चारधाम यात्रा मार्ग पर इन उत्पादों का बाजार हो – श्री धामी।

उत्तराखंड सरकार सीमांत जनपदों में महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न कार्यक्रम कर रही है। इसी क्रम में रुद्रप्रयाग जनपद मुख्यालय में नारी शक्ति बंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आयोजन में पहुंचे जिले की सभी महिलाओं को संबोधित किया है।

ज्ञात हो कि नारी शक्ति वंदन महोत्सव के अंतर्गत जनपद रुद्रप्रयाग में आयोजित “ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग” के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न महिला समूहों के क्रियाकलापो के सम्मिलित होकर स्थानीय संस्कृति को जाना है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने काली माता स्वयं सहायता समूह एवं देवी धार स्वयं सहायता समूह के साथ महा प्रसाद भी बनाया और महिलाओं से अपने बचपन की यादें साझा की है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उन्होंने बचपन में भी घर के कार्यों में खूब हाथ बंटाया है। बचपन में वे त्योहारों के समय अपनी माता के साथ स्थानीय पकवान बनाने में खूब सहयोग करते थे। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं से सरकार की महाप्रसाद योजना से जुड़ने के बाद आजीविका में हुए बदलाव की जानकारी भी ली है।

मुख्यमंत्री ने उद्यमियों एवं स्वास्तिक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ मिलकर स्टोन पेन्टिंग की तथा उनकी संस्था की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्नती क्लस्टर संगठन, कालीमठ कोटमा की महिलाओं के स्टॉल पर कताई एवं बुनाई भी की है।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने सभी महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि श्री केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग पर भी इन उत्पादों के आउटलेट खोले जाएं एवं पारंपरिक तरीके से बन रहे दोखे, शौल, टोपी आदि का खूब प्रचार-प्रसार किया जाए।







