Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड मंत्री रेखा आर्या ने विकास कार्यों के लिए दिए 15.5 लाख

मंत्री रेखा आर्या ने विकास कार्यों के लिए दिए 15.5 लाख

सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में की जनसुनवाई बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के चार गांवों में जन सुनवाई बैठक आयोजित कर लोगों की समस्याओं को दूर कराया। इस दौरान जनता की मांग पर वि​भिन्न विकास कार्यों के लिए उन्होंने विधायक नि​धि से 15.5 लाख रुपये की धनरा​​शि देने की घोषणा भी की।

बुधवार सुबह कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने ग्राम सभा भिडारकोट में जन बैठक के दौरान आम लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान लोगों ने ग्राम सभा में महिला मंगल दल को विभिन्न सामान देने, गांव के प्राथमिक विद्यालय में चार दीवारी निर्माण करने, सड़कों का डामरीकरण कराने और बिजली की लाइन शुरू करने जैसी मांगे उठाई।इन मांगों को पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही रेखा आर्या ने ग्राम सभा में चमूवा मंदिर में निर्माण कार्यों के लिए डेढ़ लाख रुपए, सोम मंदिर में टिन शेड डलवाने के लिए डेढ़ लाख रुपए और एक संपर्क मार्ग में सीसी सड़क निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपए की धनराशि विधायक निधि से स्वीकृत की।

इसके बाद सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुलसीवी और ग्राम नैणी में जन समस्याओं को सुना और उनके जल्द निराकरण कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कुलसीवी स्थित शिव मंदिर के लगभग 2 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग निर्माण के लिए ढाई लाख रुपए, गोलू मंदिर की चारदीवारी निर्माण के लिए 2 लाख रुपये और यहां राजकीय इंटर कॉलेज में निर्माण के लिए 1.50 लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। इसके साथ ही ग्राम नैणी में कालिका का मंदिर के स्थल विकास के लिए ₹3 लाख और नैणी पिपलेस्वर महादेव मंदिर मे सड़क के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की।

इस अवसर पर दीपक बोरा, जगत सिंह, भूपेंद्र सिंह, रामचंद्र जोशी, रतन सिंह, दिलीप सिंह, कुंदन सिंह, हिमांशु मेहरा, दीवान सिंह, उमा देवी, रमादेवी, राधा देवी , कन्नू शाह, भुवन जोशी, राजू रावत, विजय अधिकारी, गोविंद बिष्ट, मोहन अधिकारी, गणेश राम, दीवान सिंह, नारायण सिंह, रोहित सिंह, मोहित बिष्ट आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

एक साधारण व्यक्ति में असाधारण व्यक्तित्व की जीवन्त जीवन जीने की शब्द-यात्रा है – BARLOWGANJ AND BEYOND

- साधारण व्यक्ति का असाधारण व्यक्तित्व : प्रो. बी. के. जोशी। - प्रो. बी. के. जोशी जी के जीवनीय आत्म-संस्मरणों पर केन्द्रित पुस्तक 'BARLOWGANJ...

भूमाफिया के कब्जे से जमीन मुक्त, रमोला दंपति को मिली अपनी जमीन।

भूमाफिया के कब्जे से जमीन मुक्त, रमोला दंपति को मिली अपनी जमीन। By - Prem Pancholi जिला प्रशासन की शख्त कार्रवाई के कारण ही टिहरी विस्थापित...

उत्तरकाशी में पार्किंग की समस्या हेतु कुछ खास सुझाव देते प्रख्यात आर्किटेक्चर कृष्ण कुड़ियाल

उत्तरकाशी में पार्किंग की समस्या हेतु कुछ खास सुझाव देते प्रख्यात आर्किटेक्चर कृष्ण कुड़ियाल By - Prem Pancholi   उत्तरकाशी शहर में आज पार्किंग की बहुत ही...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

धराली आपदा : वैज्ञानिकों ने किया खुलासा, एक बड़े ग्लेशियर के टुकड़े के टूटने से हुई तबाही।

न बादल फटा, न ग्लेशियल झील… वैज्ञानिक अध्ययन में खुलासा: श्रीकांता ग्लेशियर से बर्फ का बड़ा हिस्सा गिरने से हुआ था धराली हादसा। ....................... 5 अगस्त...

2017 तक स्टार्टअप की संख्या थी शून्य। वर्ष 2025 में बढ़कर हुई 1750

- 2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा - 2021-22 के मुकाबले जीएसडीपी में आया डेढ़ गुना से ज्यादा...

एक साधारण व्यक्ति में असाधारण व्यक्तित्व की जीवन्त जीवन जीने की शब्द-यात्रा है – BARLOWGANJ AND BEYOND

- साधारण व्यक्ति का असाधारण व्यक्तित्व : प्रो. बी. के. जोशी। - प्रो. बी. के. जोशी जी के जीवनीय आत्म-संस्मरणों पर केन्द्रित पुस्तक 'BARLOWGANJ...

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान   By - Harishankar saini   कभी गड्ढों, कीचड़ और टूटे किनारों से जूझती सलान गाँव...

होली विशेषांक : खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर।

- खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर। - दून पुस्तकालय में संगीताजंलि की शानदार होली प्रस्तुति दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के एम्फीथियेटर में आज संगीतांजली शास्त्रीय...

बर्लोगंज एंड बियोंड पुस्तक का लोकार्पण

पुस्तक : बर्लोगंज एंड बियोंड   By - Dr. Yogesh dhasmana   देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो बी के जोशी के संस्मरणों पर आधारित पुस्तक बर्लोगंज एंड बियोंड...

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में।

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में। By - Neeraj Uttarakhandi पुरोला विकासखंड के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में राष्ट्रीय...

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी।

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी। .......... दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में ‘स्पेक्स’ संस्था के सहयोग...

जनगणना की पूरी तैयारी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी जनगणना

जनगणना-2027 की डिजिटल तैयारियां शुरू, देहरादून में 25-27 फरवरी तक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू चार्ज अधिकारियों से लेकर सेन्सस क्लर्क तक, सभी ले रहे डिजिटल...

एक स्वस्थ परंपरा है स्कूल ऑफ थॉट्स – प्रो० पंवार

स्कूल ऑफ थॉट्स, श्रीनगर (गढ़वाल), भारतीय-हिमालयी ज्ञान परंपरा,  मुख्य वक्ता- प्रो. मोहन पंवार। भारतीय : हिमालय ज्ञान परंपरा पर अपनी बात शुरू करते हुए मुख्य...