Saturday, March 7, 2026
Home राष्ट्रीय गरीबों को आज से मिलेगा आयुष्मान का लाभ, देशभर के निजी अस्पतालों...

गरीबों को आज से मिलेगा आयुष्मान का लाभ, देशभर के निजी अस्पतालों में करा सकेंगे 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज 

समझौते के साथ ही शुरु होगी पंजीकरण की प्रक्रिया

दिल्ली। गरीबों को आज से आयुष्मान का लाभ मिलेगा। इस सुविधा के तहत पंजीकृत व्यक्ति दिल्ली सहित देशभर के निजी अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकेंगे। सुविधा को शुरू करने के लिए नई दिल्ली में केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के बीच एक समझौता होगा।

सीएम रेखा गुप्ता और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रहेंगे मौजूद

दिल्ली में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएमजेएवाई) के क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण और दिल्ली सरकार के बीच समझौता होगा। नई दिल्ली में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उपस्थिति रहेंगी।

एक माह में एक लाख परिवारों को मिलेगी सुविधा
दिल्ली सरकार के मुताबिक, समझौते के साथ ही योजना के तहत पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उम्मीद है कि अगले एक माह में एक लाख परिवारों को यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। योजना के पहले चरण के लिए एएवाई और पीआरएस कार्ड को चुना है। इसके अलावा दूसरे नियम भी बनाए जा रहे हैं। समझौते के साथ ही योजना में शामिल करने के लिए नियम और शर्त सार्वजनिक हो जाएंगे। इन्हीं नियमों के तहत दिल्ली के सभी लाभार्थियाें को सुविधा मिलेगी।

इन्हें मिल सकती है सुविधा
– राशन कार्ड के साथ दिल्ली के आधार कार्ड धारक
– 70 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति

इन कार्ड धारकों को मिल सकती है सुविधा
-अंत्योदय अन्न योजना राशन कार्ड (एएवाई)

परिवार की संख्या : 66,281
लाभार्थी : 2,72,248

प्राथमिकता प्राप्त घरेलू (सब्सिडी प्राप्त) राशन कार्ड (पीआरएस)
परिवार की संख्या : 1,68,114

लाभार्थी : 7,63,904

बड़े अस्पतालों को मिल सकता है टैरिफ
दिल्ली में स्वास्थ्य सुविधाएं दे रहे मैक्स, मेंदाता, अपोलो सहित बड़े अस्पतालों को आयुष्मान योजना के दायरे में लाने के लिए 30 फीसदी का टैरिफ दिया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि सामान्य अस्पताल व नर्सिंग होम के मुकाबले इन्हें दी जाने वाली दर 25 से 35 फीसदी तक ज्यादा हो सकती है, जबकि अन्य अस्पतालों की दर देश के अन्य राज्यों की तरह होने का अनुमान है।

बिना कार्ड वालों को योजना में शामिल होने के लिए इंतजार करना पड़ेगा
दिल्ली में रह रहे बिना कार्ड वालों को आयुष्मान योजना में शामिल होने के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है। फिलहाल ऐसे परिवार वालों के लिए कोई योजना नहीं बनाई गई है। हालांकि दावा किया जा रहा है कि आने वाले दिनों में इन गरीब परिवारों को शामिल करने के लिए योजना बनाई जा सकती है। उसके बाद ही उन्हें आयुष्मान की योजना मिल सकती है।

RELATED ARTICLES

गलगोटिया कांड : जहां कुंए में पहले से ही भाँग डाल दी गई हो?.

- गलगोटिया को क्यों गरिया रहे हो? …उसकी क्या गलती है - वो बेचारे तो डंका बजा रहे थे।   By - Prabhat Dabral  सवाल ये नहीं...

इतिहास के पन्नो से : फिरोज गांधी ने जब अपने ससुर यानी नेहरू जी को सदन में मजबूर कर दिया।

By - keshar singh bisht . युगांतक लखन राणा फिरोज गांधी भारतीय राजनीति के इतिहास के वे 'दामाद' थे, जिन्होंने ससुराल में सोफ़े पर बैठकर चाय...

दिल्ली विश्वविद्यालय में जोर पकड़ने लग गई है UGC सोशल इक्विटी रेगुलेशन्स लागू करने की मांग

- AISA - All India Students' Association का मानना है कि जब वंचित लोग बराबरी की बात करते हैं, तो जातिवादी ताकतें खुद को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

धराली आपदा : वैज्ञानिकों ने किया खुलासा, एक बड़े ग्लेशियर के टुकड़े के टूटने से हुई तबाही।

न बादल फटा, न ग्लेशियल झील… वैज्ञानिक अध्ययन में खुलासा: श्रीकांता ग्लेशियर से बर्फ का बड़ा हिस्सा गिरने से हुआ था धराली हादसा। ....................... 5 अगस्त...

2017 तक स्टार्टअप की संख्या थी शून्य। वर्ष 2025 में बढ़कर हुई 1750

- 2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा - 2021-22 के मुकाबले जीएसडीपी में आया डेढ़ गुना से ज्यादा...

एक साधारण व्यक्ति में असाधारण व्यक्तित्व की जीवन्त जीवन जीने की शब्द-यात्रा है – BARLOWGANJ AND BEYOND

- साधारण व्यक्ति का असाधारण व्यक्तित्व : प्रो. बी. के. जोशी। - प्रो. बी. के. जोशी जी के जीवनीय आत्म-संस्मरणों पर केन्द्रित पुस्तक 'BARLOWGANJ...

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान   By - Harishankar saini   कभी गड्ढों, कीचड़ और टूटे किनारों से जूझती सलान गाँव...

होली विशेषांक : खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर।

- खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर। - दून पुस्तकालय में संगीताजंलि की शानदार होली प्रस्तुति दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के एम्फीथियेटर में आज संगीतांजली शास्त्रीय...

बर्लोगंज एंड बियोंड पुस्तक का लोकार्पण

पुस्तक : बर्लोगंज एंड बियोंड   By - Dr. Yogesh dhasmana   देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो बी के जोशी के संस्मरणों पर आधारित पुस्तक बर्लोगंज एंड बियोंड...

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में।

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में। By - Neeraj Uttarakhandi पुरोला विकासखंड के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में राष्ट्रीय...

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी।

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी। .......... दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में ‘स्पेक्स’ संस्था के सहयोग...

जनगणना की पूरी तैयारी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी जनगणना

जनगणना-2027 की डिजिटल तैयारियां शुरू, देहरादून में 25-27 फरवरी तक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू चार्ज अधिकारियों से लेकर सेन्सस क्लर्क तक, सभी ले रहे डिजिटल...

एक स्वस्थ परंपरा है स्कूल ऑफ थॉट्स – प्रो० पंवार

स्कूल ऑफ थॉट्स, श्रीनगर (गढ़वाल), भारतीय-हिमालयी ज्ञान परंपरा,  मुख्य वक्ता- प्रो. मोहन पंवार। भारतीय : हिमालय ज्ञान परंपरा पर अपनी बात शुरू करते हुए मुख्य...