Sunday, June 28, 2026
Home lifestyle सुंदरलाल बहुगुणा की पुस्तक 'बागी टिहरी' पर चर्चा।

सुंदरलाल बहुगुणा की पुस्तक ‘बागी टिहरी’ पर चर्चा।

सुंदरलाल बहुगुणा की पुस्तक ‘बागी टिहरी’ पर चर्चा।

By – Prem Pancholi

दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र की ओर से आज सायं केन्द्र के सभागार में स्व.सुंदरलाल बहुगुणा की जन्म शताब्दी पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें उनकी पुस्तक ‘बागी टिहरी’ (पुनर्प्रकाशित) का लोकार्पण किया गया और बाद में उस पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम मे वक्ता गणों के तौर पर डॉ. हर्ष डोभाल, प्रोफेसर, दून विश्वविद्यालय, डॉ. प्रज्ञा पाठक, प्रोफेसर, मेरठ विश्वविद्यालय, डॉ. राजेंद्र डोभाल, कुलपति, स्वामी राम विश्वविद्यालय, राजीव नयन बहुगुणा, स्वतंत्र पत्रकार, विजय जड़धारी, पर्यावरण विशेषज्ञ अनूप नौटियाल, सामाजिक कार्यकर्ता तथा राहुल कोटियाल, स्वतंत्र पत्रकार उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन सामाजिक इतिहासकार डॉ. योगेश धस्माना ने किया।

वक्ताओं ने स्व. सुंदर लाल बहुगुणा को जमीनी स्तर पर पर्यावरण के संरक्षण के लिए उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके सर्वोदयी चिंतन पर व्यापक प्रकाश डालते हुए उन्हें समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया.

उनकी बागी टिहरी पुस्तक पर वक्ताओं ने कहा कि इस पुस्तक में टिहरी राजशाही और स्वतंत्रता के दौर तत्कालीन परिवेश का चित्रण मौजूद है। इसमें टिहरी के राजनैतिक आन्दोलन, विद्यार्थी आन्दोलन के इतिहास, सन् 1942 की बगावत,श्रीदेव ‘सुमन’ के बलिदान,डांग चौरा किसान आन्दोलन,सकलाना की तबाही, टिहरी में लड़ाई का बिगुल और टिहरी गढ़वाल का विलीनीकरण जैसे आदि तत्कालीन प्रसंगो, विवरणों का सार्थक उल्लेख मिलता है।

वक्ताओं ने सुंदरलाल बहुगुणा के पुरानी टिहरी से जुड़े विविध घटनाक्रमों के अनुभव और संस्मरण भी श्रोताओं के साथ साझा किये। इनमें तत्कालीन टिहरी की राजशाही, पत्रकारिता, स्वतंत्रता आंदोलन, पर्यावरण चेतना, सामाजिक समरसताऔर टिहरी बांध जैसे विविध विषय बिन्दुओं का उल्लेख किया गया.

पुनर्प्रकाशित पुस्तक बागी टिहरी के बारे बताते हुए श्रीमती मधु पाठक ने बताया कि उन्हें अपने पिताजी की कई पुरानी डायरियां मिली थीं उसमें से भी कुछ विवरणों को इसमें शामिल किया है।

कार्यक्रम में जनकवि डॉ. अतुल शर्मा ने सुंदर लाल बहुगुणा पर अपना अनुभव सुनाते हुए अपना गीत ‘अब नदियों पर संकट है सारे गांव इक्कट्ठा हों ‘ भी श्रोताओं को सुनाया. कार्यक्रम के प्रारम्भ में दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के कार्यक्रम अधिकारी चन्द्रशेखर तिवारी ने सभागार में उपस्थित सभी लोगों का हार्दिक अभिनंदन किया।

इस अवसर पर डॉ. बी.सी. पाठक, डॉ. बीपी मैठाणी,पवन लाल चंद, प्रेरणा रतूड़ी, बीना डंगवाल, प्रेम पंचोली, सुरेन्द्र सजवाण, सुंदर सिंह बिष्ट, डी. के. कांडपाल, जयप्रकाश खंकरियाल,अरुण कुमार असफल, कुसुम रावत, डॉ. एच.सी. पुरोहित,शैलेन्द्र सेमवाल, योगेन्द्र सिंह नेगी,जगदीश बाबला, समीर रतूड़ी, इरा चौहान सहित शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता, सर्वोदय से जुड़े लोग और पुस्तकालय के पाठकगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...