Monday, June 29, 2026
Home crime कालनेमि पार्ट-11 : सुनो! राजपुर थाने का वीडियो दिखाऊँ क्या ?

कालनेमि पार्ट-11 : सुनो! राजपुर थाने का वीडियो दिखाऊँ क्या ?

कालनेमि पार्ट-11 : सुनो! राजपुर थाने का वीडियो दिखाऊँ क्या ?

By – Sunil Navprabhat

समय बदलता है और उसके साथ बदलता है समाज और संस्कृति । इसिलिए इस बात का रोना नहीं रोना चाहिए कि पहले तो ये होता था आज के जमाने में देखो ये क्या हो रहा है । बदलाव समय की मांग है । चाहे सामाजिक पहनावे से देख लो या कहावतों से । सबकुछ बदलता है । कहावत है- “सैंया भयो कोतवाल तो डर काहे का ”
अगर आप भी ऐसी बासी कहावतों के भरोसे बैठे हैं, तो जरा राजपुर थाने की ताजा फोटो देख लीजिए -कोतवाल साहब खुद ही डर की वजह बन बैठे हैं ! कोतवाल के खिलाफ उसीकी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हो जा रही है । जिसका काम था शराबियों को ठोकना, वो खुद ठोक बैठा तीन गाड़ियाँ – वो भी ऑन ड्यूटी, फुल झूम के! भीड़ ने घेर लिया, साहब भागने की कोशिश में थे – अब कोई बताए, शर्म बचाने के लिए दौड़ लगाने में क्या बुराई है? आखिर अनुभव तो है, कितनों को दौड़ाकर पकड़ा है… इस बार बस रोल रिवर्स हो गया!
मेरा कहने का मतलब है कि- ये कहावत भी अब सामाजिक पैमाने पर खरी नहीं रही । मेरी सलाह है आगे से इसका प्रयोग न करें । जब कोई इस कहावत को बोले तो चुपके से उसके कान में कहना- राजपुर थाने वाला वीडियो दिखाऊं क्या ?
सुनो ! राजपुर थाने का थानाध्यक्ष ही नहीं ISBT चौकी इंचार्ज भी सामाजिक बदलाव का साक्षी है । बेचारा चौकी का इंचार्ज होते हुए एक लाख की घूस लेते हुए रंगे हाथ विजलेंस के हत्थे चढ़ गया था । बताओ ये कोई बात हुई क्या ? चौकी इंचार्ज साहब का इकबाल एक झटके में खत्म कर दिया । इसिलिए अब किताबों में इस कहावत को अपडेट करने की जरूरत है । वरना गलतफहमी में ये बहुतों को मरवा देगी ।
अब बताओ राजपुर थाने के कोतवाल साहब शराब पीकर झूम भी नहीं सकते । उनका कसूर क्या था ऑन डयूटी नशे में धुत होकर तीन गाड़ियां ही तो ठोकी थी । जो चीता वाला छुड़ाने आया, मुंह पर हेलमेट भी मास्क का काम कर रहा था । समझदार था, उसको पता था उसकी भी रील बन सकती है । एसओ साहब की तो बन ही गई । सस्पेंड कर दिए गए । चलो कोई बात नहीं काबिल लोगों को हप्ते दो हप्ते में फिर कोई और थाना मिल जाएगा । अब आदत जो बन गई है बिना थाने के रह भी नहीं सकते ! कमाल है ! ISBT वाला तमगा अभी धुला भी नहीं था कि राजपुर वाले साहब भी तुरंत चमकने आ गए । राजधानी है हुज़ूर, कुछ तो लिहाज़ रखो..!

@लेखक वरिष्ठ TV पत्रकार

RELATED ARTICLES

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...