Sunday, June 28, 2026
Home lifestyle राजतिलक की करो तैयारी आ रहे है जूनियर कोश्यारी।

राजतिलक की करो तैयारी आ रहे है जूनियर कोश्यारी।

– जूनियर कोश्यारी को हरी झंडी ?
– धीरे धीरे सबकी कुटुंबदारी पार्टी मे फिट हो रही।

By – Gajendra Rawat


पिछले कई वर्षों से दिन रात भाजपा के बड़े नेता भगत सिंह कोश्यारी का झोला उठाकर साथ चलने वाले होनहार युवा भतीजे के अच्छे दिन आने की खुसूर_ पुसूर भाजपा प्रदेश कार्यालय में चल रही है. दूसरी बार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए महेंद्र भट्ट को तमाम मोर्चो की जल्दी घोषणा करनी है. गढ़वाल_कुमाऊँ ब्राह्मण _राजपूत के जिस जातीय और छेत्रीय समीकरण के आधार पर महेंद्र भट्ट और पुष्कर सिंह धामी कुर्सियों पर विराजमान है वही फार्मूला महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के लिए भी फिक्स है. इस फार्मूले के आधार पर हाल ही मे निवर्तमान हुये गढ़वाल से महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ब्राह्मण है जबकि कुमाऊं से राजपूत शशांक रावत युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे है. इसी फार्मूले को आगे बढ़ते हुए महेंद्र भट्ट को घोषणा करनी है. इस बीच भगत सिंह कोश्यारी के प्रिय भतीजे दीपेंद्र कोश्यारी को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाने की बातें बहुत तेजी से आगे बढ़ी है.
बताया जा रहा है कि सभी जगह बात कर दी गई है और कर्मठ दीपेंद्र कोश्यारी का युवा मोर्चा का उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बनना तय है. भाजपा में अब इस बात पर मंथन चल रहा है की गढ़वाल से आशा नौटियाल को ही दोबारा महिला मोर्चा की कमान दी जाए या किसी और ब्राह्मण महिला को लाया जाय.
भगत सिंह कोश्यारी के मेहनती भतीजे दीपेंद्र कोश्यारी के पीछे कुछ कलियुगी दुष्ट भाजपाई पड़े हुए हैं. जो अफवाहे फैला रहे है ऐसा करने से परिवारवाद के आरोप लगेंगे सुनो दुष्टों जब भाजपा ने बच्ची सिंह रावत के बेटे को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया उस दिन तुम्हारी आंख में किसी ने लाल मिर्च डाली थी क्या जो तुम्हें परिवारवाद नहीं दिखा?
कुछ दुष्ट कह रहे लगनशील दीपेंद्र ने भगतदा के महाराष्ट्र के राज्यपाल रहते रिलायंस कंपनी से करोड़ों के काम लिये. रिलायंस से काम लेना कोई गलत है क्या इसे तो कोश्यारी की होशियारी ही कहा जाएगा तुम्हारे कहने पे कोई 501 की पर्ची न कटवाए.. कुछ जलनखोर अफवाह फैला रहे दीपेंद्र कोश्यारी ने डबल इंजन सरकार के बहुचर्चित UCC कानून के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है.अब अगर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया तो तो कौन सा अपराध कर दिया?
देखना है कि भगत सिंह कोश्यारी के भतीजे दीपेंद्र कोश्यारी अपने भाजपाई जलनखोर कलियुगी राजनैतिक दुश्मनों को क्या जवाब देते हैँ और कब मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की पारी शुरू करते हैं..
कोश्यारी परिवार को उज्जवल भविष्य के लिये शुभ कामनायें बस कोई भांची न मार दे जैसे कपकोट और लालकुआं विधानसभा के टिकट मे मारी थी.

तो सुनो पन्ना प्रमुखों – 
“राजतिलक की करो तैयारी
आ रहे है जूनियर कोश्यारी

लेखक राजनीतिक समीक्षक और वरिष्ठ पत्रकार है।

RELATED ARTICLES

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...