प्रीति गोस्वामी ग्राम पाखुड़ा रानीखेत की निवासी हैं को 27th – 29th sept 2024 में हुए मोटर स्पोर्ट्स SJOBA TSD ( टाइम डिस्टेंट स्पीड ) कार रैली जो चंडीगढ़ से फ्लैग ऑफ हुई और पंजाब और हिमाचल प्रदेश से होती हुई चंडीगढ़ में समाप्त हुई में प्रथम स्थान जीता और हर श्रेणी में 45 टीमों को हराकर पंचवा स्थान जीता।

उन्होंने (दिग्विजय सिंह जिन के दोनों पर पोलियो से ग्रस्त है और कई मोटरएसपोर्ट इवेंट में विजेता रहे हैं) के साथ इस रैली में प्रतिभा किया था और उन्होंने नेविगेटर की भूमिका निभाई थी|
इस कार रैली में देशभर से 45 टीमों ने प्रतिभा किया था | पहली बार दिव्यांगों के लिए एक स्पेशली एबल्ड केटेगरी बनाई गई थी| प्रीति गोस्वामी जो सेवा निवृत कर्नल गोस्वामी की पुत्री है और हाई कोर्ट नैनीताल में अधिवक्ता है | प्रीति पैरा स्पोर्ट्स में काफ़ी मैडल्स जीत चुकी है | हाल ही में उन्हें राज्य पुरस्कार तुली रौतेली से भी सम्मानित किया गया है|








