Saturday, March 7, 2026
Home उत्तरकाशी विचार एक नई सोच संस्था ने लगाया उत्तरकाशी के दूरस्थ गांव कफनौल...

विचार एक नई सोच संस्था ने लगाया उत्तरकाशी के दूरस्थ गांव कफनौल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 445 मरीजां का किया उपचार

– जाने-माने फिजीशियन डॉ एसडी जोशी और पूरी टीम को ‘ग्राम आइकॉन’ सम्मान-2023 से किया गया सम्मानित
– विचार एक नई सोच संस्था ने लगाया उत्तरकाशी के दूरस्थ गांव कफनौल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 445 मरीजां का किया उपचार

|| Bharti Aanand Ananta ||

helth camp kafnaul
helth camp kafnaul

उत्तराखंड के जाने-माने फिजीशियन डॉ एसडी जोशी का चलो गांव की ओर अभियान जारी है। बीते दिनों सीमान्त जनपद उत्तरकाशी के दूरस्थ गांव कफनौल में ‘विचार एक नई सोच’ के माध्यम से एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। गांव में पंहुचे वरिष्ठ फिजिशियन डा० शंकरदत्त जोशी ने अपनी ओपीडी प्रातः आरम्भ कर दी थी। इस तरह दोपहर बाद तक 445 मरीजो का उपचार किया गया है।

Helth camp
Helth camp

बता दें कि लगभग 3000 की जनसंख्या वाले इस दूरस्थ गांव में अधिकांश महिलाएं अस्वस्थ थी जिनमें से आधा दर्जन महिलाओं को उनके तीमारदार पीठ पर शिविर में पंहुचा रहे हे थे। शिविर में वरिष्ठ फिजिशियन डा० शंकरदत्त जोशी, महिला रोग विशेषज्ञ डा० अंजली नौटियाल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा० केआर सोन, नेत्ररोग विशेषज्ञ डा० चिराग बहुगुणा ने मरीजो का निशुल्क उपचार किया है। जबकि ग्राम सभा कफनौल की ओर से ‘ग्राम आइकॉन’ नाम से सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया है। इस दौरान गांव के दो वयोवृद्ध अमर सिंह कफोला, शिक्षक अत्तरसिंह पंवार को ग्राम सभा द्वारा सम्मानित किया गया है।

helth camp kafnaul
helth camp kafnaul

इधर गांव में पंहुची चिकित्सको की टीम को ग्राम पंचायत की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया है। गांव में पंहुचे विचार एक नई सोच की सम्पूर्ण टीम का स्वागत पत्रकार प्रेम पंचोली, समाजसेवी जवाहर सिंह चौहान ने भव्य स्वागत किया है। विचार एक नई सोच के संस्थापक राकेश बिजल्वाण ने इस दौरान ग्रामीणो को संबोधित करते हुए कहा कि वे वर्षभर में लगभग एक दर्जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ऐसे दूरस्थ गांव में करते है। जहां सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का बड़ा अभाव रहता है। उन्होने कहा कि वे सिर्फ शिविर का आयोजन नहीं करते बल्कि शिविर में ईसीजी सहित दवाईयों का वितरण भी करते है। यह सभी कार्य ग्रामीणों को निशुल्क उपलब्ध करवाये जाते है।

Helth camp
Helth camp

उल्लेखनीय हो कि इस दौरान जिस तरह से गांव के लोग उपचार के लिए शिविर में पंहुच रहे थे उससे यही अंदाजा लगाया जा रहा था कि गांव में आज भी स्वास्थ्य सुविधाओं का बड़ा अभाव है। शिविर में पंहचे तीमारदारो ने सभी चिकित्सको और विचार एक नई सोच संस्था का आभार व्यक्त किया है। दरअसल यह आयोजन वरिष्ठ फिजिशियन डा० शंकरदत्त जोशी के अभियान ‘चलो गांव की ओर’ सीरीज का एक भाग है, जो अगले माह किसी और गांव में आयोजित होगा। अर्थात दो साल में चले अभियान के इस सीरीज का यह 30वां भाग है।

RELATED ARTICLES

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में।

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में। By - Neeraj Uttarakhandi पुरोला विकासखंड के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में राष्ट्रीय...

चिन्यालीसौड़ : समान कार्य, समान वेतन लागू होने पर उपनल कार्मिकों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार।

‘जन जन की सरकार, जन जन के द्वार’ अभियान कार्यक्रम में विकासखंड मुख्यालय चिन्यालीसौड़ में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्या। - जनसंवाद बन रहा कार्यक्रम की...

पर्यटन के साथ कचरा निष्पादन भी हो। हिमालय में शीतकालीन पर्यटन के प्रभाव।

- पर्यटन के साथ कचरा निष्पादन भी हो। - हिमालय में शीतकालीन पर्यटन के प्रभाव --------------------------- By - Suresh bhai सन् 2000 में जब उत्तराखंड राज्य बना तो...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

धराली आपदा : वैज्ञानिकों ने किया खुलासा, एक बड़े ग्लेशियर के टुकड़े के टूटने से हुई तबाही।

न बादल फटा, न ग्लेशियल झील… वैज्ञानिक अध्ययन में खुलासा: श्रीकांता ग्लेशियर से बर्फ का बड़ा हिस्सा गिरने से हुआ था धराली हादसा। ....................... 5 अगस्त...

2017 तक स्टार्टअप की संख्या थी शून्य। वर्ष 2025 में बढ़कर हुई 1750

- 2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा - 2021-22 के मुकाबले जीएसडीपी में आया डेढ़ गुना से ज्यादा...

एक साधारण व्यक्ति में असाधारण व्यक्तित्व की जीवन्त जीवन जीने की शब्द-यात्रा है – BARLOWGANJ AND BEYOND

- साधारण व्यक्ति का असाधारण व्यक्तित्व : प्रो. बी. के. जोशी। - प्रो. बी. के. जोशी जी के जीवनीय आत्म-संस्मरणों पर केन्द्रित पुस्तक 'BARLOWGANJ...

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान   By - Harishankar saini   कभी गड्ढों, कीचड़ और टूटे किनारों से जूझती सलान गाँव...

होली विशेषांक : खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर।

- खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर। - दून पुस्तकालय में संगीताजंलि की शानदार होली प्रस्तुति दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के एम्फीथियेटर में आज संगीतांजली शास्त्रीय...

बर्लोगंज एंड बियोंड पुस्तक का लोकार्पण

पुस्तक : बर्लोगंज एंड बियोंड   By - Dr. Yogesh dhasmana   देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो बी के जोशी के संस्मरणों पर आधारित पुस्तक बर्लोगंज एंड बियोंड...

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में।

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में। By - Neeraj Uttarakhandi पुरोला विकासखंड के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में राष्ट्रीय...

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी।

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी। .......... दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में ‘स्पेक्स’ संस्था के सहयोग...

जनगणना की पूरी तैयारी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी जनगणना

जनगणना-2027 की डिजिटल तैयारियां शुरू, देहरादून में 25-27 फरवरी तक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू चार्ज अधिकारियों से लेकर सेन्सस क्लर्क तक, सभी ले रहे डिजिटल...

एक स्वस्थ परंपरा है स्कूल ऑफ थॉट्स – प्रो० पंवार

स्कूल ऑफ थॉट्स, श्रीनगर (गढ़वाल), भारतीय-हिमालयी ज्ञान परंपरा,  मुख्य वक्ता- प्रो. मोहन पंवार। भारतीय : हिमालय ज्ञान परंपरा पर अपनी बात शुरू करते हुए मुख्य...