आम मुद्दों पर नीतिगत शोध प्रबंध अब्बल, हावर्ड विश्वविद्यालय ने दिया प्रमाणपत्र।
By – Prem Pancholi
सीमांत जनपद उत्तरकाशी के पोरा गांव की प्रतिभाशाली युवती कुमारी दिव्या ज्योति विजलवान ने Harvard University में आयोजित Harvard India Conference के तहत Policy Hackathon 2026 में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक बार फिर क्षेत्र एवं राज्य का नाम गौरवान्वित किया है।
ज्ञात हो कि यह प्रतियोगिता युवाओं की दक्षता और युवा नेतृत्व को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है। इस दौरान प्रतिभागियों को समसामयिक सामाजिक एवं सार्वजनिक नीति से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर शोध-आधारित, व्यवहारिक और प्रभावी समाधान प्रस्तुत करने होते हैं। दिव्यज्योति ने बताया कि सीमित समयावधि में टीमों को समस्या का गहन विश्लेषण, नीति-प्रस्ताव तैयार करना होता है तथा विशेषज्ञ जूरी के समक्ष प्रस्तुतीकरण देना होता है।
अमेरिका स्थित हावर्ड विश्वविद्यालय में जब दिव्या ज्योति विजलवान ने अपनी टीम के साथ मिलकर उत्कृष्ट शोध एवं नवाचारपूर्ण दृष्टिकोण के आधार पर एक प्रभावशाली नीति समाधान प्रस्तुत की तो निर्णायक मंडल ने इस शोध प्रबंध को सर्वश्रेष्ठ घोषित कर दिया। इस उपलब्धि के लिए दिव्यज्योति को विजेता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है।
बता दें किआम मुद्दों पर नीतिगत शोध प्रबंध अब्बल, हावर्ड विश्वविद्यालय ने प्रमाणपत्र। विश्व की अग्रणी और प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाओं में से एक है। वहाँ आयोजित इस प्रकार की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विजय प्राप्त करना अत्यंत सम्मान और गर्व का विषय है।
परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे कड़ी मेहनत, समर्पण और मार्गदर्शकों के सहयोग का परिणाम बताया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी।







