभूतियां को।

बिहारी लाल स्मृति सर्वोदय सम्मान पांच विभूतियां को।

बिहारी लाल स्मृति सर्वोदय सम्मान पांच विभूतियां को।

Bihari lal samman 2024
Bihari lal samman 2024

प्रख्यात समाजसेवी और शिक्षाविद् स्व० बिहारी लाल जी के जन्मदिन 8 नवंबर 2024 को तीसरा “बिहारी लाल स्मृति सर्वोदय सम्मान” का आयोजन लोक जीवन विकास भारती बूढ़ाकेदार के परिसर में संपन्न हुआ।

सम्मान समारोह में वक्ताओं ने आचार्य बिहारी लाल द्वारा बूढ़ाकेदार में संचालित गांधी जी की नई तालीम और आपदा जैसी समस्याओं पर चर्चा की है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो० मोहन सिंह पंवार ने कहा कि बिहारी लाल कोई व्यक्ति नहीं थे अपितु वे  एक विचार थे। वे कर्म और रचना पर विश्वास करते थे। यही वजह रही कि उन्होंने ऊर्जा का एक ऐसा विकल्प प्रस्तुत किया है। जिससे बड़े बांधों पर सवाल खड़े भी हुए। शिक्षा, स्वास्थ्य और तमाम स्वरोजगार के लिए उन्होंने कुटीर उद्योग की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि श्री बिहारी लाल के कार्य को भविष्य में “ग्रामीण विश्वविद्यालय” के रूप में प्रस्तुत करने की नितांत आवश्यकता है। कहा कि मौजूदा समय में बिहारीलाल जी द्वारा स्थापित संस्था आपदा से बुरी तरह प्रभावित है। इसके पुनर्निर्माण के लिए सरकारी सहयोग की आवश्यकता है। समारोह में क्षेत्र के अनेकों सामाजिक कार्यकर्ता, महिलाएं, नौजवानों ने भाग लिया हैं।

Bihari lal samman 2024
Bihari lal samman 2024

बता दें कि बिहारी लाल जी 2021 में स्वर्गवास हो गए थे जिसके बाद उनके सामाजिक कार्यों और उनके विचार को आगे बढ़ाने के लिए हर वर्ष उनकी स्मृति में एक सम्मान समारोह आयोजित होता हैं। इस दौरान देशभर से अनुयायी और क्षेत्र की जनता भाग लेती है। बता दें कि बिहारी लाल जी ने 40 वर्ष से भी अधिक समय तक लोक जीवन भारती बूढ़ाकेदार में रहकर जन सेवा का प्रेरणादायक काम किया है। यही वजह है कि लोग आज उन्हें अलग अलग रूपों में जैसे कहीं शिक्षण कार्य, कहीं वन संरक्षण और कहीं गांधी विचार के मार्फत याद करते हैं। जबकि अधिकांश लोग स्मृति दिवस के दिन बिहारी लाल जी को श्रद्धांजलि देने उनकी कर्मस्थली बूढ़ाकेदार में पहुंचते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन अबल छनवान बहुत ही आकर्षक ढंग से किया है।

इस अवसर पर ठक्करबापा छात्रावास के प्रबंधक व वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप बहुगुणा ने कहा कि बूढ़ाकेदार क्षेत्र के धर्मानंद नौटियाल, बहादुर सिंह राणा, भरपूरू नगवान सामाजिक समरसता के लिए अहम योगदान दिया है। इन लोगो के द्वारा की गई सामाजिक क्रांति को देखकर प्रसिद्ध पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा दलित समाज को मंदिर प्रवेश करवा सके और उसके लिए उन्होंने प्रताड़ना भी झेली है। जो आज देशभर में एक उदाहरण बन गया है। यही कार्य बिहारी लाल जी ने अपने रचनात्मक कार्यों के द्वारा आगे बढ़ाया है।कार्यक्रम में पर्यावरणविद् सुरेश भाई ने आचार्य बिहारी लाल जी के जीवन पर उनके द्वारा लिखे गए विषय पर विचार व्यक्त किए है। लोक जीवन विकास भारती संस्था के मंत्री और आचार्य बिहारी लाल जी के सुपुत्र जयशंकर ने सभी का स्वागत किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहारी लाल स्मृति समिति के अध्यक्ष बावन सिंह बिष्ट ने की है।

बिहारी लाल स्मृति सर्वोदय सम्मान- 2024 में सम्मानित विभूतियां –

@ पर्वतीय क्षेत्रों की कृषि पर्यावरण एवं ग्रामीण तकनीकी विकास व स्वावलंबन  के लिए सर्वोदय समाज सेवी श्री आनंद बल्लभ जोशी एवं प्रेमा बहन को दिया गया है।
@ पत्रकार और जन मुद्दों की पहल करने वाले श्री प्रेम पंचोली को पर्यावरण, संस्कृति सामाजिक सद्भावना, रक्षासूत्र व पत्रकारिता के क्षेत्र में दिया गया है।
@ महिला नेत्री लक्ष्मी बिष्ट को महिला समानता और बाल शिक्षा के लिए
@ श्री केशर सिंह रावत को आदर्श शिक्षक और नशामुक्त समाज के लिए
@ और श्री महावीर श्रीयाल को उत्कृष्ट शिक्षक, दलित शोषित के शिक्षा के अधिकार व वैकल्पिक ऊर्जा के लिए सम्मान दिया गया है।
…………

इस अवसर पर डा० अरविंद दरमोडा, प्रधानाचार्य जयप्रकाश कोटियाल, समाज सेवी नागेन्द्र दत्त, बीज बम के नायक द्वारिका प्रसाद सेमवाल, वरिष्ठ सामाजिक व पर्यावरण कार्यकर्ता श्यामलाल, शिक्षक जयप्रकाश कृथ्वाल, अधिवक्ता लोकेंद्र दत्त जोशी, गोविंद सिंह रावत, आनंद व्यास, ठक्करबपा छात्रावास के प्रबंधक प्रदीप बहुगुणा, उत्तमचंद, कुंवर सिंह रावत, उत्तम लाल, भूपेंद्र सिंह नेगी, प्रेमलाल त्रिकोटिया, विमला देवी, सुशीला देवी, अनिता देवी, विष्णु प्रसाद, किशोरीलाल, महेंद्र प्रसाद नाथ, मयंक नाथ, दयाराम आदि सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए।

RELATED ARTICLES

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...