Saturday, September 12, 2026
Home विविध मुख्य चुनाव आयुक्त पहुंचे उत्तरकाशी के अंतिम बूथ, थपथपाई बीएलओ की पीठ

मुख्य चुनाव आयुक्त पहुंचे उत्तरकाशी के अंतिम बूथ, थपथपाई बीएलओ की पीठ

By – Prem Pancholi

मुख्य चुनाव आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग ज्ञानेश कुमार शनिवार को सीमांत जिले के पोलिंग बूथों और विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लेने उत्तरकाशी पहुंचे। उन्होंने भारत-चीन सीमा से सटे सीमांत गांव हर्षिल एवं गंगोत्री में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय बूथ लेवल ऑफिसर मिंटो देवी के कार्यों की न केवल समीक्षा की,बल्कि उनकी कार्यकुशलता और तकनीकी समझ की जमकर तारीफ भी की। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि मिंटो देवी जिस तरह स्मार्टफोन पर ‘बीएलओ ऐप’ का इस्तेमाल कर मतदाता सूची के शुद्धीकरण का काम कर रही हैं,वह बेहद सराहनीय है।

– स्मार्ट’ तकनीक से मतदाता सूची का शुद्धीकरण।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि बीएलओ मिंटो देवी ऐप के जरिए मतदाता सूची को पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए एसआईआर कार्य को बखूबी अंजाम दे रही हैं। वे सूची में अनुपस्थित,अन्य जगह स्थानांतरित,मृतक,डुप्लीकेट और विदेशी नागरिक मतदाताओं को हटाने के साथ ही वे क्षेत्र के उन युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का काम भी मुस्तैदी से कर रही हैं,जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं या जिनका नाम किन्हीं कारणों से छूट गया था।

– चुनाव आयोग ने किया सेल्यूट।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि मिंटो देवी जैसे बीएलओ की कर्तव्यनिष्ठा को चुनाव आयोग सेल्यूट करता है। मुझे पूरी उम्मीद और विश्वास है कि देश भर के सभी बीएलओ इनसे प्रेरणा लेंगे और इसी तरह पूरी क्षमता व तकनीक के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेगी।

– साधु-संतों वाले विशेष बूथ गंगोत्री पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त,किया विस्तृत संवाद। साधु-संतों के लोकतांत्रिक जज्बे को सराहा।*

मुख्य चुनाव आयुक्त ने गंगोत्री पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साधु-संतों और संन्यासी मतदाताओं के साथ काफी देर तक विस्तृत संवाद किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ने दुर्गम परिस्थितियों और कड़ाके की ठंड के बीच भी देश के चुनावी उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए संतों के प्रति आभार व्यक्त किया। संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि एक ऐसा पोलिंग बूथ जहाँ शत-प्रतिशत मतदाता केवल साधना में लीन रहने वाले साधु-संत हैं, यह हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की विविधता और ताकत की अनूठी मिसाल है।इससे पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने मां गंगा के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ.बीवीआरसी पुरुषोत्तम,संयुक्त सचिव निर्वाचन किशन सिंह नेगी,एडीएम मुक्ता मिश्र,एसडीएम शालिनी नेगी,जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र अमोली,महाप्रबंधक उद्योग शैली डबराल,सीओ जनक पंवार,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश मोहन राणा,जय पंवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

नहीं बन पाई रिस्पना से ऋषिपर्णा, पूर्व CM का सपना भी चकनाचूर

By - Prem Pancholi मसूरी पर्वतमाला के जलागम क्षेत्र यथा शिवालिक हिमालय से निकलने वाली रिस्पना नदी की हालात बिगड़ती ही जा रही है। बताया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...