Monday, June 29, 2026
Home स्वास्थ्य बढ़ती गर्मी के साथ क्यों बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, आइये जानते...

बढ़ती गर्मी के साथ क्यों बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, आइये जानते हैं इसके कारण और बचाव के उपाय 

अप्रैल के तीसरे हफ्ते में ही पूर्वी भारत के अधिकतर राज्यों में पारा 40 के पार होने लगा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिस तरह से गर्मी बढ़ती जा रही है और मौसम वैज्ञानिकों का जो पूर्वानुमान है, उसे ध्यान में रखते हुए सभी लोगों को अभी से अलर्ट हो जाने की जरूरत है।

40 से ऊपर जाता तापमान हमारे शरीर को कई प्रकार से प्रभावित करने वाला हो सकता है। बढ़ती गर्मी के साथ शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) और इसके कारण होने वाली समस्याएं तो बढ़ ही जाती है, साथ ही इस तरह का मौसम पहले से ही ब्लड प्रेशर-शुगर के मरीजों के लिए और भी दिक्कतें बढ़ाने वाला हो सकता है।

डॉक्टर्स कहते हैं, बढ़ती गर्मी के साथ डायबिटीज के मरीजों की दिक्कतें भी बढ़ने लगती हैं, आपको बार-बार हाई शुगर की समस्या हो सकती है इसलिए इस मौसम में सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है।

अब सवाल ये है कि गर्मियों में ब्लड शुगर क्यों बढ़ने लगता है और इसे कंट्रोल में रखने के लिए क्या उपाय करने जरूरी हैं?

डिहाइड्रेशन और हाई शुगर का खतरा

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बढ़ती गर्मी का हमारी सेहत पर कई प्रकार से नकारात्मक असर होता है, यही वजह है कि पहले से ही क्रॉनिक बीमारियों जैसे डायबिटीज-ब्लड प्रेशर के शिकार लोगों को इस मौसम में अलर्ट रहना चाहिए।

गर्मी के कारण निर्जलीकरण (डिहाइड्रेशन) का जोखिम बढ़ जाता है जो ब्लड शुगर के स्तर में उतार-चढ़ाव का कारण बन सकती है। बढ़ता तापमान इंसुलिन के अवशोषण और इसकी क्रियाशीलता को भी प्रभावित कर देती है।

डॉक्टर बताते हैं कि उच्च रक्त शर्करा के कारण बार-बार पेशाब आता है जिससे निर्जलीकरण होने का जोखिम अधिक हो सकता है। गर्मी के दिनों में शुगर के मरीजों की समस्या बढ़ने के लिए इसे प्रमुख कारण माना जाता है।

डायबिटीज की बढ़ जाती है दिक्कतें

अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन (एडीए) की रिपोर्ट के मुताबिक ब्लड शुगर लो या हाई होना दोनों ही स्थितियों में आपको पसीना अधिक आता है। जिन लोगों का ब्लड शुगर लगातार उच्च बना रहता है, उनके लिए पसीना अधिक आना तंत्रिका क्षति से संबंधित समस्याओं को भी बढ़ाने वाला हो सकता है।

मधुमेह से पीड़ित लगभग आधे लोगों को किसी न किसी रूप में तंत्रिका क्षति का अनुभव होता है। ये आंखों, हृदय से लेकर डायबिटिक फुट जैसी समस्याओं को भी बढ़ाने वाली स्थिति हो सकती है। यही कारण है कि डायबिटीज वाले सभी रोगियों को गर्मी के दिनों में सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

गर्मियों में शुगर बढ़ने के ये भी हो सकते हैं कारण
गर्मियों में लोग अक्सर बाहर कम निकलते हैं, जिससे व्यायाम या फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है। शारीरिक गतिविधि में कमी ब्लड शुगर कंट्रोल में अहम भूमिका निभाती है।
गर्मी के कारण तनाव का स्तर बढ़ जाता है, जो शरीर में कोर्टिसोल को बढ़ाने लगती है। हाई कोर्टिसोल के कारण भी ब्लड शुगर बढ़ने का जोखिम रहता है।
गर्मियों में लोग अक्सर शुगर वाले कोल्ड ड्रिंक्स, पैकेज्ड जूस और आइसक्रीम का सेवन ज्यादा करते हैं जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकते हैं।

गर्मियों में ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के उपाय

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, गर्मियों में शुगर को कंट्रोल रखने के लिए कुछ उपाय मददगार हो सकते हैं।
रोजाना कम से कम 2-3 लीटर पानी पिएं ताकि डिहाइड्रेशन से बचा जा सके।
सुबह या शाम को जब तापमान कम हो, उस समय वॉक या योग करें।
नींबू पानी (बिना चीनी), नारियल पानी, छाछ आदि का सेवन करें। मीठे ड्रिंक्स से बचें।
गर्मियों में ब्लड शुगर को हफ्ते में कम से कम 3-4 बार मॉनिटर करें, खासकर अगर आप इंसुलिन या दवाइयों पर हैं।
नियमित रूप से डॉक्टर के संपर्क में रहें। अगर शुगर बढ़ा हुआ रहता है तो तुरंत डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(साभार)

RELATED ARTICLES

स्वयं सेवी प्रयास ही समाज का आईना होता है – बंशीधर तिवारी

देहरादून के मोथरोवाला में ‘विचार एक नई सोच’ सामाजिक संगठन और 17 अन्य सहयोगी संस्थाओं द्वारा आयोजित "स्वास्थ्य संवाद व स्वैच्छिक रक्तदान शिविर" में...

सुबह उठते ही करें ये आसान योगासन, बिना बिस्तर छोड़े पाएँ जबरदस्त फायदे

लोग फिट तो रहना चाहते हैं लेकिन अधिक मेहनत नहीं करना चाहते। योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्राकृतिक उपचार है।...

क्या नींद की कमी से बढ़ सकता है वजन, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ

वजन घटाना आज के समय में ज्यादातर लोगों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। बढ़ते वजन-मोटापे की समस्या के साथ कई प्रकार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...