Friday, September 11, 2026
Home उत्तराखंड बाम्बे सिनेमा तब और अब पर दून पुस्तकालय में सचित्र व्याख्यान।

बाम्बे सिनेमा तब और अब पर दून पुस्तकालय में सचित्र व्याख्यान।

बाम्बे सिनेमा तब और अब पर सचित्र व्याख्यान।

By – Prem Pancholi

दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र की ओर से आज बॉम्बे सिनेमा तब और अब विषय पर एक विशेष सचित्र व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फिल्मकार एवं अध्येता यूसुफ सईद ने हिंदी सिनेमा के विविध आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

अपने व्याख्यान में यूसुफ सईद ने 21वीं सदी के बॉम्बे सिनेमा में आए विषयगत, तकनीकी एवं सौंदर्यबोध संबंधी परिवर्तनों की चर्चा करते हुए बताया कि किस प्रकार नई सदी में सिनेमा ने पारंपरिक फिल्मों और उनके कथानकों से आगे बढ़कर सामाजिक यथार्थ, पहचान, राजनीति, और वैश्वीकरण जैसे मुद्दों को किस तरह प्रस्तुत किया है। उन्होंने फिल्मों के चयनित दृश्यों, पोस्टरों और दृश्य-सामग्री के माध्यम से अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे श्रोताओं को विषय को समझने में विशेष सहूलियत मिली।उन्हांेने कई पुरानी फिल्मों के टुकड़े दिखाकर उनके कथानक को उपस्थित लोगों के सामने रखा।

कार्यक्रम में यह भी रेखांकित किया गया कि डिजिटल तकनीक के आगमन ने सिनेमा के निर्माण, वितरण और उपभोग के स्वरूप को व्यापक रूप से बदल दिया है। कार्यक्रम में शहर के बुद्धिजीवियों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों तथा कला एवं सिनेमा में रुचि रखने वाले नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। व्याख्यान के उपरांत प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने विषय से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जिज्ञासाएँ व्यक्त कीं और अपने सवाल किये।

कार्यक्रम में दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के कार्यक्रम अधिकारी चन्द्रशेखर तिवारी ने फिल्मकार एवं अध्येता यूसुफ सईद का व्यााख्यान देने के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि केन्द्र की ओर इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से साहित्य, कला और सिनेमा के प्रति जन-रुचि को बढ़ावा देने का सतत प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में पुस्तकालयाध्यक्ष डाॅ. डी. के. पाण्डे, डाॅ. लालता प्रसाद , सुन्दर बिष्ट ,जगदीश महर, मधन बिष्ट आलोक सरीन, विनोद सकलानी,इरा सिंह, कुल भूषण, विजय पाहवा, मोहन चैहान, कर्नल दुग्गल सहित कई फिल्म प्रेमी व अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...