भूमाफिया के कब्जे से जमीन मुक्त, रमोला दंपति को मिली अपनी जमीन।
By – Prem Pancholi
जिला प्रशासन की शख्त कार्रवाई के कारण ही टिहरी विस्थापित को मिला न्याय। खास बात यह है कि एक भूमाफिया ने टिहरी विस्थापित की जमीन पर 15 सालों से कब्जा किए हुए था, जिसे जिलाधिकारी सविन बंसल ने यथा स्थान जाकर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए और जमीन से कब्जा छुड़वाकर भूमिधर को सुपुर्द किया है।
उल्लेखनीय हो कि देहरादून में यह कोई अकेला मामला नहीं है ऐसे दर्जनों मामले है। जिलाधिकारी श्री बंसल ने बताया कि आम लोगों की जमीन पर कब्जा करने वाले माफियाओं की जन्म कुंडली खंगाली जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तैयारी में है की लोगो को उनका हक दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि यह टिहरी बांध परियोजना अन्तर्गत विस्थापित परिवार को आवासीय भूख्ंणड दिया गया था। जिसे जिला प्रशासन ने जांच पड़ताल करके इस भूमि को मूल स्वामी को वापस कर दिया गया है और कब्जा किए हुए भूमाफिया पर उचित कार्रवाई हो रही है।
इधर 15 वर्षों से अतिक्रमित भूमि पर उन्हें भूमाफिया से कब्जा को वापस दिलाए जाने बाबत रमोला दंपति (संगीता रमोला पत्नी सुमेरचंद रमोला) ने जिला प्रशासन का आभार जताया है।







