Sunday, June 28, 2026
Home lifestyle जलस्रोतों का सिमटना दून घाटी के लिए चुनौती

जलस्रोतों का सिमटना दून घाटी के लिए चुनौती

जलस्रोतों का सिमटना दून घाटी के लिए चुनौती

……………………

दून पुस्तकालय में खबरपात कार्यक्रम में विकास और देहरादून के सिमरटते जल संसाधनों ’ पर चर्चा

……………………..

तीव्र विकास प्रक्रिया ने देहरादून के पर्यावरण को किस कदर नुकसान पहुंचाया है इस बात पर गहन चर्चा दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र में खबरपात कार्यक्रम में हुई। मानव गतिविधियों व तीव्र विकास प्रक्रिया से उपजे कारणों से ज्यादा नुकसान यहां के जलस्रोतों का हुआ है। दून की धरती का भूमिगत जलस्तर लगातार गिरता जा रहा है और यह भविष्य के लिए एक बड़ा खतरा है। ‘विकास के भेंट चढ़े देहरादून के जलाशय’ विषय पर चर्चा पर मुख्य प्रस्तुति जन विज्ञान के विजय भट्ट ने दी। वे पिछले कई सालों से देहरादून के स्थानीय पर्यावरण व पारिस्थितिकी पर जमीनी काम कर रहे हैं। इस कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार सामाजिक कार्यकर्ता त्रिलोचन भट्ट ने किया।

अपने पीपीटी प्रजेंटेशन में विजय भट्ट ने कहा कि देहरादून किसी जमाने में नहरों, जल स्रोतों और जलकुण्डों,छोटी जल धाराओं का शहर था। चारों तरफ जंगल होने से यहां की आबोहवा स्वास्थ्यप्रद होती थी। गर्मियों में शीतल हवा चलती थी, देशभर के लोग स्वास्थ्य लाभ के लिए गर्मियों में देहरादून आते थे। लेकिन हाल के सालों में आर्थिक लाभ की लालसा व तीव्र विकास ने सब कुछ खत्म जैसा कर दिया है। इस विकास ने देहरादून के जलस्रोतों को एक तरह से लील लिया है। इसका असर भूमिगत जल पर पड़ रहा है और देहरादून जल संकट की समस्या की ओर बढ़ रहा है।

ऐतिहासिक तथ्यों का जिक्र करते हुए विजय भट्ट ने कहा कि नजीबुद्दौला के शासनकाल में दून घाटी में बड़े पैमाने पर कुएं खोदे गये थे और आम के पेड़ लगाये गये थे। अंग्रेजों के दौर में भी कुएं खोदे गये और नहरें बनाई गई। अंग्रेज अधिकारी मिस्टर सोर द्वार बनाया गया एक कुआं कचहरी परिसर में आज भी मौजूद है। उन्होंने कहा कि देहरादून में जहां जोहड़ (जलकुण्ड ) थे वहां अब या तो बड़ी-बड़ी भवन हैं या पार्क बनाये जा रहे हैं। जहां नहरें थी वहां सड़कों का जाल बिछ गया हैं. एलीवेटेड रोड व अन्य निर्माणों से प्राकृतिक जंगलों का विनाश हो रहा है। जो कुछ जल संसाधन अब भी बचे हुए हैं, वे भी जंगलों के विनाश से खत्म होेने की कगार पर हैं।

उन्होंने याद दिलाया कि दून में कई जगहों के नाम के साथ पानी जुड़ा हुआ है। मसलन नालापानी, भोपाल पानी, झड़ीपानी, खट्टा पानी आदि। यह इस बात का प्रतीक है कि दून एक तरह से पानी की बहुलता वाला शहर था और यही पानी इसकी आबोहवा और भूमिगत जलस्तर को सतत रूप से बनाये रखती थी। पर चिंता इस बात की है कि आज यहसब खत्म हो रहा है।

संचालन करते हुए त्रिलोचन भट्ट ने कहा कि सरकारी नीतियां बनाते समय पर्यावरणीय पक्ष को गहनता से देखना बहुत जरूरी बात है। पर्यावरण की अनदेखी होना हम सबके लिए चिन्ताजनक बात है। दून का तापमान साल दर साल बढ़ रहा है। तापमान 43 डिग्री तक पहुंच जाता है। जंगलों की रक्षा के लिए लोग सड़कों पर उतरती है पर आमतौर पर इस तरह के आंदोलनों के अनदेखी की जाती है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने देहरादून के पर्यावरण को लेकर कई सवाल भी पूछे।

इस अवसर पर पर्यावरण विद डॉ. रवि चोपड़ा, हरिओम, देवेन्द्र कांडपाल,चन्द्रशेखर तिवारी, डॉ. डी. के. पाण्डे, आलोक सरीन, कमलेश के. खन्तवाल, हिमांशु अरोड़ा, डॉ. वी. के डोभाल, सुंदर विष्ट आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...