मसूरी पर्वतमाला के जलागम क्षेत्र यथा शिवालिक हिमालय से निकलने वाली रिस्पना नदी की हालात बिगड़ती ही जा रही है। बताया जाता है कि यह नदी हालांकि मसूरी से बहती हुई 28 किमी के अंतराल में मथुरावाला स्थित बिंदाल से संगम बनाती है, जो आगे चलकर सुसुवा नदी कहलाई जाती है। मगर इस नदी में सबसे अधिक जलराशि बताई जाती थी, जो अब नहीं दिखती।
मुख्यमंत्री रहते त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस नदी को पुनर्जीवन के लिए लंदन की टेम्स नदी जैसा सपना देखा था, सो अब चकनाचूर हो गया है। बता दें कि देहरादून में इस नदी के आस पास बहुत बड़ी बड़ी कॉलोनियां बसी है। इनका सीवर भी इसी नदी में जाता है। यह भी बताया जाता है कि इस रिस्पना नदी में सबसे अधिक बड़े बड़े अस्पतालों का मेडिकल से संबंधित कचरा बहाया जाता है।
इन फोटो को आप गौर से देखो। यह फोटो दीपनगर स्थित रेलवे फाटक की है। यहां से रिस्पना नदी का बिखरा चेहरा और कचरे में तब्दील होता नदी का रूप स्पष्ट दिखाई देता है। जो गंदा पानी दिख रहा है वह 98 प्रतिशत सीवर है और 2 प्रतिशत आजकल के बरसात का पानी है।
आम लोगों का मानना है कि सरकार क्या नहीं कर सकती। यदि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सपने को दूसरी सरकार या वर्तमान सरकार तथा सांसद रहते भी वे थोड़ा प्रयास करें तो यह नदी जीवित हो सकती है।







