Friday, November 13, 2026
Home हरिद्वार सड़क परिवहन एवम राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य को दी है...

सड़क परिवहन एवम राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य को दी है 6900 करोड़ सौगात।

उत्तराखंड के हरिद्वार पहुंचे केंद्रीय सड़क परिवहन एवम राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 6900 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात दी है।

सड़क परिवहन एवम राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य को दी है 6900 करोड़ सौगात।
Nitin gadkari at haridwar

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में ₹4755 करोड़ लागत की 30 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में वर्ष 2016 में 2517 किमी राष्ट्रीय मार्ग था, जो वर्ष 2024 में बढ़कर 3608 किमी पहुंच गयी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने उत्तराखण्ड में ₹16 हजार करोड़ के रोपवे मंजूर किए है। चूंकि आज जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, उनके निर्माण से उत्तराखंड विकास की तेज गति हासिल करेगा।

चारधाम मार्गों पर श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम होगी। उत्तराखंड की अन्य राज्यों से कनेक्टिविटी बढ़ने से आर्थिक और सामाजिक विकास को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मानव सभ्यता की यात्रा के लिए सड़कों का निर्माण अत्यंत महत्वपूर्ण है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में पूरे देश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। दिल्ली देहरादून एलिवेटेड एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है और इस एक्सप्रेस वे के बनने से देश की राजधानी से उत्तराखंड की राजधानी पहुंचने में महज ढाई घण्टे लगेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अनेकों कार्य किये जा रहे हैं। प्रदेश में हर स्तर पर कनेक्टिविटी को सुधारा जा रहा है, उद्योगों के विकास पर बल दिया जा रहा है।

इस अवसर पर सांसद हरिद्वार डाॅ.रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद तीरथ सिंह रावत, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, राज्यसभा सांसद श्रीमती कल्पना सैनी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, विधायक मदन कौशिक, आदेश चैहान, प्रदीप बत्रा आदि उपस्थित रहे हैं।

RELATED ARTICLES

आगामी कुम्भ मेले के मध्यनजर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियो की जरूरी बैठक

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में कुंभ मेला-2027 के दौरान आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर सम्बन्धित विभागों एवं...

बिना अनुमति एवं निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित लाउडस्पीकरों पर की गई कार्रवाई।

By - Prem Pancholi माननीय सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण एवं सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन...

प्रसिद्ध चित्रकार शशिभूषण बडोनी की पुस्तक, कुछ यादें कुछ किताबें, आजकल खूब पढ़ी जा रही है।

------------------- पुस्तक : कुछ यादें कुछ किताबें (संस्मरण/समीक्षा) लेखक : शशिभूषण बडोनी, देहरादून समीक्षक - कृष्ण सुकुमार, रुड़की (उत्तराखंड प्रथम संस्करण : 2025 प्रकाशक : काव्यांश प्रकाशन,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

गढ़वाली फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र हुआ लॉन्च

दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के सभागार में राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत गढ़वाली भाषा की फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र लॉन्च किया गया। कार्यक्रम के...

चुनौती : COP30 से COP31 तक: पृथ्वी, पर्यावरण और किसानों का भविष्य

जलवायु संकट और भविष्य की चुनौती। COP30 से COP31 तक: पृथ्वी, पर्यावरण और किसानों का भविष्य By - Ramesh Prasad इक्कीसवीं सदी में मानव सभ्यता जिस...

विज्ञान को आम पहुंच में लाने के सफल प्रयास कर रहे है प्रो० पंत

उत्तराखंड में R&D इकोसिस्टम के आर्किटेक्ट - प्रोफेसर दुर्गेश पंत। By - Prem Pancholi आज तक विज्ञान बड़ी बड़ी लैब का हिस्सा होता था। मगर प्रो०...

प्रवासी सम्मेलन की तैयारी जोरो पर, होंगे अलग अलग सत्र – मुख्यमंत्री श्री धामी

13 नवम्बर को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्वयं की...

राज्योत्सव 27 : नरेन्द्र सिंह नेगी और हेमंत पाण्डेय को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार, पर्यावरणविद सुरेश भाई को उत्तराखंड गौरव सम्मान

- वर्ष 2024 एवं 2025 के लिए चयनित फिल्मों एवं कलाकारों को मिलेगा उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार। - नरेन्द्र सिंह नेगी और हेमंत पाण्डेय को लाइफ...

पत्रकारों को धामी सरकार का दीपावली गिफ्ट, बढ़ेगी मान्यता और पेंशन

पत्रकारों को धामी सरकार का दीपावली गिफ्ट, बढ़ेगी मान्यता और पेंशन।। By - Santosh Bhatt मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों के हित में दो महत्वपूर्ण...

उत्तराखंड में लोकनीति, सुशासन, विधायी व्यवस्था और कानून-व्यवस्था के भविष्य पर हुआ विमर्श।

By - Prem Pancholi भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए), उत्तराखंड चैप्टर की ओर से दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के सहयोग से आज दून पुस्तकालय...

रमन रावत पोली को “उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान”

शिक्षिका और प्रसिद्ध उद्घोषक रमन रावत पोली को मिला उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान" डिस्कवर उत्तराखंड 24 न्यूज़ द्वारा कोटद्वार के टी सी जी पब्लिक स्कूल...

आपदा पर समीक्षा : त्वरित संपन्न हो आपदा के शेष कार्य

By - Prem Pancholi आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों एवं पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र जनजीवन सामान्य बनाने के निर्देश राज्य आपदा...

सुशील बौंठियाल : ‘दुनिया की ठांए-ठांए’ में निभाया संघर्षशील पिता का किरदार

उत्तराखंड के सुशील बौंठियाल की नई पारी, ‘दुनिया की ठांए-ठांए’ में निभाया संघर्षशील पिता का किरदार   उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के एक छोटे से...