हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर (गढ़वाल) ने उत्तराखण्ड समाज कल्याण विभाग के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इस करार के तहत् अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्र-छात्राओं को अखिल भारतीय सिविल सेवा की तैयारी करायी जायेगी।
विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव प्रो॰ राकेश ड्योढी व समाज कल्याण विभाग की ओर से जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। प्रदेश सरकार के सहयोग से अब अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्र-छात्राओं की सिविल सेवा की परीक्षाओं में विशेष लाभ मिलेगा।
विश्वविद्यालय से प्राप्त प्रेस विज्ञात द्वारा बताया गया कि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर एम.एम. सेमवाल इस कार्ययोजना के समन्वयक होंगे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो॰ राकेश ड्योढी ने बताया कि उत्तराखण्ड सरकार की इस महत्वपूर्ण कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए 80 छात्रों के क्षमता वाले छात्रावास के निर्माण में भी विश्वविद्यालय पूरा सहयोग करेगा। इसके लिए चौरास परिसर में भूमि भी चिन्हित की जा चुकी है। अभी चौरास परिसर में विकास भवन के समीप ही इस कार्ययोजना को संचालित करने के लिए कक्षों की व्यवस्था की गयी है।
फिलहाल विश्वविद्यालय को इस योजना को संचालित करने के लिए 42,65000/- (बयालिस लाख पैंसठ हजार) की धनराशि आवंटित की गयी है। समाज कल्याण विभाग एवं विश्वविद्यालय के बीच अनुबंध के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो॰ श्रीप्रकाश सिंह, संकायाध्यक्ष, नियुक्ति एवं प्रोन्नति प्रो॰ एम॰एस॰ पंवार, मुख्य छात्र सलाहकार, प्रो॰ एम॰एम॰ सेमवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह उपस्थित रहे।
जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...
।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।।
उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...
जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...
।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।।
उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...
By - dr. Arun Kuksal
दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960)
टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व-
‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...