Sunday, June 28, 2026
Home टिहरी गढ़वाल आठ विभूतियों को मिला ,,"बिहारी लाल स्मृति सर्वोदय सम्मान"

आठ विभूतियों को मिला ,,”बिहारी लाल स्मृति सर्वोदय सम्मान”

आठ विभूतियों को मिला ,,”बिहारी लाल स्मृति सर्वोदय सम्मान”

@Suresh bhai

Viharilal samman
Viharilal samman

उत्तराखंड की प्रसिद्ध सर्वोदयी  संस्था लोक जीवन विकास भारती में 8 विभूतियों को” बिहारी लाल स्मृति सर्वोदय सम्मान” प्रदान किया गया। प्रसिद्ध समाजसेवी बिहारी लाल जी सन् 2021 में स्वर्गवास हो गए थे। उनकी याद में हर वर्ष समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जा रहा है।

Viharilal samman
Viharilal samman

यह कार्यक्रम दूसरी बार 19 मई 2024 को  संपन्न हुआ है।बिहारी लाल स्मृति सर्वोदय सम्मान प्राप्त करने वाले विभूतियां में विष्णु प्रसाद सेमवाल को उत्तराखंड की आध्यात्मिक एवं गौरवपूर्ण संस्कृति के प्रवक्ता और पर्यावरण संरक्षण के लिए सम्मानित किया गया है।शंभू शरण रतूड़ी को देश- विदेश में पर्वतीय क्षेत्र की पहचान, संस्कृति, जनसेवा के लिए, महेंद्र प्रसाद नाथ को सर्वोदय विचार एवं बुनियादी शिक्षक की भूमिका, हिम्मत सिंह रौतेला को सामाजिक समरसता ,भाईचारा और शिक्षक जयप्रकाश कृथ्वाल को मिड डे मील में पहाड़ी खानपान, शिक्षा एवं आजीविका सुधार के लिए सम्मानित किया गया।

Viharilal samman
Viharilal samman

प्रधानाचार्य जयप्रकाश कोटियाल को बच्चों और शिक्षकों के बीच अनुशासन और सर्वोत्तम शिक्षक, भूपेंद्र सिंह नेगी को पौराणिक संस्कृति, धरोहर संरक्षण और मजबूत युवा नेतृत्व के लिए और सामाजिक कार्यकर्ता नागेंद्र दत को समाज कार्य,रक्षासूत्र,आजीविका,बाल एवं महिला अधिकार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों से लिए सर्वोदय सम्मान से नवाजा गया।

Viharilal samman
Viharilal samman

समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित देश के जाने-माने सर्वोदय नेता रमेश शर्मा जी के कर कमलों द्वार  “सम्मान पत्र” प्रदान किए गये।विशिष्ट अतिथि पर्यावरणविद् संजय राणा जी के हाथों स्मृति चिन्ह भेंट किये गये।

Viharilal samman
Viharilal samman

सम्मेलन में उपस्थित रहे उत्तराखंड पलायन आयोग के सदस्य रामप्रकाश पैन्यूली जी द्वारा सभी सम्मानित सदस्यों को साल पहनाकर सम्मान किया गया।इस अवसर एडवोकेट लोकेंद्र प्रसाद जोशी ने सम्मानित विभूतियों पर माल्यार्पण कर स्वागत किया है।

Viharilal samman
Viharilal samman

रमेश शर्मा जी ने बिहारी लाल जी के कार्यों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश के विभिन्न स्थानों में सर्वोदय विचार के काम को जन-जन तक पहुंचाया है। उत्तराखंड में 1977 से प्रारंभ हुई लोक जीवन विकास भारती  में देश- विदेश के लोगों ने आकर पर्वतीय क्षेत्र में रहने वाले उपेक्षितों, शोषितों और महिलाओं के विकास के लिए अहम योगदान किया है।उनके कार्य का प्रभाव है कि यहां सैंकड़ों लोग उनके रास्ते पर चलकर आत्मनिर्भर समाज के लिए अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।विशेष अतिथि संजय राणा ने कहा कि बिहारी लाल जी उत्तराखंड की समस्याओं को समझते थे और उन्होंने उत्तराखंड हिमालय की संवेदनशीलता के अनुसार संतुलित विकास की बात करते रहे हैं।

Viharilal samman
Viharilal samman

इस अवसर पर पलायन आयोग के सदस्य रामप्रकाश पैन्यूली ने बिहारी लाल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे भिलंगना क्षेत्र के ऐसे महत्वपूर्ण समाजसेवी रहे हैं। जिनसे नौजवानों, महिलाओं, समाज सेवकों, राजनेताओं को एक सीख मिली है।उनकी कार्य संस्कृति हमेशा सकारात्मक रही है ।जिसके कारण समाज के हर पायदान पर खड़े लोगों ने उनका सम्मान किया है।एडवोकेट लोकेंद्र जोशी ने अपने बचपन के दिनों की याद दिलायी।जब वे इंद्रमणी बडोनी जी के साथ लोक जीवन विकास भारती में बिहारी लाल जी से मिलने आए थे। वे उनकी जीवन शैली से वे बहुत प्रभावित हुए और मानते हैं कि उन्होंने अपने जीवन में इसी दिशा में प्रयास करने की प्रेरणा ली है। इस अवसर पर ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

<span;>कार्यक्रम में लोक जीवन विकास भारती के मंत्री जयशंकर नगवान ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया और सभी विभूतियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सुरेश भाई ने समाज और पर्यावरण के लिए उनके अभूतपूर्व कार्य को याद किया। उन्होंने कहा कि उनके कार्य की प्रेरणा से हम आगे काम कर पा रहे हैं।अनेकों साथी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम कर रहे हैं।
<span;>इस कार्यक्रम का संचालन क्षेत्र पंचायत सदस्य अब्बल छनवान ने किया।इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य केडी निराला, समाजसेवी बैसाखी लाल,शिक्षक महावीर श्रीवाल, शूरवीर लाल, बचन लाल, इंद्र मोहन नगवान स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय से गोविंद सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश लाल,धीरेंद्र प्रसाद नौटियाल,बावन सिंह बिष्ट,सतीश रतूड़ी, आर बी सिंह ,समाजसेवी श्यामलाल,बाबी श्रीवाल,प्रेमलाल त्रिकुटिया, सतीश बंगरवाल, दयाराम नगवान,पूर्व शिक्षक किशोरीलाल नगवान, वैज्ञानिक अर्चना बहुगुणा,अनंतानंद, त्रिलोचन भट्ट, लक्ष्मी बिष्ट, ज्योत्सना, विनोद लाल शाह,उत्तम लाल,नेत्र लाल, समाजसेवी रेखा कृथ्वाल, मीरा, अंजू ,मंजू सिंह,अनीता नगवान, सुशीला देवी, विमला देवी, कलम सिंह नेगी, गीता नाथ,मंजू सेमवाल,अमृता,वीरेंद्र नगवान, चंद्रवीर नगवान,महावीर धनियाल, कुंवर सिंह रावत आदि लोग उपस्थित रहे और इस अवसर पर बिहारी लाल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। भविष्य में भी समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को बिहारी लाल स्मृति सम्मान प्रदान करने के लिए “बिहारी लाल स्मृति समिति” बनाई गई। जिसके अध्यक्ष सर्व सहमत्ति से बावन सिंह बिष्ट को बनाया गया और शिक्षक महावीर लाल श्रीवाल को सचिव, मयंक नाथ को सहायक सचिव और प्रधानाचार्य जयप्रकाश कोटियाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया।सुरेश भाई को इस समिति का संरक्षक नियुक्त किया गया है।फिलहाल इस समिति में लोक जीवन विकास भारती के मंत्री जयशंकर नगवान समेत लगभग बीस सदस्य शामिल हुए हैं।

RELATED ARTICLES

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

विश्लेषण : आखिर ज़ेन-जी (Gen-Z) पैसा क्यों नहीं बचा रही?

फाइनेंशियल निहिलिज्म (Financial Nihilism): आखिर ज़ेन-जी (Gen-Z) पैसा क्यों नहीं बचा रही? Dr. Nitin Upadhyay ।। आजकल अक्सर सुनने को मिलता है—"आजकल के बच्चे सेविंग्स नहीं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...