पावर लिफ्टिंग चैंपियन भी है एडीजी अमित कुमार सिन्हा
ADG अमित कुमार सिन्हा, IPS द्वारा वर्ष 2023 विश्व मास्टर क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया गया, जिसमें 45 देशों के 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
बता दें कि अमित कुमार सिन्हा द्वारा कुल 465 किलोग्राम वजन उठाया गया। यद्पि वे पदक लेने से चूक गये लेकिन उनके उकृष्ट प्रदर्शन ने भारत का गौरव बढ़ाया है, वे विश्व मास्टर क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भाग लेने वाले उत्तराखंड के पहले एथलीट हैं।








