
बागवानी विकास परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार ने उत्तरकाशी के मोला गांव में आयोजित “देवकार्य” में सम्मिलित होकर ग्रामीणों को संबोधित किया है। उन्होंने गांव की ध्याणियों के द्वारा आयोजित राजा रघुनाथ को मोला गाँव में सिंहासन सप्रेम भेंट करने की प्रसंशा ही नही की बल्कि महिलाओं की इस संवेदनशीलता पर गर्व की बात की है।

उन्होंने कहा की उन्हें बागवानी विकास के लिए जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र के लोग उन्हें सुझाव भी दें और बागवानी को स्वरोजगार का जरिया बनाए, इस हेतु सरकार आवश्यक सहयोग देने के लिए तैयार है।
राज्यमंत्री राजकुमार ने कहा कि क्षेत्र के विकास की समस्या के लिए लोग उन्हें अवश्य बताएं ताकि वे समय समय पर सरकार से क्षेत्र की समस्या के समाधान के लिए जरूरी योजनाएं बनाई। बशर्ते लोग उन्हें लिखित रूप में उपलब्ध करवाएं।

इस अवसर मोला गांव की बेटियों ने राजा रघुनाथ देवता को एक छत्र भी भेंट किया है। साथ ही कुलदेवता भैरव की मूर्ति पर प्राणप्रतिष्ठा की गई है।रघुनाथ देवता मन्दिर निर्माणकार्य प्रारम्भ किए जाने पर ग्रामवासियों द्वारा भण्डारा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है। जबकि गांव की महिलाओं द्वारा वृहद तांदी नृत्य प्रस्तुत कर आयोजन में चार चांद लगाए है। राज्यमंत्री राजकुमार ने क्षेत्र के फल बागानों का भ्रमण किया है और कहा कि वे क्षेत्र में बागवानी के लिए विशेष योजनाएं बनाएंगे। उन्होंने कहा कि मोला गांव में <span;>सचल दल केंद्र के लिए जल्द ही भवन की स्वीकृत दिलवाने का प्रयास करेंगे साथ ही केंद्र के लिए प्रभारी की नियुक्ति करवाने का भी प्रयास करेंगे।

इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजबीन पंवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, मण्डल अध्यक्ष दिनेश नौटियाल, सरदार सिंह राणा, दिनेश बडोनी, चमन सिंह चौहान, बच्चन दास, विजयपाल सिंह रावत, बच्चन सिंह चौहान, सोबत राणा, दरम्यान चौहान, सोहन बहुगुणा, शूरवीर सिंह चौहान, सीमा चौहान, प्रधान कौसल्या चौहान, विक्रम दास, रघुनाथ मंदिर निर्माण एवं युवा विकास समिति के अरविन्द सिंह चौहान (अध्यक्ष), प्रदीप सिंह चौहान (सह मीडिया प्रभारी), रविन्द्र सिंह (सचिव), लोकेन्द्र सिंह चौहान (सदस्य), अमर सिंह (कोषाध्यक्ष), सरदार सिंह (सदस्य), राजेश सिंह (महामंत्री), जयवीर सिंह (सदस्य), सुरेन्द्र सिंह चौहान (अध्यक्ष), गजेन्द्र सिंह (सदस्य), नागेंद्र सिंह (मोडिया प्रभारी), वचन दास (प्रचार मंत्री) आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे।








