Thursday, May 14, 2026
Home उत्तराखंड साहित्य मेरे लिये शौक नहीं अपितु ज़रुरत है - जनकवि अतुल शर्मा...

साहित्य मेरे लिये शौक नहीं अपितु ज़रुरत है – जनकवि अतुल शर्मा ।

साहित्य मेरे लिये शौक नहीं अपितु ज़रुरत है – जनकवि अतुल शर्मा ।

Atul sharma
Atul sharma

जनकवि व वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अतुल शर्मा ने कहा कि साहित्य मेरे लिये शौक नही ज़रुरत है । जीवन की विविधता के कारण विभिन्न विधाओं मे चालीस पुस्तके लिख सका। यह बात उन्होंने दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के द्वारा 27 अगस्त की सायं एक विशिष्ट कार्य क्रम ” विधाएं अनेक और लेखक एक” मे डॉ. सुशील उपाध्याय व वरिष्ठ पत्रकार विपिन बनियाल के साथ एक बातचीत में कही।
डॉ.अतुल शर्मा ने प्रश्न का जवाब देते हुए बताया कि उन्होंने अब तक कविता संग्रह थकती नही कविता, बिना दरवाजे का समय, नदी एक लम्बी कविता, जनगीतों का वातावरण, सींचे नीव आदि के साथ उपन्यास जवाब दावा, दृश्य अदृश्य, नानू की कहानी सहित दो बेहर चर्चित पुस्तक सीरीज वाह रे बचपन के सात खंड निकाले जिनमे अस्सी लोगे के बचपन के संस्मरण प्रकाशित हैं। साथ ही महान स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रीय कवि श्रीराम शर्मा प्रेम के समग्र साहित्य पर पांच ग्रंथ सम्पादित किये। जिनका सह सम्पादन रेखा शर्मा व रंजना शर्मा ने किया है ‌।

Atul sharma
Atul sharma

डॉ.सुशील उपाध्याय के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि अब तक उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन मे शामिल रहकर जन गीत लिखे। जो बच्चे बच्चे की जुबान पर रहे,, छीन के लेंगे उत्तराखण्ड। साथ ही नदी बचाओ आन्दोलन को जन गीत दिये, नदी तू बहती रहना।
वरिष्ठ पत्रकार विपिन बनियाल ने पूछा कि उनके लिखे नाटक और रंग गीत कौन से है तो डॉ. शर्मा ने बताया कि नाटको की पुस्तक प्रकाशित हुई है उन्नीस नाटक। नाटकों में बहुत से गीत कई वर्षों से लिख रहे हैं।
शुरू मे रंजना शर्मा ने डा अतुल शर्मा की चुनी हुई कविताओं का पाठ किया ”दोस्तों मेरी कविता को अपना ही घर समझो” ।
लेखक व जनकवि डॉ. अतुल शर्मा ने अपनी आत्मकथा ” दून जो बचपन मे देखा के विषय में जानकारी दी। साथ ही संस्मरणों की पुस्तक संस्मरणों की बैठक का जिक्र किया। अनेक उनके लेख संग्रह भी प्रकाशित हुए है।
दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के प्रोग्राम एसोसिएट चन्द्रशेखर तिवारी ने ने कार्यक्रम के आरम्भ में लोगों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में व्यवस्था आदि में सुन्दर सिंह बिष्ट ने सहयोग दिया।
इस अवसर पर तीन ऑडीयो विडियो भी प्रसारित किये गये जिनमे डॉ. अतुल शर्मा के विषय में राजीव लोचन साह प्रोफे. डी आर पुरोहित व सुषमा मिश्रा के संस्मरण शामिल थे।

श्रोताओं के सवालों का जवाब देते हुए डॉ.अतुल ने कहा कि लेखन मेरा शौक नहीं है बल्कि ज़रुरत है।
इस अवसर पर रविन्द्र जुगरान,डॉ.वी के डोभाल, रेखा शर्मा, सुंदर सिंह बिष्ट, विभूति भूषण भट्ट, प्रदीप डबराल, दर्द गढ़वाली, अम्मार नक़वी, दिनेश शर्मा, सुरेन्द्र कुमार, मनमोहन चड्ढा, अभि नंदा, दया सागर अरोड़ा, रविन्द्र जुगरान, दर्द गढवाली, विजय भट्ट, सुरेंद्र सजवाण, रेखा धस्माना,हर्ष मणि भट्ट, नरेश डोबरियाल, जगमोहन सिह नेगी, प्रदीप कुकरेती आदि सहित कई लेखक,साहित्यकार, पाठक रँगकर्मी आदि उपस्थित रहे।
———————————————-
दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र,लैंसडाउन चौक,देहरादून,9410919938

RELATED ARTICLES

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम। स्पार्क टेक्नोलॉजीज , स्पेक्स एवं...

शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन

शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन।   By - Prem Pancholi ।।13 मई, 2026 ,देहरादन।। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में भारत के लोक सेवा प्रसारक...

कथाकार राम प्रकाश अग्रवाल ‘कण’ की एक और कृति पाठकों के बीच

कथाकार राम प्रकाश अग्रवाल ‘कण’ के कथा संग्रह ‘मां जिसकी गोद में सभ्यताएं पलीं’ का लोकार्पण दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र देहरादून के सभागार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

यात्रा संस्मरण : जब यायावर डॉ० अरुण कुकसाल मिले जखोली की डॉ० आशा से।

जीवन के आघातों से जूझकर हासिल की कामयाबी-डा. आशा। Dr. Arun kuksal श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, मयाली से होकर जखोली पहुँचा हूँ। ‘जखोली (समुद्रतल से ऊँचाई लगभग...

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम। स्पार्क टेक्नोलॉजीज , स्पेक्स एवं...

शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन

शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन।   By - Prem Pancholi ।।13 मई, 2026 ,देहरादन।। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में भारत के लोक सेवा प्रसारक...

कथाकार राम प्रकाश अग्रवाल ‘कण’ की एक और कृति पाठकों के बीच

कथाकार राम प्रकाश अग्रवाल ‘कण’ के कथा संग्रह ‘मां जिसकी गोद में सभ्यताएं पलीं’ का लोकार्पण दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र देहरादून के सभागार...

ट्राइकोग्रामा एक उत्तम प्राकृतिक खेती की तकनीकी। पढ़े पूरी रिपोर्ट

ट्राइकोग्रामा एक सूक्ष्म परजीवी ततैया है जो हानिकारक कीड़ों के अंडों पर हमला करता है। यह लगभग 200 प्रकार के नुकसानदायक कीटों के अंडों...

स्मृति शेष : बलदेव सिंह आर्य -उत्तराखंड में शिल्पकार पहचान

बलदेव सिंह आर्य -उत्तराखंड में शिल्पकार पहचान   By - Vinod Arya   सामाजिक न्याय, शिल्पकार चेतना और समानता के महान अग्रदूत बलदेव सिंह आर्य जी (12 मई...

वरिष्ठ साहित्यकार राम प्रकाश अग्रवाल कण की पुस्तक का लोकार्पण।

पुस्तक लोकार्पण "मॉं जिसके गोद में सभ्यताएं पलीं" लेखक - राम प्रकाश अग्रवाल कण, प्रकाशन - समय साक्ष्य (देहरादून)   By - Neeraj Naithani ।।   लैंसडाउन चौक स्थित...

तुलसी माला को लेकर क्यों विरोध कर रहे हैं बद्रीनाथवासी? पढ़े पूरी रिपोर्ट

By - Sanjana bhagwat   बद्रीनाथ धाम में तुलसी माला को लेकर बामणी गांव के लोगों द्वारा किया जा रहा विरोध केवल एक व्यापारिक विषय नहीं,...

12 मई विशेषांक : शिल्पकारों के उत्थान के लिए लड़ते रहे बलदेव सिंह आर्य।

‘जातीय जड़ता जाने का जश्न मनायें’। उत्तराखण्ड के शिल्पकार वर्ग में सामाजिक-शैक्षिक चेतना के अग्रदूत बलदेव सिंह आर्य (12 मई, 1912 से 22 दिसम्बर, 1992)...

अक्टूबर में होगा फिल्म पुरुस्कार समारोह : उफ्तारा

अक्टूबर में होगा फिल्म पुरुस्कार समारोह। फिल्म परिषद का कार्यालय शीघ्र। सी.ई.ओ. बंशीधर तिवारी का उफतारा ने जताया आभार। दूरदर्शन और संस्कृति विभाग को...