
मै न तो करवा चौथ का समर्थक हूँ ना ही करवा चौथ विरोधी हूँ। पर यह जश्न या उत्सव अथवा त्यौहार क्यों मनाया जाता है? कब से इस त्यौहार की शुरुवात हुई है? किस पुराण, किस वेद या भारतीय लोक समाज में इस त्यौहार को मनाने की परम्परा कैसे आरम्भ हुई, किस आधार पर हुई आदि सवाल आज भी मेरे सामने खड़े है।
पिछले वर्ष से मैने भारतीय लोक समाज के लोक उत्सव, भारतीय वांग्याम जैसे चार वेद और पुराण में यह खोजने की कोशिश की कि कहाँ पर “करवा चौथ” की जानकारी है। मगर मुझे कहीं भी करवा चौथ के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद मैने गूगल देवता और AI देवी जी का सहारा लिया उन्होंने भी इस त्यौहार की कोई जानकारी नहीं दी। अब इसके इतर मैने “करवा और चौथ” जैसे इस दो शब्दो के भावार्थ को जानने का प्रयास किया।
बता दें कि करवा का शाब्दिक अर्थ मिट्टी का एक छोटा घड़ा या लोटे के आकार का पात्र होता है, जिसमें टोंटी (नली जैसी आकृति) लगी होती है। इतने खोजने के बाद कुछ कुछ उल्लेख इस तरह से मिला कि करवा माता (जिन्हें मुख्य रूप से चौथ माता के नाम से जाना जाता है) का सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक मंदिर राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के ‘चौथ का बरवाड़ा’ शहर में स्थित है। बताया गया कि इस मंदिर को देश का सबसे प्रमुख और प्राचीन चौथ माता मंदिर माना जाता है। इस मंदिर को मानने वाले भक्तों, समुदायों में भी “करवा चौथ” की कोई बात और परम्परा का कहीं भी जिक्र नहीं है।
उल्लेखनीय यही है कि शास्त्रों या करवा माता की मूल कथा में निर्जल व्रत रखने की कोई अनिवार्य या कठोर बाध्यता कहीं भी नहीं मिला है। जबकि हिंदू धर्म और शास्त्रों में किसी भी व्रत का आधार व्यक्ति की श्रद्धा, भक्ति और शारीरिक क्षमता को माना गया है, न कि स्वयं को कष्ट देना।
दरअसल यह भी लाजमी है कि 12 घंटे तक भोजन सहित पानी का उपयोग न करना अमुक के स्वास्थ्य पर किस तरह की समस्या हो सकती है। अब यह जानना जरूरी है।
विज्ञान और स्वास्थ्य से संबंधित शोध में बताया कि 12 घंटे या उससे अधिक या कुछ कम समय तक यह निर्जल वर्त रखना अमुक के लिए खतरनाक घातक भी हो सकता है। जैसे डिहाइड्रेट होना जो पानी की कमी के कारण होता ही है। इसके अलावा शरीर में पानी कम होने से मुंह सूखना और प्यास बढ़नी शुरू हो जाती है। यही नहीं सिरदर्द और चक्कर आना भी इसका खतरनाक कारण माना गया है। यानि मस्तिष्क में ब्लड फ्लो और फ्लूइड बैलेंस बिगड़ने से लगातार सिरदर्द या हल्कापन महसूस हो सकता है। शरीर में अन्न और पानी की कमी से थकान और कमजोरी बहुत तेजी से बढ़ती है। चिकित्सक बताते हैं कि शरीर को एनर्जी (ग्लूकोज) और हाइड्रेशन न मिलने से सुस्ती और ऊर्जा में भारी कमी आती है। चिकित्सीय जानकार बताते हैं कि दिनभर निर्जल रहने से एसिडिटी और गैस की बीमारी पैदा होने की पूर्ण संभावना बनती है। उनका कहना है कि इस स्थिति में पेट पूरी तरह खाली रहने के कारण पेट में एसिड बढ़ जाता है, जिससे जलन, मितली (Giddiness/Nausea) या भारीपन महसूस हो सकता है। निर्जल रहने से पेशाब में बदलाव होता है। इसके कारण गुर्दे पानी बचाने की कोशिश करते हैं, जिससे पेशाब कम आता है और उसका रंग गहरा हो जाता है।
कुलमिलाकर मेरे इस महीन खोज करने से यह निष्कर्ष निकलता है कि यह त्यौहार जबरन शरीर को यातना दे रहे होते है। यहां तक कि भारतीय समाज में इस तरह के त्यौहार का कोई औचित्य नहीं है। जबकि भारतीय समुदाय में हर माह कुछ न कुछ त्यौहार होता ही है। जो प्रेम, परस्परता सामूहिकता और जश्न मनाने के कई उदाहरण मिलते है, आधार मिलते है। पर “करवा चौथ” की कोई प्रासंगिकता, कोई परम्परा और तो और कोई जरूरी त्यौहार का भी कोई जिक्र कहीं नहीं मिलता है।







