Sunday, June 28, 2026
Home lifestyle पाइन पीट रोकेगा उत्तराखंड में जंगलों की आग, और बहुत कुछ।

पाइन पीट रोकेगा उत्तराखंड में जंगलों की आग, और बहुत कुछ।

पाइन पीट रोकेगा उत्तराखंड में जंगलों की आग, और बहुत कुछ।

 

By – Prem Pancholi

अब नहीं लगेगी जंगलों में आग, यह पंक्ति अटपटी लग रही है न? लेकिन ऐसा होने जा रहा है। यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो आने वाले समय में उत्तराखंड के जंगलों का दुश्मन चीड़ के पत्ते “पीरूल” को बहुउपयोगी बनाया गया है। यह एक तरफ रोजगार का साधन होगा और दूसरी तरफ पीरूल के कारण जंगलों में कभी भी आग नहीं लगेगी। जी हां! ऐसा करके दिखाया है प्रेमनगर स्थित Institute of Agriculture Training and Research (IATR) ने।

 

बता दें कि पाइन नीडल्स (पिरूल) आधारित सब्सट्रेट, पाइन पीट एवं पाइन ऑर्गेनिक कंपोस्ट पर मशरूम कल्टीवेशन की क्रांतिकारी तकनीक को ईजाद किया है कृषि प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान ने ऐतिहासिक एवं पर्यावरण-अनुकूल नवाचार के रूप में यह नायब तरीका ढूंढकर निकला है। कह सकते हैं कि अब यह कार्य सामाजिक उद्यमिता के माध्यम से ग्रामीण सशक्तिकरण, रोजगार सृजन एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

 

उल्लेखनीय है कि पिछले 2 वर्षों से निरंतर चल रहे गहन अनुसंधान एवं विकास के बाद, पाइन नीडल्स (चीड़ की सुइयाँ/पिरूल) को सब्सट्रेट के रूप में उपयोग करके ऑयस्टर, मिल्की, बटन एवं गैनोडर्मा जैसे उच्च गुणवत्ता वाले मशरूम की सफल खेती की तकनीक विकसित की गई है। साथ ही, पाइन पीट (Pine Peat) एवं पाइन ऑर्गेनिक कंपोस्ट का उत्पादन भी शुरू किया गया है। जो पारंपरिक कृषि में विशाल क्रांति ला सकता है।

 

खास बात यह है कि यह पहल सामाजिक उद्यमिता (Social Entrepreneurship) का सफल उदाहरण है, जो पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने एवं स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने पर केंद्रित है।

 

चूंकि उत्तराखंड एवं अन्य हिमालयी पहाड़ी क्षेत्रों में चीड़ के जंगलों से प्रतिवर्ष लाखों टन पिरूल (pine needles) गिरती हैं, जो अत्यधिक ज्वलनशील होने के कारण गर्मियों में वनाग्नि (forest fires) का प्रमुख कारण बनती हैं। इस नवाचार से न केवल इन अपशिष्ट पदार्थों का मूल्यवान उपयोग होगा, बल्कि किसानों की उत्पादन लागत में भी 30 प्रतिशत तक की कमी आ रही है, अतः महंगे स्ट्रॉ (पराली) की जगह पिरूल का उपयोग किया जा सकता है।

 

Institute of Agriculture Training and Research के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित उपाध्याय ने बताया कि इस सफलता के पीछे IATR की समर्पित रिसर्च एवं डेवलपमेंट टीम मनमोहन सिंह बिष्ट (वन विभाग के पूर्व सब-डिविजनल ऑफिसर)

डॉ. आदित  बिष्ट, नवीन नौटियाल, डॉ. भवना, वैशाली थापा, गुरसिमरन आदि का अथक परिश्रम है। श्री उपाध्याय ने आगे बताया कि वे अब सफलतापूर्वक पाइन से Perul Compost, Pine Peat तैयार कर रहे हैं और पाइन नीडल्स पर मशरूम ग्रो कर रहे हैं। कहा कि यह केवल शुरुआत है। भविष्य में इस तकनीक को बड़े स्तर पर लागू करने की योजना वे बना रहे हैं। इससे हजारों ग्रामीण किसान लाभान्वित होंगे, स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा और पर्यावरण संरक्षण में ठोस योगदान होगा। उन्होंने बताया कि IATR का मिशन भी यही है कि कृषि को कौशल, नवाचार एवं उद्यमिता से जोड़कर ग्रामीण भारत को सशक्त बनाना है।

 

@इस नवाचार के प्रमुख लाभ – 

 

1 – वनाग्नि रोकथाम यानी ज्वलनशील पिरूल का उपयोग करके जंगलों में आग का खतरा कम करना l

2 – लागत में कमी अर्थात स्ट्रॉ की जगह पिरूल, जिससे मशरूम उत्पादन अधिक किफायती होता है।

3 – रोजगार सृजन बावत पहाड़ी गांवों में महिलाओं, युवाओं एवं स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के लिए नए अवसर।

4 – ऑर्गेनिक उत्पाद, जिनमें प्रमुख रूप से पाइन पीट एवं कंपोस्ट से जैविक खेती को बढ़ावा।

5 – सतत विकास हेतु अपशिष्ट से मूल्य सृजन, हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा।

@आइएटीआर क्या है – 

 

Institute of Agriculture Training and Research (IATR), Dehradun NSDC एवं MSDE, भारत सरकार से संबद्ध एवं Agriculture Skill Council of India द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था है। जो कृषि कौशल विकास, उद्यमिता एवं अनुसंधान के क्षेत्र में कार्यरत है। IATR सामाजिक उद्यमिता की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जहां कृषि संबंधी कौशल विकास, उद्यमिता, शोध कार्यों के साथ-साथ समाज एवं पर्यावरण का उत्थान सर्वोपरि है। IATR सभी किसानों, युवाओं एवं हितधारकों को इस तकनीक को अपनाने  के लिए आमंत्रित करता है।

…………

संपर्क – Amit Upadhyay, 8868885884

RELATED ARTICLES

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...