Monday, June 29, 2026
Home उत्तराखंड जौनसार बावर दौरे पर पहुंचे सीएम धामी, विद्यालय जा रही छात्राओं से...

जौनसार बावर दौरे पर पहुंचे सीएम धामी, विद्यालय जा रही छात्राओं से मुलाकात कर आगामी परीक्षाओं के लिए दी शुभकामनाएं 

महासू देवता मंदिर क्षेत्र के पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाई जाए- सीएम 

मॉर्निंग वॉक के दौरान स्थानीय लोगों से की मुलाकात

जौनसार-बावर की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध- सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय जौनसार बावर दौरे पर आज सुबह हनोल में मॉर्निंग वॉक के दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने महासू देवता मंदिर क्षेत्र के पुनर्विकास के मास्टर प्लान पर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बाजार भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यालय जा रही छात्राओं से भी मुलाकात कर उन्हें आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उन्होंने महासू देवता मंदिर क्षेत्र के पुनर्विकास को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाई जाए और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार जौनसार-बावर की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर के संरक्षण और संवर्धन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास के लिए सभी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

सीएम धामी ने त्यूणी में इससे पहले दिन मुख्य जन सेवक कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे मां यमुना की सहायक नदी टोंस के तट पर इस नैसर्गिक सुंदरता, आध्यात्मिक चेतना, विशेष परंपराओं की पुण्य धारा में आप सभी के बीच आने का मौका मिला है। कहा कि 2022 के चुनाव परिणाम आने से पहले महासू महाराज के दर्शन करने के लिए आए थे। इसके बाद से प्रतीक्षा थी कि कब महासू महाराज बुलाएंगे।

लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के पास स्थित मैदान में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे धाम में कोई भी अपनी इच्छा से नहीं आता है। आपकी इच्छा होगी और महासू महाराज की इच्छा नहीं होगी तो आप नहीं आ पाओगे। कहा कि रणवीर सिंह पीछे ही बैठे हैं, उन्होंने पूछा कि देवता के दर्शन के लिए कब चलेंगे तो उनको बताया कि जब बुलावा आएगा तब जाएंगे, हमारे सोचने से क्या होगा।

अब महासू महाराज का आदेश हुआ। सीएम ने कहा कि उन्होंने तय किया था कि मुखवा हर्षिल में 27 को प्रधानमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित है। सोचा था कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने से पहले महासू देवता के दर्शन जरूर करेंगे। विधानसभा का सत्र कल समाप्त हुआ है। उसे एक दिन पहले मैंने सोच लिया था कि अब वहां कार्यक्रम करना है। महासू देवता के दर्शन करेंगे उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। आगे के कामों के लिए उनसे आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बार विधानसभा में बहुत ऐतिहासिक काम किए गए हैं। एक कानून और बना दिया गया जिसकी प्रतीक्षा उत्तराखंड राज्य को लंबे समय से थी। इसके लिए अनेक मंचों पर लगातार आवाज उठती थी कि उत्तराखंड की जो हमारी जमीन और संसाधन हैं वह खुर्दबुर्द हो रहे हैं। अनेक प्रकार के लोग यहां आकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को खराब कर रहे हैं। कहा कि महासू महाराज की कृपा से राज्य के देवतुल्य जनता से किए गए सारे वचन पूरे किए। इस बार विधानसभा के सत्र में, जो लंबे समय से कह रहे थे कि सशक्त भू-कानून लाएंगे।

RELATED ARTICLES

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...