Friday, March 6, 2026
Home विविध विकसित राष्ट्र बनाने में युवा पीढ़ी निभाए भूमिका : सांसद नरेश बंसल

विकसित राष्ट्र बनाने में युवा पीढ़ी निभाए भूमिका : सांसद नरेश बंसल

विकसित राष्ट्र बनाने में युवा पीढ़ी निभाए भूमिका : सांसद नरेश बंसल

ढाई हजार छात्र शामिल हुए स्वच्छता अभियान में

  • लंढौरा (हरिद्वार) l

Chaman lal digree collage
Chaman lal digree collage

चमन लाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा अभियान में राज्यसभा सांसद और संसद की रक्षा समिति के सदस्य नरेश बंसल ने कहा कि भारत को वर्ष 2047 में विकसित देश बनाने के लक्ष्य में सरकार के साथ-साथ युवा पीढ़ी को भी सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (एनएसएस) के तत्वावधान में आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने शिक्षकों छात्र-छात्राओं और प्रबंध समिति के साथ मिलकर महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इससे पूर्व उन्होंने स्वच्छता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर हुए समारोह में सांसद नरेश बंसल ने कहा कि नई पीढ़ी को स्वच्छता को अपनी आदत में सम्मिलित करने की आवश्यकता है, यह राष्ट्रपिता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Chaman lal digree collage
Chaman lal digree collage

उन्होंने कहा कि विगत एक दशक में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि में व्यापक रूप से बदलाव आया है। आज चाहे यूक्रेन रूस का युद्ध हो या दुनिया में अन्य स्थानों पर चल रहे संघर्ष इन सभी जगह पर भारत को एक भरोसेमंद मध्यस्थ के तौर पर देखा जा रहा है। भारत की शक्ति उसकी युवा पीढ़ी में निहित है। इस युवा पीढ़ी की लगन ऊर्जा उत्साह और उद्देश्य की प्रति समर्पण से ही भारत विकसित राष्ट्र के रूप में सामने आएगा। सांसद ने युवाओं का आह्वान किया कि वह अपने जीवन में ऐसा लक्ष्य निर्धारित करें जिससे उनके साथ-साथ समाज और राष्ट्र की भी उन्नति हो सके। उन्होंने लड़कियों की शिक्षा की ओर विशेष ध्यान दिए जाने तथा सामाजिक बुराइयों को दूर करने को भी इस अभियान से जोड़ने पर जोर दिया। इसी क्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस की तारीख छात्र-छात्राओं से पूछी, जिसे महाविद्यालय की रोवर रेंजर्स की छात्रा रश्मि ने 17 सितंबर बताई l, इस पर राज्यसभा सांसद ने छात्रा को ₹500 की धनराशि का पुरस्कार भी दिया l

Chaman lal digree collage
Chaman lal digree collage

इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री और भाजपा के जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि विगत एक दशक में इन सरकारों ने आम आदमी के हित में जितने कार्य किए हैं उतने कार्य इससे पूर्व के 6 दशक में नहीं हुए हैं।
महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने कहा कि युवाओं को एन.एस.एस के माध्यम से अपने देश और समाज की सेवा में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने महात्मा गांधी का स्मरण करते हुए कहा की स्वच्छ जागरूक और ईमानदार समाज का निर्माण बापू के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम के आरंभ में प्राचार्य डॉ .सुशील उपाध्याय ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के विषय में जानकारी दी और बताया कि यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस अभियान में महाविद्यालय के लगभग ढाई हजार छात्र छात्राएं अलग-अलग भूमिकाओं में प्रतिभाग कर रहे हैं l कार्यक्रम में जिला महामंत्री अरविंद गौतम, प्रमोद चौधरी, सतीश कौशिक, मनोज नायक, डॉ. दीपा अग्रवाल, डॉ. धर्मेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे l कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मोहम्मद इरफान ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया l इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव श्री अरुण हरित ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न एवं शॉल भेंट स्वरूप प्रदान किए l
मंच संचालन डॉ. तरुण गुप्ता द्वारा किया गया l इस अवसर पर महाविद्यालय के समय शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे l

RELATED ARTICLES

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान   By - Harishankar saini   कभी गड्ढों, कीचड़ और टूटे किनारों से जूझती सलान गाँव...

जनगणना की पूरी तैयारी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी जनगणना

जनगणना-2027 की डिजिटल तैयारियां शुरू, देहरादून में 25-27 फरवरी तक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू चार्ज अधिकारियों से लेकर सेन्सस क्लर्क तक, सभी ले रहे डिजिटल...

गलगोटिया कांड : जहां कुंए में पहले से ही भाँग डाल दी गई हो?.

- गलगोटिया को क्यों गरिया रहे हो? …उसकी क्या गलती है - वो बेचारे तो डंका बजा रहे थे।   By - Prabhat Dabral  सवाल ये नहीं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

धराली आपदा : वैज्ञानिकों ने किया खुलासा, एक बड़े ग्लेशियर के टुकड़े के टूटने से हुई तबाही।

न बादल फटा, न ग्लेशियल झील… वैज्ञानिक अध्ययन में खुलासा: श्रीकांता ग्लेशियर से बर्फ का बड़ा हिस्सा गिरने से हुआ था धराली हादसा। ....................... 5 अगस्त...

2017 तक स्टार्टअप की संख्या थी शून्य। वर्ष 2025 में बढ़कर हुई 1750

- 2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा - 2021-22 के मुकाबले जीएसडीपी में आया डेढ़ गुना से ज्यादा...

एक साधारण व्यक्ति में असाधारण व्यक्तित्व की जीवन्त जीवन जीने की शब्द-यात्रा है – BARLOWGANJ AND BEYOND

- साधारण व्यक्ति का असाधारण व्यक्तित्व : प्रो. बी. के. जोशी। - प्रो. बी. के. जोशी जी के जीवनीय आत्म-संस्मरणों पर केन्द्रित पुस्तक 'BARLOWGANJ...

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान   By - Harishankar saini   कभी गड्ढों, कीचड़ और टूटे किनारों से जूझती सलान गाँव...

होली विशेषांक : खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर।

- खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर। - दून पुस्तकालय में संगीताजंलि की शानदार होली प्रस्तुति दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के एम्फीथियेटर में आज संगीतांजली शास्त्रीय...

बर्लोगंज एंड बियोंड पुस्तक का लोकार्पण

पुस्तक : बर्लोगंज एंड बियोंड   By - Dr. Yogesh dhasmana   देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो बी के जोशी के संस्मरणों पर आधारित पुस्तक बर्लोगंज एंड बियोंड...

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में।

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में। By - Neeraj Uttarakhandi पुरोला विकासखंड के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में राष्ट्रीय...

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी।

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी। .......... दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में ‘स्पेक्स’ संस्था के सहयोग...

जनगणना की पूरी तैयारी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी जनगणना

जनगणना-2027 की डिजिटल तैयारियां शुरू, देहरादून में 25-27 फरवरी तक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू चार्ज अधिकारियों से लेकर सेन्सस क्लर्क तक, सभी ले रहे डिजिटल...

एक स्वस्थ परंपरा है स्कूल ऑफ थॉट्स – प्रो० पंवार

स्कूल ऑफ थॉट्स, श्रीनगर (गढ़वाल), भारतीय-हिमालयी ज्ञान परंपरा,  मुख्य वक्ता- प्रो. मोहन पंवार। भारतीय : हिमालय ज्ञान परंपरा पर अपनी बात शुरू करते हुए मुख्य...