– दिन भर के फेक नैरेटिव पर जोश जूनून दिखा भारी।
By – Gajendra Rawat
2027 का चुनाव कांग्रेस के लिए करो या मरो का है यह बात जमीनी कार्यकर्ता से लेकर कांग्रेस हाईकमान को भी समझ में आ गई है. यही कारण है कि पिछले दिनों दिल्ली में कांग्रेस के सभी छत्रपों को एक साथ बुलाया गया और स्पष्ट रूप से पार्टी लाइन पर रहने का आदेश दिया गया.हाईकमान की घुड़की का असर कल दिखाई दिया.
राज भवन घेराव को लेकर जो चुनौती सुबह सरकार द्वारा कांग्रेस के पोस्टर फाड़ने और होर्डिंग हटाने के दौरान एक वीडियो आया जिसमें कांग्रेस का कार्यकर्ता राजेश चमोली सिस्टम से लड़ता हुआ दिखाई दिया उसी प्रकार का जोश जज्बा पूरे दिन भर भी रहा भारतीय जनता पार्टी द्वारा सुबह 11:30 बजे से राजभवन घेराव को फ्लॉप साबित घोषित करने के लिए खाली कुर्सियों की फोटो दिखाने से लेकर एआई जेनरेटेड मुस्लिम यूनिवर्सिटी के होर्डिंग हो आपसी गुटबाजी कि पोस्ट हो कल कुछ चल नही पाया.
कांग्रेस ने जितनी ताकत कल सड़क पर दिखाई उससे कुछ ज्यादा अभी उन्हें उस फेक नैरेटिव को तोड़ने के लिए भी चाहिए जो सुबह से शाम तक तमाम फर्जी फेसबुक पेजों से लगातार चलाए जा रहा है पुलिस में शिकायत के बावजूद उन पर कार्यवाही नहीं हुई।
कुल मिलाकर कल का राजभवन घेराव का जोश जुनून आने वाले वक्त में कितना कायम रह पाएगा भारतीय जनता पार्टी कल के प्रदर्शन के बाद किस प्रकार की ताकत झोकेंगी इस पर सभी के निगाह रहेगी. फिलहाल चर्चा के केंद्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश जरूर है..







