Saturday, September 12, 2026
Home crime कालनेमी : धामी जी क्या सीनियर सिटीजन उर्मिला राघव को न्याय मिलेगा?

कालनेमी : धामी जी क्या सीनियर सिटीजन उर्मिला राघव को न्याय मिलेगा?

By – Gajendra Rawat

– हिमांशु चमोली के पड़ोस में एक और कालनेमि!

– धामी जी क्या सीनियर सिटीजन उर्मिला राघव को न्याय मिलेगा?


खुद को मानवाधिकार का नेता बताने वाला एक और कालनेमी चेहरा सामने आया है. जितेंद्र कुमार की आत्महत्या मामले में पौड़ी जेल में रोटी काट रहे हिमांशु चमोली के घर के ठीक बगल में रहने वाले योगेश राघव का जलवा उसकी सगी माँ और छोटे भाई पर भारी पड रहा है.भानियावाला क्षेत्र में रहने वाला कोई भी पुराना व्यक्ति बता सकता है “बिजली वाला राघव” कौन था. बिजली विभाग मे कार्यरत रहे सत्य प्रकाश राघव की मौत के बाद उनकी विधवा पत्नी अपने छोटे बेटे को लेकर जिलाधिकारी से लेकर पुलिस कप्तान के दफ्तर और महिला आयोग से लेकर तमाम दफ्तरों के चक्कर काट चुकी है लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है. सत्य प्रकाश राघव की मौत के बाद दोनों भाइयों में सारे नाते रिश्तेदारों के बीच बैठकर बंटवारा हुआ बड़े बेटे को जॉली ग्रांट हॉस्पिटल के बाहर एक बड़ा गेस्ट हाउस दिया गया जिसका प्रतिमाह एक लाख रुपए किराया आता है और घर छोटे बेटे को दिया गया.
सब कुछ तय होने के बाद बड़े बेटे ने अपनी मां और छोटे भाई को घर से निकाल दिया. सत्य प्रकाश राघव की सीनियर सिटीजन पत्नी अपनी यह पीड़ा जगह-जगह बता चुकी है.कुछ दिन पहले हमारे नगर पालिका के डोईवाला के अध्यक्ष नंदू प्रधान का भी फोन आया था कि इस महिला को न्याय कहीं भी नहीं मिल पा रहा है. बड़ा बेटा योगेश राघव इन्हें रौब दिखाकर बड़े बड़े नेताओं के साथ फोटो दिखाकर घर में नहीं आने दे रहा. राघव की पत्नी और बेटा अपना घर होने के बावजूद उसके पुख्ता कागज होने के बावजूद अपने घर में नहीं घुस पा रहे है और किराए के घरों मे धक्के खा रहे हैँ.कल उनसे बात हुई और उनके सारे दस्तावेज पढ़कर यकीन नहीं हो रहा कि ये उत्तराखंड की उस राजधानी देहरादून का मामला है जहाँ आज ही खबर छपी है कि देहरादून के डीएम ने देहरादून की एक महिला की वेदना को सुनकर उनके बेटों पर गुंडा एक्ट लगा दिया.सत्य प्रकाश राघव की पत्नी भी इसी प्रकार जिलाधिकारी देहरादून के जनता दरबार में जाकर अपना दुखड़ा रो चुकी है उनका कहना है कि जिलाधिकारी ने उसे दिन उन्हें आश्वासन दिया था कि उन्हें घर का कब्जा दिलाया जाएगा जो तक नहीं मिला सत्य प्रकाश राघव के बेटे योगेश राघव के बड़े-बड़े नेताओं के फोटो शायद न्याय की राह में रोड़ा बना रहे हैं. सत्य प्रकाश राघव की पत्नी और छोटा बेटा अपनी यह पीड़ा डोईवाला के विधायक बृजभूषण गैरोला को भी बता चुके हैं लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई. योगेश राघव ने अपनी मां पर एक झूठा मुकदमा लगाया जिसमें न्यायालय में उसकी हार हो चुकी है.आज हरिद्वार के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का बयान भी अख़बार मे छपा हुआ है की पार्टी की छवि खराब नहीं होनी चाहिए.क्या त्रिवेंद्र सिंह रावत जिलाधिकारी देहरादून को पूछेंगे कि उनके संसदीय क्षेत्र में यह क्या हो रहा है.अगर किसी के पास देहरादून के डीएम का फोन नंबर हो तो कृपया उनके लिए लिखे गए इन पत्रों को जरूर वहां तक उन्हें व्हाट्सएप कर दें हो सकता है कि एक विधवा मां को न्याय मिल जाय।

लेखक वरिष्ठ पत्रकार है

RELATED ARTICLES

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...