Sunday, September 13, 2026
Home lifestyle पाठ्यक्रम में लोक भाषा पर गोष्ठी, भाषा का होना जरूरी, पढ़े एक...

पाठ्यक्रम में लोक भाषा पर गोष्ठी, भाषा का होना जरूरी, पढ़े एक रिपोर्ट

By – Ramakant Benjwal

विद्यालयी शिक्षा मा मातृभाषा शिक्षण पर संगोष्ठी। विद्यालयी शिक्षा में प्राथमिक स्तर पर मातृभाषा शिक्षण को लेकर गढ़वाली भाषा के साहित्यकारों ने द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गढ़रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित इस संगोष्ठी में मातृभाषा की वर्तमान स्थिति, मातृभाषा में तैयार पाठ्यक्रम पर चर्चा हुई।

संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए गढ़रत्न लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि जब हमारी भाषाएं बचेंगी तभी संस्कृतियां भी जिंदा रह सकती है।भाषा को बचाए रखने के लिए इसके लिए प्राथमिक स्तर पर मातृभाषा में पठन-पाठन और शिक्षण किया जाना आवश्यक है।

हिमालयी लोक साहित्य एवं संस्कृति विकास ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस संगोष्ठी में शिक्षा नीति-2020 के आलोक के तहत विद्यालयी शिक्षा में प्राथमिक स्तर पर मातृभाषा के माध्यम से शिक्षण के लिए शासन को एक ज्ञापन दिया जा रहा है।संगोष्ठी में डा० नंदकिशोर हटवाल ने कहा कि शासन द्वारा एस सी ई आर टी के माध्यम से गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी तथा रंग-लू के पाठ्यक्रम और पाठ्य पुस्तकें तैयार की जा चुकी हैं अब शासन स्तर पर इन्हें लागू किये जाने की आवश्यकता है।

जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने कहा कि भाषा को नई पीढ़ी तक तब ही ले जाया जा सकता है जब पाठ्यक्रम में मातृभाषाएं पढ़ाई जाएं। आज नई पीढ़ी अपनी भाषा को जानना समझना चाहती है ऐसे समय में पाठ्यक्रम का योगदान महत्वपूर्ण है। विद्यालयों में मातृभाषा में पढ़ाई होने से मातृभाषाएं रोजगार का साधन भी हो जाएंगी।

पर्यावरणविद् कल्याण सिंह रावत ” मैती” ने कहा कि अधीनस्थ चयन आयोग और लोक सेवा आयोग में उत्तराखंड की भाषा एवं संस्कृति के प्रश्न आना स्वागत योग्य है। प्रथमिक शिक्षा में यदि मातृभाषाएं पढ़ाई जाएंगी तो प्रतियोगी परीक्षाओं में उन्हें सुविधा होगी। पद्मश्री डा० माधुरी बड़थ्वाल ने सांस्कृतिक पहचान के लिए भाषा सीखने की बात कही। गणेश खुगशाल गणी ने कहा कि नई शिक्षा नीति में मातृभाषा में शिक्षण की प्रबल संस्तुति बड़े चिंतन के बाद लिया गया निर्णय है।

भाषाओं के बचने से उन भाषाओं के ज्ञान और विज्ञान को भी समझने के रास्ते खुलेंगे। आवश्यकता है नई शिक्षा नीति को लागू किये जाने की।
इस संगोष्ठी में विद्यालयी शिक्षा में प्राथमिक स्तर पर मातृभाषा के माध्यम से शिक्षण शीघ्र प्रारंभ करने हेतु मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री को एक ज्ञापन तैयार किया गया।

आयोजन में विपिन बलूनी, डा० के० पी० जोशी, रमाकांत बेंजवाल, बीना बेंजवाल, मदन मोहन डुकलाण, गिरीश सुन्दरियाल, भगवती सुन्दरियाल, कुलानन्द घनशाला, रमेश बडोला, ओम बधानी, गिरीश बडोनी, देवेश जोशी, अनिल नेगी, आशीष सुंदरियाल, शान्ति प्रकाश जिज्ञासु, रानू बिष्ट, कीर्ति नवानी, शैलेन्द्र मैठाणी, बलबीर राणा अडिग, देवेन्द्र उनियाल, कांता घिल्डियाल, वीरेन्द्र पंवार, प्रेमलता सजवाण, धर्मेन्द्र नेगी, मनोज इष्टवाल, विनीता मेठाणी, चन्द्र दत्त सुयाल, नीता कुकरेती आदि साहित्यकारों एवं संस्कृति प्रेमियों ने भाग लिया।

इस आयोजन में गणेश खुगशाल गणी को गढ़वाल विश्वविद्यालय में लोक कला एवं संस्कृति निष्पादन केन्द्र केन्द्र में निदेशक के पद पर नियुक्त होने के लिए बधाई दी गई।

RELATED ARTICLES

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...