Sunday, June 28, 2026
Home चमोली मुकुंदी लाल का शहर गोपेश्वर क्यों सिसक रहा है

मुकुंदी लाल का शहर गोपेश्वर क्यों सिसक रहा है

मुकुंदी लाल का शहर गोपेश्वर क्यों सिसक रहा है

By dr. Yogesh dhasmana

उत्तराखंड के पहले बैरिस्टर और ब्रिटिश उत्तर प्रदेश विधानसभा के 1923 से 1926 तक डिप्टी स्पीकर रहे गोपेश्वर पादुली गांव के निवासी मुकंदीलाल के सपनों का शहर गोपेश्वर अपनी बदहाली और अधकचरे विकास के कारण सिसक रहा है।

डबल नहीं ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बाद भी अब गोपेश्वर में शैक्षिक और व्यापारिक गतिविधियों के सिमटने के कारण पलायन भी तेजी से बढ़ा है। इसके साथ ही बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं विशेषज्ञ डाक्टरों के अभाव में विशाल भवन अब भूतवा दिखाई दे रहे है, भाजपा नेता भी तमाशा बनकर शहर की इस दुर्दशा देख रहे है।

गोपेश्वर में कभी जहां सीतापुर आंख का अस्पताल था, वहां अब एक मंत्री की जिद के कारण 52 बैड का अस्पताल क्रिटिकल यूनिट के नाम से ट्रॉमा सेंटर बनाया जा रहा है। एक पहले से संचालित अस्पताल तो सरकार से चल नहीं पा रहा है, तब इस निर्माणाधीन अस्पलाल का औचित्य क्या है।

जिला प्रशासन पहले जनता की मांग पर भूतल पर पार्किंग के साथ एक बहुदेशीय भवन बना कर आडिटोरियम बनाना चाहता था।इससे विभिन्न चुनाव कार्यक्रमों के प्रशिक्षण सेमिनार आदि प्रोग्राम हो, इस तरह से इसका उपयोग करना चाहता था। मगर जन भावना को दरकिनार करते हुए सीमेंट का जंगल तैयार किया जा रह है। इस पर भी पार्किंग की व्यवस्था न होने से जाम की समस्या विकराल होने वाली है।सड़क दूर संचार की सुविधा भी दूरस्थ इलाकों में जर्जर होने, बद्रीनाथ माणा में हुए हिमस्खलन तक सेना के दल को पहुंचने में 03 दिन लग गए। 300 वर्षों के जन आंदोलन के बाद भी दुमक तक सड़क नहीं पहुंच सकी है।
यह जानकर आश्चर्य होगा कि गोपेश्वर सहित गढ़वाल में जहां 200 बेड के अस्पताल नहीं है, वहा पर विशेषज्ञ डाक्टरों के नियुक्ति नियमानुसार नहीं हो सकती है। इस कड़वी सच्चाई के चलते संपूर्ण जनपद में कार्डियोलॉजी सहित अन्य डाक्टरों के पद सृजित नहीं है। इसी कारण गोपेश्वर मुख्यालय का अस्पताल रेफर सेंटर बन गया है।

चमोली के मुकंदीलाल जो कभी इसे हार्टिकल्चर और कृषि का हब बनाना चाहते थे सड़कों के विकास में उन्होंने 1923 से 1930 तक विधानसभा में सुरंगों के निर्माण के बात की थी। उस पर सरकार के 100 वर्ष बीत जाने के बाद भी बड़ी पहल नहीं कर सकी है। जनप्रतिनिधि तो अपनी दूरबीन से विकास कार्यों का जायजा लें रहे है, तब भला विकास कैसे होगा, जब तक जनता अपने जनप्रतिधियों को सवालों के कटघरे में खड़ा नहीं करती। तब तक सरकार और जनप्रतिनिधि जनता को इसी तरह गुमराह करते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

तुलसी माला को लेकर क्यों विरोध कर रहे हैं बद्रीनाथवासी? पढ़े पूरी रिपोर्ट

By - Sanjana bhagwat   बद्रीनाथ धाम में तुलसी माला को लेकर बामणी गांव के लोगों द्वारा किया जा रहा विरोध केवल एक व्यापारिक विषय नहीं,...

पीपलकोटी बांध निर्माण : सुरंग के भीतर लोको ट्रेन आपस में भिड़ी, 100 से अधिक मजदूर घायल।

By - Prem Pancholi चमोली जनपद के पीपलकोटी स्थित निर्माणाधीन टीएचडीसी विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीबीएम साइट पर मंगलवार को शिफ्ट परिवर्तन के दौरान...

तपोवन बैराज साइट पर आपदा प्रबंधन को लेकर संयुक्त अभ्यास।

तपोवन बैराज साइट पर आपदा प्रबंधन को लेकर संयुक्त अभ्यास। By - Sangeeta Semwal एनटीपीसी तपोवन के आउटपोस्ट बैराज साइट पर सीआईएसएफ यूनिट द्वारा Cloud Burst...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...