Sunday, September 13, 2026
Home lifestyle गैरसैण सत्र मौज काटते वीआईपी की हेलीकाप्टर यात्रा।

गैरसैण सत्र मौज काटते वीआईपी की हेलीकाप्टर यात्रा।

गैरसैण सत्र मौज काटते VIP की हेलीकाप्टर यात्रा।

By – Gajendra Rawat

– मित्र विपक्ष का सदन मे खर्राटे मारकर सोना।

– सतपाल महाराज का 90 डिग्री पर झुकना।

– स्टिंगबाज की दलबदल की फ़ाइल दबाये रखना।


अनुपूरक बजट पास करने के लिए गैरसैण मे बुलाया गया बरसात कालीन सत्र का उसी अंदाज में सत्रावसान हुआ जैसे पहले से ही होता आ रहा है. प्रचंड बहुमत की सरकार ने न सिर्फ अनुपूरक बजट पेश किया बल्कि पास भी करवाया. यह सत्र इस बात के लिए याद किया जा रहा है की दिल्ली की जनता द्वारा विधानसभा चुनाव मे दुत्कारे गये उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम और उत्तराखंड सरकार को जेब में रखने वाले संघटन महामंत्री अजय कुमार को हेलीकॉप्टर से गैरसैण की पहाड़ियों मे घुमाया गया और फिर दूसरे हेलीकॉप्टर से देहरादून भेजा गया। दोनों लोग वीडियो बना बनाकर खुद वायरल कर उत्तराखंड को चिढ़ा भी रहे हैं. यह वही दुष्यंत गौतम है जो कुछ दिन पहले हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर बहुत ही अमर्यादित और गैर जिम्मेदार बयान देकर चर्चा में थे।इन दोनों लोगों का उत्तराखंड में यही योगदान है कि यह दोनों लोग उस पार्टी के हैं जिसे उत्तराखंड के लोग मोदी के मेरा भाई बैनो दीदी भुली वाले भाषणों से लेकर योगी के एनकाउंटर के भाषण सुनकर लगातार वोट दे रहे हैं देते ही जा रहे हैँ.
इस विधानसभा सत्र में मित्र विपक्ष के सदन में खर्राटे लेने के वीडियो आना बता रहा है कि इन लोगों की 2027 की तैयारी किस चरम तक जा पहुंची है. कोई इन्हें पूछने वाला नहीं कि तुमने वहां रजाई गद्दे क्यों लगाए क्या हासिल किया और रजाई गद्दे लेकर अब वापस क्यों आ गए. सवा तीन साल से दल बदल की दबी हुई फाइल पर सत्ता पक्ष के साथ मित्र विपक्ष ने भी और बड़े-बड़े पत्थर रख दिए हैं ताकि उनके सत्कर्मो के स्टिंग बाहर ना सके। हो सकता है कि सदन के भीतर रजाई गद्दे मे कोई नई रिकॉर्डिंग तैयार कर दी हो। आखिर में महा मानव सतपाल महाराज का सामान्य लोगों के सामने 90 डिग्री पर झुकना बता रहा है कि प्रचंड बहुमत के सामने अच्छे-अच्छे नतमस्तक हैं.बहरहाल 5300 करोड़ के अनुपूरक बजट को पास कर सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है और मित्र विपक्ष भी इंतजार कर रहे हैं कि उनके हिस्से में कितना कितना आएगा .
जिस प्रदेश में सत्ताधारी दल के प्रभारी और विवादित संगठन महामंत्री हेलीकॉप्टरों की मौज काट रहे हो और मित्र विपक्ष के प्रभारी वीडियो कॉल से संगठन चला रहे हो उस प्रदेश का तो बाबा केदार ही मालिक है . पता नहीं कब तक इस प्रकार के फ्रेंडली मैच देखने को मिलेंगे

लेखक राजनीतिक विश्लेषक, वरिष्ठ पत्रकार है

RELATED ARTICLES

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...