पौड़ी की टीम करेगी राष्ट्रीय युवा महोत्सव में राज्य का प्रतिनिधित्व

Prem Pancholi
नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव में विभिन्न जिलों से आए युवाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओ में हिस्सा लिया है। DIT विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिनों तक चले इस उत्सव में भाषण, कविता, चित्रकला, मोबाइल फोटोग्राफी, सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे लोक नृत्य आदि प्रतियोगिताओं में युवाओं ने जोश खरोश से हिस्सा लिया और प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर नगद तथा अन्य पुरस्कार अपने हिस्से किया।
इस अवसर पर चमोली की सांस्कृतिक टीम ने जीतू बगड़वाल नृत्यनाटिका, देहरादून ने गढ़वाली गीतों पर आधारित रमछौल, हरिद्वार ने पांच प्रण जो अमृतकाल हेतु प्रधानमंत्री ने दिए है पर नृत्य नाटिका तथा नैनीताल ने नंदा राजजात, पौड़ी की टीम ने राज्यगीत प्रस्तुत कर बहुत ही लुभावनी प्रस्तुति दी है जबकि पिथौरागढ़ की टीम ने छपेली, चंपावत की टीम ने नंदा राज, उधमसिहनगर ने छट पूजा, रुद्रप्रयाग की टीम ने पांडव नृत्य प्रस्तुत कर दर्शको को भावविभोर कर दिया।
राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में भाषण में पिथौरागढ़, चित्रकला में उत्तरकाशी, कविता में रुद्रप्रयाग, मोबाइल फोटो ग्राफी में उत्तरकाशी और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में पौड़ी ने बाजी मारी है।
नेहरू युवा केंद्र संगठन के राज्य निदेशक श्री त्यागी ने बताया कि जो प्रतिभागी प्रथम स्थान पर रहे हैं वे अब राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में पहुंचे बतौर मुख्यअथिति कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी युवाओं में जोश भरा है और कहा की प्रतियोगिता में हिस्सा लेना ही महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर DIT विश्वविद्यालय के कुलपति रघुराजन ने सभी प्रतियोगियों को सफलता की शुभकामनाएं दी है। इस दौरान निर्णायक मंडल मे डा० योगेश धस्माना, भाषाविद वीना बेंजवाल, पीआईबी देहरादून रीजन के मीडिया कोमिनिकेशन अधिकारी अनिल दत्त शर्मा, साहित्यकार डा० मुनीराम सकलानी, साहित्यकार सत्या नंद बडोनी, उद्घोषक व कवि भारती आनंद अनंता, डा० नवीन सिंघल आदि अन्य लोगो ने राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इधर DIT विश्वविद्यालय के छात्रों ने भी राज्य युवा महोत्सव की सफलता के लिए कड़ी मेहनत की है। जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन प्रसिद्ध उद्घोषक योगेंबर पोली ने किया है।







