Sunday, June 28, 2026
Home क्राइम डाक विभाग में आया गड़मड़ झाला, पढ़े एक रिपोर्ट।

डाक विभाग में आया गड़मड़ झाला, पढ़े एक रिपोर्ट।

डाक विभाग वालो होश में आओ, नहीं तो देहरादून में आंदोलन के लिए तैयार रहो

 

By – Praveen bhatt

यूं तो लड़ने के लिए बहुत सी बातें हैं। बहुत से मुद्दे हैं जो संभवतः इससे भी बड़े हैं लेकिन इस बात को भी ज्यादा समय तक नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है, यह शर्मनाक, अशोभनीय और निंदनीय है कि भारतीय डाक विभाग से जुड़े अधिकांश डेस्क कर्मचारी अपनी विभागीय योजनाओं से अनभिज्ञ और लापरवाह हैं।

आपको ज्ञात होगा कि पूर्व में भारतीय डाक विभाग द्वारा प्रिंटेड बुक नाम से एक संचालित की जाती थी। इस योजना के अंतर्गत प्रकाशकों व वितरकों को यह सुविधा मिली हुई थी अपेक्षाकृत कम दरों पर किताबें पाठकों अथवा दूरस्थ क्षेत्र में कार्यरत पुस्तक विक्रेताओं तक भेजी जा सकती थी लेकिन केन्द्र सरकार द्वारा इसी वर्ष मार्च 2025 में इस योजना को बंद कर दिया गया।

इस बंदी के बाद हुए व्यापक विरोध के बाद केन्द्र सरकार ने पुस्तकों को भेजने के लिए नई योजना ज्ञान पोस्ट लांच की। 28 अप्रैल 2025 को संचार मंत्रालय डाक विभाग द्वारा इस नई योजना से संबंधित भारत का राजपत्र जारी किया गया। राजपत्र संख्या सी. जी. डी. एल. अ. 28042025-262728 को डाकघर द्वितीय संशोधन विनियम 2025 नाम दिया गया है।

ज्ञान पोस्ट से संबंधित इस सरकारी गजट में कुल 11 बिन्दु जिनमें पुस्तकों की परिभाषा, प्रकार आदि आदि को विस्तार से बताया गया है।

अब मुख्य बात संचार विभाग द्वारा जारी गजट के अनुसार 300ग्राम तक की ज्ञान पोस्ट भेजने की दर रु20, 301 ग्राम से 500 ग्राम तक रु 25, 510 ग्राम से 1000 ग्राम तक रु35, 1001 ग्राम से 2000 ग्राम तक रु 50,  2 किलो से तीन किलो तक रु 65, तीन किलो से 4 किलो तक रु 80 तथा 4 किलो से 5 केिलो तक रु 100 की दरें तय की गई हैं।

नई दरें लागू होने के तीन महीने बाद भी देहरादून के मुख्य डाकघर में जो कि उत्तराखंड राज्य का सबसे बड़ा डाकघर भी है इस योजना के विषय में लगभग सन्नाटा है।

यदि आप पैकेट पर अंकित करके भी ले जाएं कि उक्त पैकेट को ज्ञान पोस्ट के माध्यम से भेजा जाना है तो काउंटर के उस पार बैठा/बैठी कर्मचारी आपसे साफ यह कह दे रहा है कि ज्ञान पोस्ट नहीं हो पाएगा। प्रतिप्रश्न करने पर आपसे साफ कह दिया जा रहा है कि ज्ञान पोस्ट अभी  सो नहीं हो रहा है। जबकि हकीकत  यह है कि देश के व उत्तराखंड के अनेक भागों में ज्ञान पोस्ट आराम से बुक हो रहे हैं। अब रही बात ज्ञान पोस्ट से किताबें बुक न हो पाने से होने वाले नुकसान की।

ज्ञान पोस्ट से बुक होने पर किताबें बुक होने पर यह 20-25 रु में आराम से चली जाएंगी। जबकि अभी यह पार्सल से 50-100रु, रजिस्ट्री में 42-65रु और बुक पोस्ट में 30-50ः में जा रही है।  इस अतिरिक्त का भार सीधे-सीधे पाठकों पर पड़ रहा है। समय साक्ष्य प्रकाशन चूंकि देहरादून से सबसे अधिक बुक पोस्ट करता है। अतः अप्रैल के बाद से हमें ही सबसे अधिक नुकसान हुआ है। ज्ञान पोस्ट लागू होने के बावजूद डाक विभाग वाले दोगुने से अधिक की वसूली कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...