Sunday, June 28, 2026
Home lifestyle हिंदी फिल्म "टिंचरी माई द अनटोल्ड स्टोरी" का पोस्टर लॉन्च

हिंदी फिल्म “टिंचरी माई द अनटोल्ड स्टोरी” का पोस्टर लॉन्च

एन० एन० प्रोडक्शन द्वारा निर्मित हिन्दी फीचर फ़िल्म ‘‘टिंचरी माईः द अनटोल्ड स्टोरी’’ का ट्रेलर तथा पोस्टर देहरादून स्थित एक होटल के सभागार में लांच किया गया है।

इस दौरान फिल्म के निर्माता नवीन नौटियाल ने इस फिल्म निर्माण के सपने के बारे में बताया जबकि प्रख्यात लेखक, कवि लोकेश नवानी ने बताया कि यह फिल्म उत्तराखंड की टिंचरी माई की कहानी से प्रेरित है। मगर फिल्म का कथानक नया और समकालीन है। इधर चन्द्रवीर गायत्री प्रदेश अध्यक्ष बीएसपीएस ने लोगों से अपील की, कि वे अधिक से अधिक इस फिल्म को देखें और उत्तराखण्ड की इस तरह की कहानियों को प्रमोट करें।

ज्ञात हो कि यह फ़िल्म उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध जोगन और सामाजिक चेतना की अग्रदूत रही टिंचरी माई के जीवन से प्रेरित है, उनके संघर्ष, त्याग, दुःख, हिम्मत, जुझारूपन और सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई की कहानी को आधार बनाकर ही लिखी गई है।

इस फिल्म की कहानीकार मेघा माथुर दिल्ली की एक आधुनिक युवा एवं एक टीवी चैनल की पत्रकार है। वे असाधारण  काम करने वाली अनजान महिलाओं को खोजकर उन पर आलेख लिखती है। यही वजह रही कि उन्हें उत्तराखंड पहाड़ की टिंचरी माई की कहानी प्रेरित कर गई। नाम सुझाया गया है। जब वे पहाड़ पहुंचती है तो टिंचरी माई के अनेक दुःखभरे किस्सों व साहस भरे संघर्षों की कहानियां सुनने को मिलती हैं।

कौन है टिंचरी माई –

टिंचरी माई यानी ठगुली देवी का जन्म पौड़ी गढ़वाल के थलीसैंण ब्लॉक के मंज्यूर गांव में हुआ था। छोटी उम्र में ही उनके सिर से माता-पिता का साया उठ गया था और 13 साल की उम्र में उनका विवाह उनसे 11 साल बड़े गवांणी गांव के गणेशराम नवानी से हो गया। फौजी गणेशराम उन्हें अपने साथ क्वेटा ले गए। वे द्वितीय विश्वयुद्ध में शहीद हो गए, वह अकेली रह गई। वे अपने दो बच्चों को लेकर गांव लौटीं तो कुछ समय बाद हैजे से उनके दोनों बच्चों की मृत्यु हो गई। परिवार और समाज ने न केवल उनका तिरस्कार किया, बल्कि इतना प्रताड़ित किया कि उन्होंने घर त्याग दिया। तात्कालिक पिछड़े क्षेत्र कोटद्वार भाबर में आकर वे जोगन बन गईं। अब जाकर उनके जीवन की नई लड़ाई शुरू हुई। टिंचरी माई स्वयं शिक्षित न होते हुए भी समाज में अशिक्षा को दूर करने के लिए उन्होंने मोटाढाक कोटद्वार में स्कूल खोला। सिगड्डी गांव में पीने के पानी की लड़ाई लड़ी और टिंचरी जैसी बुराई के खिलाफ़ एक सामाजिक आन्दोलन चलाया। इस आंदोलन के दौरान उन्होंने टिंचरी बेचने वाले व्यापारी की दुकान को आग लगा दी।

मेघा का अध्ययन अनुभव –

टिंचरी माई को जानने के लिए मेघा का शोध उसे हर दिन नई सच्चाइयों से रूबरू कराता है, तो दूसरी तरफ वह उसमें और गहरे से उतरती है। उसे लगता है कि यह सब तो आज भी हो रहा है और टिंचरी माई की लड़ाई आज भी लड़ी जा रही है। इसे लड़ना आज भी उतना ही प्रासंगिक और ज़रूरी है जितना पिछली सदी में।

1965 से 1977 के कालखण्ड में उसके साथ वही सब घटता है जो टिंचरी माई के साथ घटा था। टिंचरी माई की कहानी से उसे प्रेरणा और शक्ति मिलती है।

दिल्ली में पली-बढ़ी मेघा भी टिंचरी माई की ही तरह समाज के लिए समर्पित भाव से कार्य करती है। फलस्वरूप इसके यह फ़िल्म समाज की पितृसत्तात्मक बुनावट, स्त्री सशक्तीकरण और सामाजिक बदलाव जैसे सवालों को उठाती है।

पोस्टर लॉन्च –

फिल्म के पोस्टर और टीजर लॉन्च के दौरान चन्द्रवीर गायत्री प्रदेश अध्यक्ष बीएसपीएस, पुष्कर नेगी, अध्यक्ष बीएसपीएस चमोली, नवल खाली गढ़वाल प्रभारी, बीएसपीएस, एस पी दुबे, रोशन धस्माना अध्यक्ष गढ़वाल सभा, पंडित उदयशंकर भट्ट, शैलेन्द्र सेमवाल वरिष्ठ पत्रकार दैनिक हिन्दुस्तान, तोताराम ढौंडियाल जिज्ञासु, फिल्म निर्माता नवीन नौटियाल तथा इंजी. महेश गुप्ता, लोकेश नवानी और फिल्म निर्देशक के० डी० दिनेश उनियाल के अलावा कई गण्यमान्य लोग तथा फिल्म से जुड़े कलाकारों सहित अन्य रंगकर्मी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन रंगकर्मी सुशील पुरोहित ने किया।

हिन्दी फ़िल्म: 

‘टिंचरी माई: द अनटोल्ड स्टोरी’।
प्रोडक्शनः एन एन प्रोडक्शन।
प्रस्तुतकर्ताः डॉ० पुष्करमोहन नैथानी।
लेखक : लोकेश नवानी।
निर्देशक : के० डी० उनियाल
निर्माता : नवीन नौटियाल, विनय अग्रवाल, महेश गुप्ता।

फ़िल्म शूटिंग स्थल :

बौंठ गांव, टिहरी, चोपता, उखीमठ, धारी देवी, मलेथा, देवप्रयाग संगम, बुग्गावाला, ज्वाल्पाजी, गवांणी तथा देहरादून के झंडाजी महाराज, गांधी पार्क, माल देवता, राजपुर मार्ग तथा अन्य अनेक स्थानों में हुई है। फ़िल्म में 70 से अधिक कलाकारों ने अभिनय किया है।

RELATED ARTICLES

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...