Friday, September 11, 2026
Home देहरादून रोविन कर्माकर की राग मल्हार पर सितार वादन की बेहतरीन प्रस्तुति

रोविन कर्माकर की राग मल्हार पर सितार वादन की बेहतरीन प्रस्तुति

रोविन कर्माकर की राग मल्हार पर सितार वादन की बेहतरीन प्रस्तुति

Raag malhar
Raag malhar

दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र की ओर से संस्थान के सभागार में आज सायं सितार वादन की एक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें आकाशवाणी के टॉप ग्रेड कलाकार पंडित रॉबिन करमाकर ने अपने शानदार सितार वादन से उपस्थित लोगों और संगीत रसिकों का मन मोह लिया। उन्होनें राग मल्हार के विविध प्रकारों की विस्तृत जानकारी देते हुए उनकी बन्दिशें प्रस्तुत की। उदीयमान कलाकार सैमत मंडल ने उनके साथ तबले पर जोरदार संगत की। यह बात उल्लेखनीय है कि दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र द्वारा समय-समय पर पुस्तक वाचन और चर्चा, वृत्तचित्र फिल्म, लोक परंपराओं और लोक कलाओं, इतिहास और सामाजिक विज्ञान पर केंद्रित कार्यक्रमों के अलावा शास्त्रीय गीत संगीत से जुड़ी कई प्रस्तुतियां दी जाती रहती हैं। इसी क्रम में आज सितार वादन का यह विशेष आयोजन था।

Raag malhar
Raag malhar

कार्यक्रम में पंडित रॉबिन करमाकर ने सितार के घरानों के साथ-साथ राग मल्हार के प्रकारों पर विस्तार के साथ संगीत की जानकारी दी। उन्होनें क्रमबद्ध रुप से संगीत प्रमियों और संगीत के विद्यार्थियों से परस्पर संवाद के माध्यम से राग मियां मल्हार, रामदासी मल्हार, हरिदासी मल्हार, गौड़ मल्हार, नट् मल्हार, मेघ मल्हार आदि की जानकारी प्रदान की। पंडित करमाकर ने राग मियां मल्हार में आलाप, जोड़, झाला एवं राग मेघ में मध्यलय और द्रुतलय में दो बन्दिशें प्रस्तुत की। कार्यक्रम का अंत राग मिश्र पीलू पर आधारित एक धुन से किया। सैकत मंडल ने तबले पर साथ दिया और अपनी शानदार वादन शैली से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रारम्भ में दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के प्रोग्राम एसोसिएट चंद्रशेखर तिवारी ने श्रोताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम के अन्त में संगीत के जानकार निकोलस हॉफलैंड ने अतिथियों व उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। आकाशवाणी के सहायक निदेशक अनिल कुमार भारती ने कार्यक्रम का संचालन किया।

इस दौरान आकाशवाणी के पूर्व सहायक निदेशक विभूति भूषण भट्ट, डॉ. लालता प्रसाद, कल्याण बुटोला, सतीश धौलाखण्डी, जगदीश बाबाल, देवेंद्र कांडपाल, विवेक तिवारी, प्रदीप्त डे, भारती आनन्द, कर्नल विजय के दुग्गल,सुंदर सिंह बिष्ट, राकेश, शास्त्रीय संगीत प्रेमी,संगीतकार, लोक संगीतकार सहित पुस्तकालय के पाठक और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्तिथ रहे।

——————————————————
संपर्क – दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र, लैंसडाउन चौक ,देहरादून ,9410919938

RELATED ARTICLES

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...