Sunday, June 28, 2026
Home entertainment नाटक बर्फ : रंगमंच को जीवंत रखने का एक सुकून भरा प्रयास

नाटक बर्फ : रंगमंच को जीवंत रखने का एक सुकून भरा प्रयास

रंगमंच को जीवंत रखने का एक सुकून भरा प्रयास

By – Chandrashekhar Tewari

रंगकर्मी सुवर्ण रावत की संकल्पना और निर्देशन में कल शाम कला दर्पण बैनर तले सौरभ शुक्ला के हिंदी नाटक “बर्फ” का मंचन देहरादून केराजपुर रोड स्थित कैफे लाटा में देखने का अवसर मिला.

मूल हिन्दी के इस नाटक को रंगकर्मी व लेखक बद्रीश छाबड़ा ‘पहाड़ी सरदार’ ने नाटक के तीनों किरदारों पहाड़ी महिला उषा, उसके पति टैक्सी ड्राइवर जगदीश और डॉ. सिद्धान्त की बारीकियों को बखूबी पकड़ते हुए इस नाटक को गढ़वाली भाषा में रूपांतरित किया।

उल्लेखनीय है कि सुवर्ण रावत उत्तरकाशी के बंगाण क्षेत्र से राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी), दिल्ली से परफॉर्मिंग आर्ट्स में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त तथा रंगमंच में पीएचडी प्राप्त हैं और संस्कृति मंत्रालय द्वारा रंगमंच में वरिष्ठ शोध फेलोशिप से सम्मानित हैं। वे लंदन (यू.के.), वारसॉ (पोलैंड) सहित कई अन्य देशों में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच समारोहों में अभिनेता के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

नाटक बर्फ के सन्दर्भ में यह बात भी महत्वपूर्ण है कि मैनें यह नाटक दूसरी बार देखा. इसी साल दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में इसकी रिहर्सल हुई और उसके बाद शहर के टाउन हॉल में इसका प्रीमियर शो भी किया गया था.
इस बार पुनः यह नाटक पुनःसुवर्ण रावत के साथ दो नये किरदारों व नये रंग कलेवर में आरती शाही तथा अभिषेक डोभाल के साथ राजपुर रोड स्थित कैफ़े लाटा में मंचित किया गया. यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि सीमित जगह होने, सेट, लाइट्स आदि की तकनीकी बाधाओं के बावजूद भी यह नाटक दर्शकों तक पहुंचने में पूरी तरह कामयाब रहा.

बर्फ नाटक पहाड़ के धार में बसे एक निर्जन से गांव की बर्फीली रात की पृष्ठभूमि पर आधारित एक रोमांचकारी नाटक है, जो तीन मुख्य पात्रों – शहर के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. सिद्धांत रावत, स्थानीय टैक्सी चालक जगदीश और उसकी पत्नी उषा – के इर्द-गिर्द घूमता है।

कहानी शुरूआत लैंसडाउन-कोटद्वार में एक मेडिकल कॉन्फ्रेंस के लिए आए डॉ. रावत से होती है जिसे टैक्सी ड्राइवर जगदीश अपने बीमार बच्चे संजू का इलाज कराने के लिए अपने सुदूर गाँव आने के लिए राजी करता है। गांव पहुँचने पर, डॉक्टर को पता चलता है कि आदमखोर बाघ के आतंक, प्राकृतिक आपदाओं और संघर्षों के कारण गाँव का अधिकांश हिस्सा वीरान हो चुका है, और जगदीश का परिवार गांव के बचे -खुचे परिवारों में से बचा हुआ है।

कहानी जब – जब जैसे आगे बढ़ती रहती है तब – तबडॉ. सिद्वान्त को आभास होते रहता है कि जगदीश की पत्नी उषा मनोविकार रोग से ग्रस्त है और वह एक चीनी मॉडल में बनी बेजान गुड़िया को ही अपना बच्चा जैसा समझती रहती है ।

पात्रों के बीच उपजे तमाम अंतर्संबंधों के मध्य यह नाटक सत्य, विश्वास और मानव मनोविज्ञान से जुड़े पहाड़ के कई गहन प्रश्नों को जब तब उठाने का यत्न करता है। नाटक सोचने के लिए बाध्य कर देता है कि क्या कोई अदृश्य शक्ति गांव में सचमुच विद्यमान है अथवा क्या वास्तविक व्यक्तिगत अनुभवों और विश्वासों में प्रस्फुटित होकर नया आकार में मनोवैज्ञानिक रहस्य व गहन दार्शनिक चिंतन के साथ प्रकट होता है।

मंच पर उषा के किरदार में आरती शाही,जगदीश के किरदार में अभिषेक डोभाल व डॉ. सिद्धांत के रूप में स्वयं स्वर्ण रावत का अभिनय निश्चित ही सफल रहा।

मंच डिजाइन और संगीत (ध्वनि प्रभाव): अभिनव गोयल,प्रकाश डिजाइन और संचालन: टी. के. अग्रवाल, श्रीवर्णा रावत,वेशभूषा: जयश्री रावत,सेट निर्माण एवं सामग्री: विशाल सावन, अतुल वर्मा,शुभम शर्मा, स्टेज डेकोर सपोर्ट: सुरक्षा रावत,मेकअप: ऐश्वर्या रावत, फोटोग्राफी: जयदेव भट्टाचार्य, दीना रमोला, पोस्टर एवं ब्रोशर: सुजय रावत,मंच संचालन: लोकेश ओहरी एवं सुभाष रावत, चिकित्सा सलाहकार: डॉ. पवन रावत और डॉ. मोनिका रावत, मूल नाटककार: सौरभ शुक्ला, गढ़वाली एडेप्टेशन: बद्रीश छाबड़ा “पहाड़ी सरदार” और संकल्पना एवं निर्देशन: डॉ. सुवर्ण रावत का था. इस दौरान आर्ट इंडिया एवं कला मंच देहरादून के थ्रू माई विंडो थिएटर एन्सेम्बल का विशेष सहयोग।

कैफे लाटा, चोपड़ा कॉम्प्लेक्स, जाखन, राजपुर रोड, देहरादून में आयोजित इस नाटक को आयोजित करने में श्री लोकेश ओहरी का विशेष योगदान रहा.I नाटक प्रस्तुति के दौरान गढ़ रत्न नरेन्द्र नेगी, प्रो. दाताराम पुरोहित, डा.नंद किशोर हटवाल, इन्द्रेश मैखुरी, जयदेव भट्टाचार्य, दिनेश बौड़ाई, सतीश शर्मा, कैलाश कंडवाल, देवेन्द्र कांडपाल, प्रेम पंचोली सहित शहर के अनेक रंगमचप्रेमी, रंगकर्मी, और साहित्यकार उपस्थित रहे.

देहरादून जैसे भागम-भाग और दौड़ते शहर में यदि नाटक इसी तरह होते रहें तो हम सबके लिए कला,संस्कृति रंगमंच को जीवंत रखने की दिशा में निश्चित ही एक सुकून भरी बात होगी.

लेखक वरिष्ठ स्तंभकार है

RELATED ARTICLES

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...