
सीमांत जनपद उत्तरकाशी में “दीदी भूली” कार्यक्रम में पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 240 करोड़ से अधिक लागत की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया है। मुख्यमंत्री ने जिले के विकास के लिये 57 करोड़ 38 लाख की लागत की 24 योजनाओं का शिलान्यास करने के साथ ही 45 करोड़ 37 लाख की लागत की 38 विकासीय योजनाओ का भी लोकार्पण भी किया है।
इधर मुख्यमंत्री ने यूजेवीएन लिमिटेड के तिलोथ विद्युतगृह के नवीनीकरण, उच्चीकरण एवं पुनरोद्धार (आर.एम.यू.) कार्यों का लोकार्पण के साथ साथ शक्ति माता और बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए।

ज्ञात हो कि “दीदी भुली” महोत्सव में शिरकत करने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी में माँ शक्ति और बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने दोनों मंदिरों में पूजा अर्चना कर राज्य की खुशहाली की कामना की। इसके बाद कार्यक्रम में सीमांत लोगो द्वारा प्रदर्शित परंपरागत चरखा भी चलाया और ग्रामीण महिलाओं से जाना कि आज इस परंपरागत चरखे की आवश्यकता कितनी है। मुख्यमंत्री ने चरखा चलाया, ऊन की कताई भी है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने ऊन की कताई कर पारंपरिक ऊनी वस्त्रों को बढ़ावा देने का संदेश दिया है। साथ ही डुंडा और बगोरी से पहुंची महिलाओं से चरखा चलाने और ऊन कताई की जानकारी ली।मुख्यमंत्री ने गिंज्याली (धान कूठने का परंपरागत यंत्र) थामकर उलख्यारे में लाल चावल की कुट्ठाई की है। इस दौरान वन डिस्ट्रिक, वन प्रोडक्ट में हाल ही में देश में दूसरे स्थान का सम्मान पाने वाले “लाल धान” की जानकारी ली। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को लाल धान की बाली भेंट की है। जबकि उत्तरकाशी के जिलाधिकारी ने पंचपुरा भवन (पांच मंजिल भवन) की प्रतिकृति और सिलक्यारा ऑपरेशन से जुड़ा कोलाज भेंट किया है।







