सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम जाने वाली पैदल यात्रा का हो रहा है विधिवत संचालन
जंगल चट्टी के पास पैदल मार्ग हुआ सुचारू
केदारनाथ जाने वाले रास्ते स्थित जंगल चट्टी के निकट निरंतर हो रही भारी वर्षा के कारण गधेरे में अचानक मलबा एवं पत्थरों के आने से केदारनाथ धाम को जाने वाला पैदल मार्ग आंशिक रूप से बाधित हो गया था। सुरक्षा की दृष्टि से यात्रा को कुछ समय के लिए अस्थाई रूप से स्थगित किया गया था।
प्रशासन द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से देर सायंकाल में कार्यदायी संस्थाओं के स्तर से पैदल यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर आये मलबा पत्थर इत्यादि को हटाने एवं मार्ग को सुचारु करने का कार्य तत्परता से किया गया। आज प्रातःकाल से मौसम के अनुकूल होने पर जनपद में केदारनाथ धाम यात्रा सुचारु करने हेतु मार्ग पूर्ण रूप से साफ कर दिया गया है तथा केदारनाथ धाम की यात्रा पुनः सामान्य रूप से संचालित हो रही है।
चूंकि उत्तराखण्ड मौसम विभाग द्वारा आज सहित आगामी दिवसों के लिए भी बारिश की सम्भावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अकस्मात होने वाली तेज बारिश के कारण पैदल मार्ग में भूस्खलन होने या ऊपर पहाड़ी से पत्थर या मलबा गिरने की सम्भावना बनी रहती है।
जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा पर आ रहे सभी श्रद्धालु मौसम पूर्वानुमान के अनुसार ही अपनी यात्रा पर आएं तथा यात्रा के दौरान मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए यात्रा हेतु अद्यतन जानकारी प्राप्त करते रहें और सावधानीपूर्वक यात्रा करें।
जीवन के आघातों से जूझकर हासिल की कामयाबी-डा. आशा।
Dr. Arun kuksal
श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, मयाली से होकर जखोली पहुँचा हूँ। ‘जखोली (समुद्रतल से ऊँचाई लगभग...
शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन।
By - Prem Pancholi ।।13 मई, 2026 ,देहरादन।।
दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में भारत के लोक सेवा प्रसारक...
जीवन के आघातों से जूझकर हासिल की कामयाबी-डा. आशा।
Dr. Arun kuksal
श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, मयाली से होकर जखोली पहुँचा हूँ। ‘जखोली (समुद्रतल से ऊँचाई लगभग...
फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम।
स्पार्क टेक्नोलॉजीज , स्पेक्स एवं...
शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन।
By - Prem Pancholi ।।13 मई, 2026 ,देहरादन।।
दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में भारत के लोक सेवा प्रसारक...
पुस्तक लोकार्पण
"मॉं जिसके गोद में सभ्यताएं पलीं"
लेखक - राम प्रकाश अग्रवाल कण, प्रकाशन - समय साक्ष्य (देहरादून)
By - Neeraj Naithani ।।
लैंसडाउन चौक स्थित...
‘जातीय जड़ता जाने का जश्न मनायें’।
उत्तराखण्ड के शिल्पकार वर्ग में सामाजिक-शैक्षिक चेतना के अग्रदूत बलदेव सिंह आर्य (12 मई, 1912 से 22 दिसम्बर, 1992)...
अक्टूबर में होगा फिल्म पुरुस्कार समारोह। फिल्म परिषद का कार्यालय शीघ्र। सी.ई.ओ. बंशीधर तिवारी का उफतारा ने जताया आभार। दूरदर्शन और संस्कृति विभाग को...