Sunday, September 13, 2026
Home विविध जीवन की तल्ख सच्चाई बयां करते ‘कागज निगोड़े’

जीवन की तल्ख सच्चाई बयां करते ‘कागज निगोड़े’

जीवन की तल्ख सच्चाई बयां करते ‘कागज निगोड़े’

।। देहरादून, 5 दिसम्बर,2024।।

Book
Book

दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र की ओर से आज सांय केन्द्र के सभागार में युवा साहित्यकार मनु मनस्वी के काव्य संग्रह *‘कागज निगोड़े’* का लोकार्पण और चर्चा का एक आयोजन किया गया। इस काव्य संग्रह का लोकार्पण साहित्यकार प्रोफेसर रामविनय सिंह, साधना शर्मा और डॉ. अरुण कुकसाल ने किया। इस अवसर पर काव्य संग्रह के विविध पक्षों पर सार्थक चर्चा भी हुई।

Book
Book

वक्ताओं ने कहा कि साहित्यकार मनु मनस्वी के काव्य संग्रह ‘कागज निगोड़े’ की कविताएं जीवन के कई पहलुओं को छुती नजर आती हैं। कविताओं में प्रेम और भूख को इस शिद्दत के साथ पेश किया गया है मानों इसे वर्षों भोगा गया हो। मनु मनस्वी की कविताओं में कई रंग दिखते हैं, जिसे वह बेहद ईमानदारी से पाठकों के सामने रखते हैँ। कुछ कविताएं भोगे हुए कर्मों के सही-गलत होने का भान भी कराती दिखती हैं।

‘कागज निगोड़े’ काव्य संग्रह पर चर्चा करते हुए प्रो. राम विनय सिंह ने कहा कि संग्रह की कविताएं हमें जीवन की तल्ख हकीकत से रूबरूं करवाती हैं। वहीं साधना शर्मा ने कहा कि युवा कवि का यह प्रयास बेहद सफल रहा है। उन्होंने जीवन की सच्चाई को पाठकों के सामने उधेड़कर रख दिया है ओर वह भी बिना किसी लाग लपेट के।डॉ.अरुण कुकसाल ने मनु मनस्वी के इन लघु कविताओं को जीवन के अन्तर्सम्बन्धों का पर्याय बताते हुए उन्हें अति महत्वपूर्ण बताया।

Book
Book

उल्लेखनीय है कि मनु मनस्वी बीते दो दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं। वर्तमान में ये देहरादून से प्रकाशित होने वाले दैनिक भास्कर समाचार पत्र में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनका यह कविता संग्रह अमेजन, फ्लिपकार्ट आदि सभी ऑनलाइन साइट्स पर उपलब्ध है।

कार्यक्रम के आरम्भ में दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के प्रोगा्रम एसोसिएट चंद्रशेखर तिवारी ने उपस्थित अतिथि जनों व सभागार में मौजूद लोगों का स्वागत किया। इस अवसर पर, इस अवसर पर रजनीश त्रिवेदी, मदन मोहन चमोली, विजय सिंह नेगी, हरिचंद निमेष, डॉ. लालता प्रसाद,देवेंद्र कांडपाल, शिव प्रसाद जोशी, अनीता बडोनी, त्रिलोचन भट्ट, सपना पांडे , दयासागर अरोड़ा, सुंदर सिंह बिष्ट, सुनीता चौहान,जगदीश सिंह महर, शैलेन्द्र नौटियाल सहित शहर के अनेक लेखक ,पत्रकार, साहित्यकार और दून पुस्तकालय के युवा पाठक उपस्थित रहे।
———————————————-
संपर्क –  दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र , लैंसडाउन चौक, देहरादून, मोबा. 9410919938_

RELATED ARTICLES

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

नहीं बन पाई रिस्पना से ऋषिपर्णा, पूर्व CM का सपना भी चकनाचूर

By - Prem Pancholi मसूरी पर्वतमाला के जलागम क्षेत्र यथा शिवालिक हिमालय से निकलने वाली रिस्पना नदी की हालात बिगड़ती ही जा रही है। बताया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...