प्रसिद्ध कथावाचक डॉ० सुरेश उनियाल आगामी 3 जुलाई से नौगांव मुख्यालय से जुड़े देवलसारी गांव में भद्रेश्वर मंदिर प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करेंगे।
ज्ञात हो कि देश के विभिन्न स्थानों पर डा० उनियाल कथा श्रवण में सर्वाधिक व्यस्त रहते है। इस दौरान जब उन्हें उनके मूल क्षेत्र से कथा वाचन का न्योता आया तो वे अपने को रोक नहीं पाए और अन्य कार्यक्रम को स्थगत करके अपने क्षेत्र में कथावाचन के लिए स्वीकृति दे गए।
उल्लेखनीय यह है कि प्राचीन भद्रेश्वर मंदिर प्रांगण देवलसारी नौगाँव उत्तरकाशी में श्रीरुद्रेश्वर, भद्रेश्वर, माँ राजराजेश्वरी के सानिध्य में दिव्य श्रीमद् भागवत् कथा ज्ञान यज्ञ 3 जुलाई से 9 जुलाई 2025 तक संपन्न होगा। इस कथा के मुख्य कथा व्यास यमुना पुत्र आचार्य (डॉ.) सुरेश उनियाल महाराज होंगे। इस दौरान कार्यक्रम इस प्रकार से होंगे –
कलश यात्रा – उदघाटन के अवसर पर प्रातः 9 बजे,
नित्य कार्यक्रम –
प्रातः 8 बजे से 11बजे तक पारायण व पूजा,
कथा प्रवचन
1 बजे से 4 बजे तक प्रतिदिन।







