Sunday, June 28, 2026
Home देहरादून क्रांतिकारी रासबिहारी बोस के योगदान को याद किया गया

क्रांतिकारी रासबिहारी बोस के योगदान को याद किया गया

क्रांतिकारी रासबिहारी बोस के योगदान को याद किया गया

दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र की ओर से महान क्रांतिकारी व स्वतंत्रता सेनानी रास बिहारी बोस को उनके भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में दिये गये योगदान को याद किया गया। संस्थान के सभागार में खोजी पत्रकार राजू गुसाईं, सामाजिक कार्यकर्ता व शोधार्थी मुकेश सेमवाल तथा सामाजिक इतिहासकार डाॅ. योगेश धस्माना ने उनके स्वतंत्रता संग्राम में दिये गये क्रांतिकारी योगदान व देहरादून से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रसंगों पर प्रमाणिक दस्तावेजों व स्लाइड के माध्यम से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के प्रारम्भ में दूरदर्शन के डीडी भारती द्वारा रास बिहारी बोस पर 22 मिनट की फिल्म ‘अनबीटन हीरो रास बिहारी बोस‘ दिखाई गयी।

Meeting on doon libarry
Meeting on doon libarry

उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता सेनानी रास बिहारी बोस के भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में चार दशक समय की लंबी भूमिका देहरादून और जापान में रही, जहां उन्होंने आईएनए की स्थापना की थी। वह 1906 से 1913 तक देहरादून में रहे। उन्होंने एफआरआई में हेड क्लर्क के रूप में काम किया और पूरे उत्तर भारत में स्वतंत्रता आंदोलन का बीजारोपण किया और कई क्रांतिकारियों की भर्ती की और उन्हें प्रशिक्षित किया। 23 दिसंबर, 1912 को दिल्ली में वायसराय लॉर्ड हार्डिंग के काफिले पर बमबारी की योजना बनाने और उसे क्रियान्वित करने का श्रेय उन्हें दिया जाता है। ब्रिटिश सरकार ने बमबारी के लिए चार क्रांतिकारियों को फाँसी पर लटका दिया था, हालाँकि, रासबिहारी बोस, जिन्हें मास्टरमाइंड के रूप में नामित किया गया था पर वे इस जाल से बच गए। उन्हें बंगाल क्रांतिकारी आंदोलन और उत्तर भारत के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में देखा जाता है। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान प्रसिद्ध गदर विद्रोह को कुचलने के बाद, रासबिहारी बोस 1915 में जापान चले गए और अपना अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क विकसित किया। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, उन्होंने आईएनए का गठन किया और बाद में इसे नेताजी सुभाष बोस को सौंप दिया।

Meeting on doon libarry
Meeting on doon libarry

पत्रकार राजू गुसाईं ने कहा कि प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिंद फौज के संस्थापक अध्यक्ष रास बिहारी बोस देहरादून में रहे और यहां वन अनुसंधान संस्थान में अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने अपनी क्रांतिकारी गतिविधियों को चुपचाप संचालित किया और इसके लिए वे लाहौर और पंजाब जैसे दूरदराज के स्थानों पर चले जाते थे। रास बिहारी बोस के देहरादून से सम्बन्ध और उनकी गतिविधियों के बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है। उन्होंने बातचीत में बोस के दून में बिताए समय, वन अनुसंधान संस्थान में उनके दस्तावेज और अन्य जुड़ी घटनाओं पर बुनियादी जानकारी श्रोताओं की दी। जापान में रास बिहारी बोस के परिवार के सदस्यों से जुड़ने के प्रयासों पर भी उन्हांेने प्रकाश डाला।

सामाजिक कार्यकर्ता और शोधकर्ता मुकेश सेमवाल ने उनके दिल्ली षड्यंत्र मामले का विस्तृत विवरण दिया जिसने रास बिहारी बोस को भारत में नायक बना दिया। उन्होंने अपनी बात दिल्ली-लाहौर साजिश मामले पर केन्द्रित की। उन्हांेने कहा कि 23 दिसंबर 1912 को जब अंग्रेजों ने अपनी राजधानी बंगाल से दिल्ली स्थानांतरित कर दी थी, तब रासबिहारी बोस और बसंत बिश्वास द्वारा वायसराय लॉर्ड हार्डिंग पर बम फेंका गया था। यह ब्रितानी पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया था कि क्रांतिकारियों का पता लगाए। अंततः कुछ अंदरूनी लोगों की मदद से अंग्रेजों ने पकड़ लिया और क्रांतिकारियों पर मुकदमा चलाया गया और चार लोगों को फाँसी पर लटका दिया गया। इस मामले में व गदर आंदोलन के बाद अंग्रेजों ने निष्कर्ष निकाला कि इस विद्रोह के प्रमुख नेता रासबिहारी बोस थे।

डाॅ. योगेश धस्माना ने कहा कि रासबिहारी बोस राष्ट्रीय आंदोलन के ऐसे क्रांतिकारी राष्ट्रवादी नेता थे,जिन्होंने देहरादून को अपनी कर्मभूमि बनाते हुए पहले इंडियन इंडिपेंस लीग की स्थापना की फिर जापान में आजाद हिंद फौज का गठन कर देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने कहा कि देश के राष्ट्रीय आंदोलन में रास बिहारी के योगदान को पर्याप्त स्थान नही मिल सका।एफआरआई घोसी गली और दर्शन लाल चौक सहित टैगोर विला में बम बनाने की प्रयोगशाला से जुड़ी उनकी स्मृतियों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के प्रयास होने चाहिए।उन्होंने कहा कि रास बिहारी बोस ने देश की आजादी के लिए आर्य समाज,अरविंदो और खुदीराम बोस के सिद्धांतो को लेकर अंग्रेजो की साम्राज्यवादी नीतियों और विघटनकारी ताकतों के विरुद्ध देश में युवाओं को संगठित किया। इस काम में उन्हें दून घाटी में रह रहे राजा महेंद्र प्रताप का भी सक्रिय सहयोग मिला था।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के प्रोग्राम एसोसिएट चन्द्रशेखर तिवारी ने अतिथि वक्ताओं व सभागार में उपस्थित लोगों का अभिनंदन किया।इस अवसर पर सभागार में पूर्व प्रमुख सचिव,उत्तराखंड, विभापुरी दास, डॉ.बुद्धि नाथ मिश्रा, शैलेन्द्र नौटियाल रामचरण जुयाल, सुंदर सिंह बिष्ट,डॉ.अतुल शर्मा, मनीष ओली,सुरेंद्र सजवाण, अरुण कुमार असफल,इरा चौहान, सुशीला भंडारी,हिमांशु आहूजा, मौजूद थे। इतिहास के रुचिवान लोग, लेखक, साहित्यकार, साहित्य प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्विजीवी और पुस्तकालय के युवा पाठक सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...